कांग्रेस नेता ने मतगणना से पहले किया बड़ा दावा
लोकसभा चुनाव के रिजल्ट चार जून को आने वाले हैं। हालांकि, चुनावी नतीजों को लेकर एनडीए और विपक्षी आई.एन.डी.आई. अलग-अलग दावे कर रहे हैं। इसी बीच शुक्रवार को कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने दावा किया कि चार जून को आई.एन.डी.आई. गठबंधन को स्पष्ट और निर्णायक जनादेश मिलने जा रहा है।कांग्रेस पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पिछले 72 दिनों में पूछे गए सवालों का संकलन जारी किया, जिसका शीर्षक '72 दिन, 272 सवाल, 0 जवाब? भाग मोदी भाग' है।कांग्रेस नेता पवन खेड़ा और सुप्रिया श्रीनेत ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव अभियान काफी सकारात्मक था। ये राहुल गांधी के नेतृत्व वाली भारत जोड़ो न्याय यात्रा का ही परिणाम है कि लोकसभा चुनाव में आई.एन.डी.आई. गठबंधन को स्पष्ट बहुमत मिलने जा रहा है।
कांग्रेस नेता ने कहा कि इस साल 23 जनवरी को गुवाहाटी में राहुल गांधी ने पहली बार पांच न्याय - युवा न्याय, नारी न्याय, किसान न्याय, श्रमिक न्याय और हिस्सेदारी न्याय की घोषणा की थी।जयराम रमेश ने कहा,"5 फरवरी को रांची में राहुल गांधी ने 'हिस्सेदारी न्याय' और इसके तहत पार्टी की गारंटी के बारे में बात की। 23 फरवरी को अंबिकापुर में गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने 'किसान न्याय' के तहत गारंटी की घोषणा की।"उन्होंने बताया कि 7 मार्च को बांसवाड़ा में खड़गे और गांधी ने 'युवा न्याय' गारंटी जारी की थी। 13 मार्च को धुले में गांधी ने 'नारी न्याय' की घोषणा की, जबकि खड़गे ने बेंगलुरु में 'श्रमिक न्याय' गारंटी की घोषणा की।

CG News: मार्च में छत्तीसगढ़ आएंगे राहुल गांधी, जानें किस मुद्दे पर जनसभा को करेंगे संबोधित
छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूल में तंत्र-मंत्र का साया; क्लासरूम के बाहर मिली चुनरी और माला
राज्य सरकार जल संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देने के लिए प्रतिबद्ध - मुख्यमंत्री साय
ब्रेकिंग : अंजय शुक्ला बनाए गए औषधि पादप बोर्ड के उपाध्यक्ष, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश…
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने छत्रपति शिवाजी के प्रतिमा का किया लोकार्पण….
सकारात्मक सोच ही सफलता की कुंजी, युवा बदलेंगे भारत का भविष्य” – राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा
ब्रेकिंग : AIIMS में भर्ती मरीज ने तीसरी मंजिल से कूदकर की आत्महत्या, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल……
छत्तीसगढ़ के इन तीन जिलों में आज से नई गाइडलाइन जारी
बिजली संकट : 21 फरवरी को रांची के कई पावर सब-स्टेशनों में मेंटेनेंस, शेड्यूल देख लें वरना होगी परेशानी
झारखंड : हेमंत सोरेन का करारा तंज: 'विपक्ष को अब चश्मा बदलने की जरूरत, विकास की जगह सिर्फ कमियां ढूंढ रहे हैं विरोधी'
