उर्दू भाषा हटाने की मांग उर्दू भाषा हटाने की मांग
नागपुर। महाराष्ट्र की आधिकारिक मराठी भाषा के साथ किसी अन्य भाषा में नगरपालिका परिषदों के साइनबोर्ड लगाने पर कोई प्रतिबंध नहीं है। बॉम्बे हाई कोर्ट की नागपुर बेंच ने शुक्रवार को यह टिप्पणी की।
क्या है पूरा मामला?
पातुर नगर परिषद के साइनबोर्ड में मराठी के साथ इस्तेमाल किए गए उर्दू भाषा वाले साइनबोर्ड को हटाने की मांग को लेकर एक याचिका दाखिल की गई थी। नागपुर बेंच ने 10 अप्रैल को इस याचिका को खारिज कर दिया।
न्यायमूर्ति अविनाश घरोटे और न्यायमूर्ति एम एल जावलकर की खंडपीठ ने इस याचिका को खारिज किया। कोर्ट ने कहा,
आधिकारिक भाषा के अलावा किसी भी भाषा के इस्तेमाल पर कोई रोक नहीं है।
वर्षा बागड़े ने याचिका दायर कर तत्काल कार्रवाई की मांग की। वर्षा बागड़े ने हवाला दिया कि नागरिक अधिकारियों के साइनबोर्ड पर मराठी के अलावा कोई भी भाषा महाराष्ट्र स्थानीय प्राधिकरण (आधिकारिक भाषा) अधिनियम, 2022 के तहत निषिद्ध है।

चुनावी रेवड़ी या महिला सम्मान? स्टालिन ने करोड़ों महिलाओं को दिए 5000 रुपये
आदिवासी साथ में करते रहे पूजा, तो विवाद क्यों? मंडला में दुर्गा प्रतिमा की स्थापना पर दो पक्ष आमने-सामने
शेख हसीना के बेटे वाजेद बीएनपी से हाथ मिलाने को तैयार
‘रील बनाते समय गई जान’… पति का दावा, परिवार ने जताई साजिश की आशंका
विदेश व्यापार बढ़ाने की रणनीति: केंद्र ने गेहूं और चीनी के निर्यात को दी हरी झंडी
शंकराचार्य के खिलाफ अपशब्दों पर अखिलेश यादव का तीखा बयान
एनसीपी विलय की चर्चाओं पर बोलीं सुप्रिया सुले- अधूरे सपने को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी
अंबेडकर विवाद पर हाईकोर्ट की टिप्पणी, आपराधिक अवमानना दायर करने एजी ऑफिस की अनुमति आवश्यक
बाथरुम में फिसले या सैनिकों ने पीटा?
