छ.ग जोहार पार्टी अध्यक्ष अमित बघेल की होगी गिरफ्तारी , रायपुर SSP ने दी पुष्टि
रायपुर: छत्तीसगढ़ जोहार पार्टी के अध्यक्ष अमित बघेल की गिरफ्तारी जल्द की जाएगी, इस बात की पुष्टि रायपुर एसएसपी ने शनिवार को की है। दरअसल, अमित बघेल के विवादित बयान के बाद राज्यभर में विरोध तेज हो गया है, और सर्व समाज ने उनकी तत्काल गिरफ्तारी की मांग करते हुए उग्र आंदोलन की चेतावनी दी थी।
शनिवार को रायपुर में सर्व समाज के बैनर तले बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतरे। आंदोलन में विभिन्न सामाजिक संगठनों के लोग शामिल हुए। यहां तक कि कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने भी आंदोलन को समर्थन दिया। लोगों ने कहा कि अगर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई नहीं की तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
मामला तब गरमाया जब छत्तीसगढ़ क्रांति सेना और जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के प्रमुख अमित बघेल ने छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति खंडित किए जाने के बाद विवादित बयान दिया। उन्होंने कहा था — “पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी और अग्रसेन महाराज की मूर्ति क्यों नहीं टूटती है? मछली वाले भगवान के बारे में पाकिस्तानी सिंधी क्या जानते हैं? उन्होंने हमारी छत्तीसगढ़ी महतारी का अपमान किया है।”
उनके इस बयान से राज्य में आक्रोश फैल गया। कई सामाजिक संगठनों ने बयान को छत्तीसगढ़ की अस्मिता पर हमला बताया।
रायपुर एसएसपी ने बयान जारी कर कहा कि मामले में जांच पूरी होने के बाद अमित बघेल को गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने और कानून अपने हाथ में न लेने की अपील की है।

चुनावी मैदान में अनोखा अंदाज, बुलडोजर लेकर पहुंचे प्रत्याशी
पश्चिम बंगाल में सियासी घमासान तेज, Indian National Congress ने झोंकी स्टार प्रचारकों की फौज
विक्रम यूनिवर्सिटी ने विवाद पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया
पाकिस्तान पर संकट गहराया! ईरान युद्ध के बीच Shehbaz Sharif का बड़ा फैसला—आज से लॉकडाउन
प्रशासन द्वारा हटाई गई दुकानों के खिलाफ अनोखा अंदाज
नवजोत कौर सिद्धू का सियासी कदम: कांग्रेस छोड़, नई पार्टी का ऐलान
कैबिनेट में लगी मुहर: मोहन सरकार के बड़े निर्णय, शिक्षा और कृषि क्षेत्र को मिलेगा सीधा फायदा
चोरी से पहले दावत, CCTV में कैद हुई ‘खाने-पीने’ वाले चोरों की करतूत
सुनेत्रा पवार का बयान: अजित पवार के विकास एजेंडे को आगे ले जाएंगे, बारामती में मुकाबला तेज
