पीएम मोदी की जनसभा में शामिल नहीं होंगे सीएम नीतीश कुमार
पटना/बेतिया। लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तूफानी दौरा कर रहे हैं। बुधवार को भी पीएम बिहार के दौरे पर जा रहे हैं। प्रधानमंत्री की जनसभा बिहार के पश्चिमी चंपारण के बेतिया में होनी है जहां वो एक साथ बिहार के लोगों को कई परियोजनाओं की सौगात देंगे। इस मौके पर तमाम भाजपा और जेडीयू के नेता मौजूद रहेंगे लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन आयोजनों में शामिल नहीं होंगे। हां इतना जरुर है कि इस विशेष अवसर पर लोजपा के चिराग पासवान मंच पर दिखाई दे सकते हैं।
दरअसल बेतिया में होने वाली जनसभा में बिहार के सीएम नीतीश कुमार हिस्सा नहीं लेंगे। पहले बिहार के सीएम नीतीश कुमार को भी प्रधानमंत्री के साथ बेतिया में मंच साझा करना था लेकिन जो ताजा जानकारी मिली है उसके मुताबिक सीएम नीतीश कुमार अब पीएम नरेंद्र मोदी की सभा में नहीं जाएंगे। दरअसल नीतीश कुमार को बुधवार की शाम ही पटना से दिल्ली रवाना होना है जहां से नीतीश कुमार कल यानी गुरुवार को विदेश दौरे के लिए उड़ान पकड़ेंगे। नीतीश कुमार की बुधवार की शाम 6:40 पर पटना से फ्लाइट है ऐसे में उनके दिल्ली शेड्यूल को देखते हुए बेतिया का कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है। इस बात की जानकारी जनता दल यूनाइटेड की तरफ से दी गई है। नीतीश कुमार की गैर मौजूदगी में उनके करीबी और बिहार सरकार के वरीय मंत्री विजय कुमार चौधरी सीएम के प्रतिनिधि के तौर पर पीएम नरेंद्र मोदी की सभा में शामिल होंगे।

जल जीवन मिशन से भोथली की बदली तस्वीर
क्लाइमेट चेंज से निपटने में लीडर बन रहा है मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भारत में हमेशा से "कौशल" की परम्परा रही है : तकनीकी शिक्षा मंत्री परमार
प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में योजना क्रियान्वयन करें और शत प्रतिशत उपलब्धि करें सुनिश्चित बनाएं : मुख्य सचिव जैन
आरक्षण विवाद की गूंज फिर तेज, हाईकोर्ट में होगी विस्तृत सुनवाई
जायका टीम की ट्रांसको अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक
सिंघार के सवालों पर विजयवर्गीय का पलटवार, बढ़ा सियासी तापमान
मुख्यमंत्री डॉ. यादव इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट-2026 नई दिल्ली में होंगे शामिल
पीएम मोदी ने पेश किया 'MANAV' विजन, जानिए क्या है यह
बच्चा चोरी अफवाहों पर इंदौर पुलिस का एक्शन, 3 सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ मामला दर्ज
