12वीं पास कराने के नाम पर की ठगी
पटना। फरवरी में संपन्न हुई इंटर परीक्षा में पास कराने और अंक बढ़ाने का झांसा देकर साइबर अपराधी ठगी का प्रयास कर रहे हैं। इसको लेकर आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने सभी जिलों को अलर्ट करते हुए एडवाइजरी जारी की है।बिहार पुलिस मुख्यालय के आर्थिक एवं साइबर अपराध प्रभाग ने सभी क्षेत्रीय आईजी और डीआईजी को भी इस बाबत पत्र भेजकर सतर्क किया है। इसके साथ ही सभी आईजी-डीआईजी को अपने-अपने जिले के लोगों के बीच एडवाइजरी का प्रचार-प्रसार करने को कहा गया है, ताकि लोग ठगी से बच सकें।ईओयू की ओर से शिकायत दर्ज कराने के लिए वॉट्सएप नंबर और ई-मेल भी जारी किया गया है। पुलिस मुख्यालय के पत्र में कहा गया है कि इंटर परीक्षा एक से 12 फरवरी तक ली गई थी जिसमें बड़ी संख्या में परीक्षार्थी शामिल हुए हैं।ऐसी बात प्रकाश में आ रही है कि इस परीक्षा में पास कराने या किसी विषय में अंक बढ़ाने के नाम पर साइबर अपराधी शिक्षा विभाग के कर्मी बनकर इंटर के परीक्षार्थियों व अभिभावकों को फोन कर रहे हैं। साइबर ठग परीक्षा में फेल हो जाने का भय दिखाकर अंक बढ़ाने के नाम पर रुपये की मांग कर रहे हैं।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (14 फ़रवरी 2026)
धरती का चलता फिरता कल्प वृक्ष है गौमाता: जगदगुरू राजेन्द्रदास महाराज
नोहलेश्वर महोत्सव आस्था के साथ संस्कृति, परम्परा और सामाजिक समरसता का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जनगणना से ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की रणनीति होती है तय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त की मेहनत को राज्य ने किया पहचान
सेवा, समर्पण और संकल्प के साथ करें कार्य : राज्यपाल पटेल
भारत भवन सिर्फ एक भवन नहीं, जीवन की रचना है, अतीत हो रहा है पुन: जीवंत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
एयर इंडिया पर नियामक की बड़ी कार्रवाई, गड़बड़ी उजागर होने के बाद 1 करोड़ दंड
नगर निगम पर प्रदर्शन, बैरिकेडिंग के बीच कार्यकर्ताओं ने किया हनुमान चालीसा का पाठ
