दीपांकर भट्टाचार्य ने मोदी सरकार पर लगाया आरोप..
माले महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा कि वर्तमान में संविधान और लोकतंत्र पर खतरा हो गया है। इसे बचाना हम लोगों का कर्तव्य है। वे रविवार को उच्च विद्यालय प्रांगण नरहिया में आयोजित संविधान बचाओ, लोकतंत्र बचाओ सभा को संबोधित कर रहे थे।
इससे पूर्व उन्होंने भुतहा चौक पर बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण किया। दीपांकर ने केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया कहा कि देश और संविधान तोड़ने की साजिश चल रही है। यह देश के लिए खतरा है।
'मंदिर-मस्जिद के नाम पर...'
माले नेता ने मोदी सरकार पर मंदिर-मस्जिद के नाम पर वोट लेने के लिए राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अभी जनता महंगाई व गरीबी से त्रस्त है, लेकिन सरकार का ध्यान उस ओर नहीं जा रहा है।
'कर्पूरी के सपने को नीतीश ने पलट दिया'
उन्होंने नीतीश कुमार पर कटाक्ष किया। दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा कि कर्पूरी के समाजवाद के सपने को नीतीश कुमार ने पलट दिया है। बाबा साहब अंबेडकर का सपना टूट रहा है। उन्होंने मनुस्मृति पर भी प्रहार किया।
सभा को धीरेंद्र मिश्र, विजय कुमार भारती, मुंशी पासवान, पप्पू यादव आदि ने भी संबोधित किया। किया। अध्यक्षता सत्यजन और मंच संचालन ध्रुव नारायण कर्ण ने किया।

जनसंपर्क अधिकारी पर दबाव और झूठे आरोपों का मामला: रॉयल प्रेस क्लब ने एमपी नगर थाने में दी शिकायत
वाराणसी कचहरी में बम धमकी से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई
मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके
कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट
‘नेताओं के द्वारा बनाए गए धर्मगुरु सत्ता के गुरु’, शंकराचार्य सदानंद सरस्वती का गौ माता पर बड़ा बयान
आज से बदल गया PMO का पता, अब सेवा तीर्थ से चलेगी सरकार, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
