पूर्णिया में संदिग्ध अवस्था में मिला विवाहित महिला का शव
बिहार के पूर्णिया जिले से एक विवाहित महिला द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का संदिग्ध मामला सामने आया है। मृतका की मां का आरोप है कि सास-ससुर ने गला घोंटकर उसकी हत्या की है। घटना की सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पूर्णिया जीएमसीएच भेज दिया। फिलहाल पुलिस आत्महत्या या हत्या के बिंदु से मामले की जांच कर रही है। यह घटना सोमवार को सहायक खजांची थाना क्षेत्र के पार्वती हाता में घटी। मृतका की पहचान पार्वती हाता निवासी गौरव कुमार साह की पत्नी प्रियंका कुमारी (29) के रूप में की गई है। गौरव पूर्णिया सिविल कोर्ट में पेशकार हैं।
घटना को लेकर मृतका की मां ने बताया कि 2019 में बड़ी ही धूमधाम से अपनी बेटी प्रियंका की शादी पूर्णिया सिविल कोर्ट के पेशकार गौरव कुमार से की थी। दोनों का एक बेटी और बेटा भी है। शादी के 10 दिन बाद से ही दहेज देने के बाद भी बेटी के सास-ससुर दहेज की मांग कर रहे थे। प्रियंका ने पिछले दिनों यह बात कही थी कि उसके सास-ससुर दहेज को लेकर तंग कर रहे हैं। प्रियंका की मां का आरोप है कि जब-जब पैसे की जरूरत सास-ससुर को होती थी तो वे मेरी बेटी को मारपीट कर तंग करते रहते थे।उन्होंने बताया कि सोमवार को उन लोगों ने सूचना दी कि आपकी बेटी ने फांसी लगा ली है जो अस्पताल में है। आनन-फानन में हम सब अस्पताल पहुंचे। जहां मेरी बेटी मृत अवस्था में पड़ी हुई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि सास-ससुर ने मेरी बेटी का गला घोटकर उसकी हत्या की है। हत्या कर वहां के कुछ लोगों ने सास-ससुर को घर से निकलते हुए देखा है।

बीएनपी अध्यक्ष रहमान 16 या 17 फरवरी को ले सकते हैं प्रधानमंत्री की शपथ
झारखंड में फिर सक्रिय हो रहा है नया सिस्टम; 20 फरवरी को छाएंगे बादल, जानें किन जिलों में गिरेगा पारा
JAC Board 2026: 17 फरवरी को खत्म होगा मैट्रिक का टेंशन! जानें अप्रैल में किस दिन आएगा आपका रिजल्ट
बाणगंगा थाना क्षेत्र में हुई हत्या का मामला उलझा, रंजिश में हत्या का अंदेशा
झारखंड बिजली दरें: 28 फरवरी को तय होगा आपके घर का बजट! जानें कितना महंगा होने वाला है यूनिट रेट
झारखंड : रांची स्मार्ट मीटर अलर्ट: 4000 घरों को मिला भारी-भरकम बिजली बिल का झटका! कहीं आपकी लिस्ट में तो नहीं पुराना बकाया?
वेलेंटाइन-डे पर कार में मिले युवक और युवती के शव, दोनों के सिर में लगी थी गोली
महाशिवरात्रि पर छत्तीसगढ़ में उमड़ी आस्था, CM साय ने की पूजा
नशे में बस चालक ने मारी टक्कर, बिजली पोल से भिड़ी बस
