कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को किया सम्मानित
रायपुर : महिला एवं बाल विकास और समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सरगुजा जिला की उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकताओं एवं सहायिकाओं को शाल, श्रीफल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। अंबिकापुर के पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था। इस दौरान शासन के निर्देशानुसार आंगनबाड़ी कार्यकताओं एवं सहायिकाओं के प्रति आभार प्रकट करने और उनके योगदान की सराहना करने कार्यक्रम में उपस्थित सभी आंगनबाड़ी कार्यकताओं एवं सहायिकाओं का पुष्प एवं तिलक लगाकर स्वागत किया गया।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (23 मार्च 2026)
उन्नत खेती से शीला राजवाड़े बनीं लखपति दीदी
रासायनिक उर्वरकों का कम उपयोग और प्राकृतिक व जैविक खेती को कर रहें प्रोत्साहित
विश्व वानिकी दिवस पर विविध कार्यक्रमों का हुआ आयोजन
नवरात्रि पर जेलों में आध्यात्मिक माहौल, बंदियों को मिली विशेष सुविधाएं
रैंप योजना अंतर्गत लघु वनोपज आधारित फूड प्रोसेसिंग प्रशिक्षण सम्पन्न
