ईडी के सामने पेश हुए कांग्रेस सांसद पंकज मिश्रा
झारखंड। पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा को झारखंड उच्च न्यायालय से झटका लगा है। अदालत ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी है। मिश्रा को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अवैध खनन मामले में गिरफ्तार किया था। वहीं, दूसरी ओर कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य धीरज साहू धनशोधन के एक मामले में शनिवार को ईडी के सामने पेश हुए।
धीरज साहू उसी मामले में ईडी के समक्ष पेश हुए हैं, जिसमें एजेंसी ने हाल ही में हेमंत सोरेन को गिरफ्तार किया था। साहू सुबह करीब 11 बजे ईडी के रांच कार्यालय में प्रवेश करते देखे गए। अधिकारियों ने बताया कि ईडी सोरेन के साथ उनके कथित संबंधों और पिछले महीने दिल्ली में झामुमो नेता के आवास जब्त की गई लग्जरी कार के संबंध में साहू से पूछताछ करना चाहती है और उनका बयान दर्ज करना चाहती है।
अधिकारियों के मुताबिक, ईडी के अफसरों को दक्षिण दिल्ली में झारखंड सरकार की ओर से पट्टे पर दी गई संपत्ति में लग्जरी कार की चाबी मिली थी। छापेमारी पूरी होने के बाद वह वाहन को अपने साथ ले गए थे। साहू इससे पहले तब चर्चाओं में आए थे, जब आयकर विभाग ने पिछले साल दिसंबर में ओडिशा स्थित बौद्ध डिस्टिलरी प्राइवेट लिमिटेड (बीडीपीएल) से जुड़े परिसरों की तलाशी ली थी और इस दौरान 351 करोड़ रुपए जब्त किए थे।

धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई
मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके
कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट
‘नेताओं के द्वारा बनाए गए धर्मगुरु सत्ता के गुरु’, शंकराचार्य सदानंद सरस्वती का गौ माता पर बड़ा बयान
आज से बदल गया PMO का पता, अब सेवा तीर्थ से चलेगी सरकार, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
Durg: सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराते अपलोड किया वीडियो, पहुंच गए जेल, पुलिस ने लिया एक्शन
Kondagaon: कोकोड़ी मक्का प्रोसेसिंग प्लांट के विरोध में 12 घंटे से प्रदर्शन जारी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
CG News: जॉर्ज कुरियन ने नक्सलवाद को लेकर कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप, CM साय के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने भी कसा तंज
CG News: नक्सलियों से 1100 हथियार बरामद, 532 हुए ढेर, नक्सलवाद को लेकर विजय शर्मा ने गिनाए चौंकाने वाले आंकड़े
Chhattisgarh के आदिवासियों की अनोखी परंपरा, जहां ‘मठ बांधना’ और ‘कड़साल’ के साथ आत्मा को दी जाती है विदाई
