कांग्रेस प्रत्याशी के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत
इंदौर । इंदौर से कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ रहे अक्षय कांति बम के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत दर्ज कराई गई है। यह शिकायत भाजपा के पूर्व नगर संयोजन विधि प्रकोष्ठ एवं एडवोकेट पंकज वाधवानी ने दर्ज करवाई है। एडवोकेट पंकज वाधवानी ने शिकायत में कहा है कि आठ अप्रैल को इंदौर में प्रकाशित व प्रसारित होने वाले समाचार पत्रों के जरिए कांग्रेस उम्मीदवार ने अपना पम्प्लेट प्रसारित किया। इसमें प्रकाशक का नाम, प्रसार संख्या इत्यादि का कहीं पर भी उल्लेख नहीं किया गया। यह निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन का उल्लंघन है। इस मामले में आयोग के द्वारा शिकायत दर्ज कर जांच की जा रही है।

रंगभरी एकादशी कब है, इस दिन बन रहा है चार शुभ संयोग, क्यों है खास
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (20 फ़रवरी 2026)
पिंकी मुद्रा लोन से बनी आत्मनिर्भर : स्व-सहायता समूह की महिलाओं के लिए बनी प्रेरणा
गिधवा टैंक में प्रवासी मल्लार्ड का आगमन, बढ़ी क्षेत्र की पहचान
न्यूट्रिशन फ्लो तकनीक को बढ़ावा देने विशेष बैठक आयोजित
प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) से बदला शिव शंकर का जीवन
जल जीवन मिशन से भोथली की बदली तस्वीर
