जुलाई से शुरू हो जाएगा पारडीह-बालीगुमा फ्लाई ओवर का निर्माण
जमशेदपुर वासियों के लिए बहुप्रतीक्षित पारडीह-बालीगुमा फ्लाई ओवर का निर्माण कार्य जुलाई माह से शुरू हो जाएगा। यह जानकारी एनएचएआई टाटा-रांची के प्रोजेक्ट डायरेक्टर विजय कुमार ने बताया कि जुलाई माह से निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
फोर लेन फ्लाईओवर का होगा निर्माण
उन्होंने बताया कि कुछ अड़चन है जिसे इसी बीच दूर कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि एचजी इंफ्रा इंजीनियरिंग को फ्लाई ओवर निर्माण परियोजना के लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) द्वारा सबसे कम बोली लगाने वाला एल-वन घोषित किया गया है।
इतने करोड़ रुपये का आएगा खर्च
इस योजना के तहत 241.940 किमी से 251.961 किमी (लंबाई 10.021 किमी) तक एनएच-33 (नया एनएच-18) के जमशेदपुर खंड पर पारडीह कालीमंदिर से डिमना चौक बालीगुमा के बीच चार लाइन फ्लाईओवर का निर्माण किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि एनएचएआई की परियोजना की अनुमानित लागत 690.05 करोड़ रुपये है। परियोजना की निर्माण अवधि 30 माह का है। इस फ्लाईओवर के निर्माण से शहर को आने वाले 50 सालों के लिए जाम से मुक्ति मिलेगी।

महाशिवरात्रि पर राजिम कुंभ समापन में शामिल होंगे CM साय
एम्स नौकरी के नाम पर ठगी और दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
देशभर में महाशिवरात्रि की धूम…. जानिए पूजा-जलाभिषेक का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
धमतरी में दफनाने को लेकर बवाल, तीन घंटे बाद थमा विवाद
भारत ने भारी मात्रा में रूसी हथियार खरीदे वह यूक्रेन युद्ध में हो रहे धाराशाई
सीहोर के कुबेरेश्वर धाम में रुद्राक्ष महोत्सव, आज से 20 फरवरी तक चलेगा कार्यक्रम, ड्रोन से होगी निगरानी
महाशिवरात्रि पर CM विष्णुदेव साय का प्रदेशवासियों को संदेश
वैलेंटाइन डे पर गर्लफ्रेंड बोली- मर जाओ, 17 साल के बॉयफ्रेंड ने दे दी जान
डबरा में शिव महापुराण कथा के दौरान महिला को हार्ट अटैक, मुंह से झाग निकलने के बाद हुई मौत
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने किया भावुक स्मरण, बोलीं – सुषमा स्वराज का जीवन मेरे लिए मार्गदर्शक
