चंद्रबाबू नायडू चुने गए एनडीए विधायक दल के नेता
आंध्र प्रदेश में सरकार गठन की तैयारियां तेज हो गई हैं। मंगलवार को तेदेपा और एनडीए ने चंद्रबाबू नायडू को अपना विधायक दल का नेता चुन लिया। विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद तेदेपा, भाजपा और जनसेना गठबंधन के नेता राज्यपाल एस अब्दुल नजीर से मुलाकात करेंगे और सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। बुधवार को चंद्रबाबू नायडू के साथ कई और नेता भी शपथ ले सकते हैं। नायडू के साथ शपथ लेने वाले नेताओं के नाम मंगलवार को तय कर लिए जाएंगे।विजयवाड़ा में एनडीए गठबंधन के विधायकों की बैठक हुई। इस बैठक में टीडीपी प्रमुख एन चंद्रबाबू नाडयू, जनसेना के प्रमुख पवन कल्याण और आंध्र प्रदेश भाजपा की अध्यक्ष डग्गुबाती पुरुंदेश्वरी समेत एनडीए के सभी विधायक शामिल हुए। इस बैठक में जनसेना प्रमुख पवन कल्याण ने एनडीए की तरफ से चंद्रबाबू नायडू का नाम सीएम पद के लिए प्रस्तावित किया, जिसका सभी विधायकों ने समर्थन किया।
टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू का कहना है, 'बीजेपी, जनसेना और टीडीपी के सभी विधायकों ने मुझे आंध्र प्रदेश की एनडीए सरकार का आगामी मुख्यमंत्री बनने के लिए अपनी सहमति दे दी है।' आंध्र प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. दग्गुबाती पुरंदेश्वरी ने बताया, 'आज एनडीए की बैठक हुई, जिसमें चंद्रबाबू नायडू को एनडीए विधानसभा का नेता चुना गया। हम अभी राज्यपाल के पास आए हैं और उन्हें एक अनुरोध पत्र सौंपा है कि 'वह चंद्रबाबू को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करें'। इस पर राज्यपाल ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उचित प्रक्रियाओं का पालन करते हुए वह उन्हें तुरंत सरकार बनाने के लिए बुलाएंगे। शपथ ग्रहण समारोह कल होगा।'

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (21 फ़रवरी 2026)
श्रम विभाग की कल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने श्रमिक भाई -बहन बनें जागरूक- राजस्व मंत्री वर्मा
डिजिटल सुविधा केंद्र में 86 वर्षीय भक्तिन राय को अंगूठे के निशान पर मिल रही सुविधाएं
मगरमच्छ का सुरक्षित रेस्क्यू, जंगल सफारी में मिला नया आश्रय
मुख्यमंत्री डॉ. यादव दतिया को देंगे 532 करोड़ रूपये के विकास की सौगातें
खेल आपसी सद्भाव, अनुशासन और टीम भावना को मजबूत करने का सशक्त माध्यम-राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा
वन मंत्री कश्यप ने नारायणपुर में 65 करोड़ 96 लाख रूपए से अधिक के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन
पत्थरों में दर्ज इतिहास: जहाँ हर पत्थर कहती है एक कहानी
तकनीक तभी सार्थक जब वह मानव हित में हो, हम एआई को सुशासन और सबके विकास के लिए अपनाएंगे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
30 हजार घूस कांड: चैनपुर थाना प्रभारी की जमानत खारिज
