कनाडा ने अब निज्जर की हत्या मामले में पीएम मोदी पर उठा दी उंगली
ओटावा। कनाडा ने अपनी जमीन पर खालिस्तानियों पर हमले के मामले में भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र की तरफ उंगली उठाई है। कनाडाई सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि पीएम मोदी को ब्रिटिश कोलंबिया में खालिस्तानी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या और इससे जुड़ी दूसरी साजिशों के बारे में जानकारी थी। कनाडा में भारत के विदेशी हस्तक्षेप अभियानों के खुफिया मूल्यांकन पर काम करने वाले एक वरिष्ठ राष्ट्रीय सुरक्षा अधिकारी ने इसका दावा किया है।
रिपोर्ट के मुताबिक, अधिकारी ने कहा कि कनाडाई और अमेरिकी खुफिया ने खालिस्तानी निज्जर हत्या की कार्रवाई का संबंध भारत के केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से जोड़ा है। इस लूप में नरेंद्र मोदी के भरोसेमंद राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर भी थे। इसके बाद साफ है कि इस सबका नरेंद्र मोदी को भी पता हो सकता है। अधिकारी ने कहा है कि कनाडा के पास इसका कोई मजबूत सबूत नहीं है कि मोदी को इस हत्या के बारे में पता था लेकिन यह नहीं माना जा सकता है कि भारत में तीन वरिष्ठ राजनीतिक हस्तियों ( शाह, जयशंकर और डोभाल) ने पीएम मोदी के साथ इन लक्षित हत्याओं पर चर्चा नहीं की होगी।
ब्राजील में जी20 शिखर सम्मेलन में कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो ने कहा कि उन्होंने अपने देश की विदेशी-हस्तक्षेप गतिविधियों के बारे में भारतीय अधिकारियों से बात की थी। विशेष रूप से खालिस्तान समर्थक आंदोलन के सदस्यों को निशाना बनाने के बारे में मैंने जानकारी ली। उन्होंने कहा कि मेरी प्राथमिकता हमेशा कनाडाई लोगों की सुरक्षा के लिए खड़े रहना है। इस बातचीत का उद्देश्य भी यही है।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (16 फ़रवरी 2026)
श्रद्धा और आस्था का प्रमुख केंद्र है बाबा धाम: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला 2026 का भव्य समापन
सरगुजा ओलंपिक के जिला स्तरीय आयोजनों में 10,577 खिलाड़ियों ने की भागीदारी
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल के प्राचीन बड़वाले महादेव मंदिर पहुंचकर की पूजा-अर्चना
लोकसंगीत और बॉलीवुड सुरों से सजा मैनपाट महोत्सव का दूसरा दिन
सुकमा कलेक्टर ने दोरनापाल में योजनाओं की स्थिति देखी
मधुमक्खी पालन से स्व-सहायता समूह की आय में वृद्धि
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सपत्नीक महाशिवरात्रि पर्व पर महाकाल के दर्शन कर पूजन-अर्चन किया
आतंकी गतिविधियों के शक में 21 स्थानों पर तलाशी, ATS की समन्वित कार्रवाई
