कांगो में तख्तापलट की कोशिश: तीन अमेरिकियों को मौत की सजा
कांगो की सैन्य अदालत ने तख्तापलट के प्रयास में शामिल तीन अमेरिकियों सहित 37 लोगों को शुक्रवार को मौत की सजा सुनाई। 14 लोगों को बरी कर दिया गया।
कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य में मई में विपक्ष के एक नेता क्रिश्चियन मलंगा के नेतृत्व में राष्ट्रपति भवन और राष्ट्रपति फेलिक्स त्सेसीकेदी के करीबी सहयोगी को निशाना बनाकर किए गए असफल तख्तापलट के प्रयास में छह लोग मारे गए थे। राष्ट्रपति कार्यालय पर कुछ समय के लिए कब्जा कर लिया था।
कांगो की सेना ने हमले के बाद मलंगा को गोली मार दी गई थी, जिससे उसकी मौत हो गई। मलंगा के बेटे मार्सेल मलंगा, जो अमेरिकी नागरिक है, और दो अन्य अमेरिकियों को हमले में दोषी ठहराया गया। जिन दो अन्य अमेरिकियों में सजा सुनाई गई है उनमें टायलर थांपसन जूनियर और बेंजामिन रूबेन जालमन-पोलुन शामिल हैं।
टायलर मार्सेल का दोस्त है। पोलुन क्रिश्चियन मलंगा का व्यापारिक सहयोगी रहा है। तीनों को षड्यंत्र, आतंकवाद और अन्य आरोपों में दोषी पाया गया। लाइव टीवी पर सुनाए गए फैसले में उन्हें मौत की सजा सुनाई गई।

इंदौर के खजराना गणेश मंदिर में गैंगस्टर का VIP दर्शन, नियम सिर्फ जनता के लिए?
MP में छात्र हॉस्टल से भागे, मुंबई में हीरो बनने का सपना लेकर पुलिस ने सुरक्षित बरामद किया
भीड़ ने बच्चा चोरी के शक में 5 साधुओं को जमकर पीटा, पुलिस ने बचाई जान
न्याय और पारदर्शिता सर्वोपरि: योगी आदित्यनाथ ने दिए सख्त निर्देश
बीएनपी अध्यक्ष रहमान 16 या 17 फरवरी को ले सकते हैं प्रधानमंत्री की शपथ
झारखंड में फिर सक्रिय हो रहा है नया सिस्टम; 20 फरवरी को छाएंगे बादल, जानें किन जिलों में गिरेगा पारा
JAC Board 2026: 17 फरवरी को खत्म होगा मैट्रिक का टेंशन! जानें अप्रैल में किस दिन आएगा आपका रिजल्ट
बाणगंगा थाना क्षेत्र में हुई हत्या का मामला उलझा, रंजिश में हत्या का अंदेशा
झारखंड बिजली दरें: 28 फरवरी को तय होगा आपके घर का बजट! जानें कितना महंगा होने वाला है यूनिट रेट
