CM सोरेन का बड़ा तोहफा, झारखंड के 1500 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र
सीएम हेमंत सोरेन राज्य सरकार की तरफ से नियुक्त 1500 पोस्ट ग्रेजुएट शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देंगे. सीएम प्रभात तारा मैदान, धुर्वा, रांची में राज्य के 1500 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे. नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में मंत्री रामेश्वर उरांव, मत्री सत्यानंद भोक्ता एवम् माननीय मंत्री बैद्यनाथ राम समेत सम्बंधित अधिकारी और अभ्यर्थी शामिल होंगे. वहीं, नियुक्ति पत्र पाने वाले अभ्यर्थी आज को लेकर बेहद ज्यादा उत्साहित हैं. गौरतलब है कि तत्कालीन सीएम चंपई सोरेन 3 जुलाई को शिक्षकों को ये नियुक्ति पत्र बांटने वाले थे.
दरअसल, साल 2022 में 3120 पीजीटी शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया झारखंड में शुरू हुई थी. इस भर्ती परीक्षा से पहले चरण में करीब 1000 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दिया गया था. तत्कालीन मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने शिक्षकों को ये नियुक्ति पत्र दिया था. बताया जा रहा है कि चयनित शिक्षकों के प्रमाण पत्रों की जांच भी हो चुकी है. अब 1500 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देना रह गया है, जो शुक्रवार को दिया जाएगा.
बता दें कि पीजीटी शिक्षक परीक्षा में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की शिकायत कई अभ्यर्थियों ने की थी. अभ्यर्थियों का आरोप है कि एक ही एग्जाम सेंटर से 80 फीसदी अभ्यर्थी पास हुए हैं. इनकी मांग है कि जांच पूरी होने तक नियुक्ति पत्र वितरण नहीं किया जाए. वहीं, बीजेपी भी इस मामले की सीबीआई जांच से कराने की मांग कर रही है.

पहले बल्ला फिर गेंद का धमाका, पाकिस्तान पर 61 रन की जीत के साथ भारत सुपर-8 में
टीपू सुल्तान पर सियासत तेज: अंगूठी, इतिहास और विरासत को लेकर बयानबाज़ी, ओवैसी की एंट्री से विवाद गहराया
पीपरवार में खूनी अफवाह! बच्चा चोरी के शक में युवक को बेरहमी से पीटा, हालत नाजुक; रांची RIMS रेफर
नकली आरटीओ ई-चालान एपीके से बैंक खाते साफ! सूरत में जामताड़ा गैंग के तीन सदस्य गिरफ्तार
आधार में सिर्फ एक बार ही बदल पाएगी जन्मतिथि, नियमों में सख्ती के बाद रांची में मची अफरा-तफरी; जानें नया प्रोसेस
नक्सलवाद पर अंतिम प्रहार! पश्चिमी सिंहभूम ने बदली अपनी तकदीर, जानें मोस्ट अफेक्टेड सूची से बाहर होने के क्या हैं मायने
Jharkhand Weather: संभल जाइए! 17 फरवरी से झारखंड में मौसम लेगा यू-टर्न, होली से पहले ही पसीने छुड़ाएगी गर्मी
विधानसभा सत्र का आगाज़ आज, आधा दर्जन विधेयकों पर होगी चर्चा; 18 फरवरी को बजट पेश
