मैक्सिको की पहली महिला राष्ट्रपति बनीं क्लाउडिया शीनबाम
जलवायु वैज्ञानिक क्लाउडिया शीनबाम ने मेक्सिको के चुनीवों में बड़ी जीत हासिल करते हुए इतिहास रच दिया है। क्लाउडिया शीनबाम ने इसी के साथ मेक्सिको की पहली महिला राष्ट्रपति बनने का गौरव हासिल कर लिया।यही नहीं 61 साल की शीनबाम ने मेक्सिको के लोकतंत्र के इतिहास में सबसे अधिक वोट प्रतिशत जीतकर रिकॉर्ड बनाया है। उन्हें 82 प्रतशत मतों की गिनती के बाद 58.8 फीसदी वोट मिले। शीनबाम इससे पहले मेक्सिको सिटी की मेयर रह चुकी हैं।मेक्सिको के आम चुनाव में जीत हासिल करने के बाद क्लाउडिया शीनबाम ने जनता का आभार जताया।
उन्होंने कहा, "देश के गणतंत्र के 200 सालों के इतिहास में पहली बार मैं मैक्सिको की पहली महिला राष्ट्रपति बनूंगी। हमने एक विविधता भरे लोकतांत्रिक मैक्सिको को फतह किया है। हमें एक निष्पक्ष और समृद्ध मैक्सिको बनाने के लिए शांति और सद्भाव के साथ चलना होगा।"शीनबाम संयुक्त राष्ट्र जलवायु वैज्ञानिकों के उस पैनल का हिस्सा रह चुकी हैं, जिसे साल 2007 में नोबेल शांति पुरस्कार मिला था। रविवार की रात को अपने विजय भाषण में शीनबाम ने वर्तमान राश्ट्रपति एन्ड्रेस मैनुअल लोपेज ओब्रेडोर को धन्यवाद दिया और उन्हें एक असाधारण-अद्वितीय शख्स करार दिया। उन्होंने कहा कि लोपेज ने मेक्सिको की बेहतरी के लिए काम किया है।

चुनावी रेवड़ी या महिला सम्मान? स्टालिन ने करोड़ों महिलाओं को दिए 5000 रुपये
आदिवासी साथ में करते रहे पूजा, तो विवाद क्यों? मंडला में दुर्गा प्रतिमा की स्थापना पर दो पक्ष आमने-सामने
शेख हसीना के बेटे वाजेद बीएनपी से हाथ मिलाने को तैयार
‘रील बनाते समय गई जान’… पति का दावा, परिवार ने जताई साजिश की आशंका
विदेश व्यापार बढ़ाने की रणनीति: केंद्र ने गेहूं और चीनी के निर्यात को दी हरी झंडी
शंकराचार्य के खिलाफ अपशब्दों पर अखिलेश यादव का तीखा बयान
एनसीपी विलय की चर्चाओं पर बोलीं सुप्रिया सुले- अधूरे सपने को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी
अंबेडकर विवाद पर हाईकोर्ट की टिप्पणी, आपराधिक अवमानना दायर करने एजी ऑफिस की अनुमति आवश्यक
बाथरुम में फिसले या सैनिकों ने पीटा?
