आसमान से गिरते कौवे: भोजपुर में बर्ड फ्लू के खतरे को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क
बिहार के भोजपुर जिले के कोईलवर प्रखण्ड के हरहंगी टोला गांव के लोग दहशत के साये में है. उनके घरों, खेत-खलिहान में आसमान से मरे हुए कौवे गिर रहे है. वहीं एक साथ लगभग दो दर्जन कौवों के मरने से गांव में हड़कंप मच गया है. ग्रामीण ने बताया कि आसमान में एक साथ कौवों का झुंड उड़ता हुआ नजर आता है और जोर जोर से आवाज करता है. फिर अचानक आसमान से जमीन पर गिरकर तड़प तड़प कर मर जाते हैं.
कौवों के लगतार मरने पर ग्रामीणों ने इसकी सूचना पशुपालन विभाग को दी है. जिसके बाद पशु चिकित्सक की 3 सदस्यीय टीम हरहंगी टोला पहुंच कर मामलें की जांच की. स्थानीय हरेराम राय ने बताया कि पिछले दो दिनों से सागवान के बगीचे में एक-एक कर 15 से 20 कौवों की आसमान से गिरकर मौत हो गई. जिसे लेकर गांव के लोग किसी महामारी को लेकर भयभीत है.
कौवौं की अचानक हो रही मौत
हरहंगी टोला पहुंचे पशु चिकित्सक डा. विशाल शर्मा ने बताया कि मृत कौवों की जांच में बर्ड फ्लू जैसे कोई लक्षण नहीं मिले हैं. वहीं राहत वाली बात ये है कि गांव के पांच किलोमीटर के परिधि में कोई पोल्ट्री फार्म भी नहीं है, जिससे मृत कौवों में बर्ड फ्लू जैसे लक्षण हो. उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टयता किसी अज्ञात बीमारी, हीटिंग या डायरिया भी हो सकता है. हालांकि इसकी और गहनता से जांच की जा रही. सतर्कता को लेकर सभी मृत कौवों को दफनाने के लिए गड्ढे खोद, चुना डाल डिस्पोस्ड कर दिया गया है.
लोगों में दहशत
आशंका जताई जा रही है कि अभी किसान अपने फसलों में कीटनाशक का उपयोग कर रहे हैं, हो सकता है कि कीटनाशक के उपयोग से कौवों की मौत हो रही हो. मगर क्षेत्र के लोगों का कहना है कि अगर ऐसा होता तो अन्य पक्षियों की भी मौत होती. मगर सिर्फ कौवे की ही मौत हो रही हैं. कौवा आसमान से सर के बल तेजी से धरती पर गिरते हैं, और नीचे गिरते ही मर जाते हैं. एतिहात के तौर पर उन्हें जमीन में दफनाया जा रहा हैं. स्वास्थ्य विभाग ने मृत कौवों का सेंपल लेकर जांच हेतु कोलकाता भेज दिया है.

आज का राशिफल: 3 अप्रैल 2026 को किन राशियों की चमकेगी किस्मत
विकसित भारत की कल्पना हो रहा है साकार
औजार खरीदी अनुदान योजना- विदिशा के श्रमिक देवेंद्र शर्मा को ₹5000 की सहायता, कार्य में बढ़ी दक्षता
चारधाम यात्रा में गैस की भारी डिमांड, सरकार ने बढ़ाया अलर्ट
अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई ने वर्ष 2025-26 में दिखाया मास्टर क्लास प्रदर्शन
वन विभाग की बड़ी उपलब्धि : बारनवापारा का रामपुर ग्रासलैंड फिर हुआ काले हिरणों से आबाद
सर्वाधिक परिवारो को रोजगार, सर्वाधिक मानव दिवस का रोजगार सहित सर्वाधिक दिव्यांगजनों को रोजगार देने के मामले में कबीरधाम प्रदेश में प्रथम स्थान पर
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्टेट हैंगर परिसर स्थित हनुमान मंदिर में किया नमन
मंत्री रह चुके और विधायक शामिल, मध्य प्रदेश बीजेपी ने घोषित किए नए प्रदेश प्रवक्ता
धर्म नगरी वाराणसी में महान शासक विक्रमादित्य के जीवन चरित्र मंचन तैयारी पूर्ण
