मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे पर टायर फटने से चलती बस में लगी आग,
मुंबई। वडगांव के पास मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर 35 यात्रियों को ले जा रही एक निजी बस में टायर फटने के बाद आग लग गई। समय रहते सभी यात्रियों को बाहर निकाल लिया गया। जिसमें कोई हताहत नहीं हुआ।
इसका एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें बस के आगे के हिस्से में खिड़की से आग की लपटे बाहर आती दिख रही है। वहीं, बस में लगी आग को दमकलर्मी बुझाता हुआ देखा जा सकता है।
एक अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि यह घटना पुणे जिले के मावल तालुका के आधे गांव में सुबह करीब सात बजे हुई।
अधिकारी ने कहा,
बस मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर पुणे की ओर जा रही थी। जब यह मावल के आधे गांव पहुंची तो बस का टायर फट गया और उसमें आग लग गई। उन्होंने बताया कि सभी 35 यात्रियों और बस चालक को समय रहते बस से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और किसी को कोई चोट नहीं आई।
आग से बस का बड़ा हिस्सा जलकर खाक हो गया। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। वडगांव यातायात पुलिस विभाग के साथ आईआरबी गश्त, डेल्टा फोर्स की टीमों ने आग पर काबू पाया।

एनसीपी विलय की चर्चाओं पर बोलीं सुप्रिया सुले- अधूरे सपने को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी
अंबेडकर विवाद पर हाईकोर्ट की टिप्पणी, आपराधिक अवमानना दायर करने एजी ऑफिस की अनुमति आवश्यक
बाथरुम में फिसले या सैनिकों ने पीटा?
होली पर घर जाना हुआ आसान! जयनगर-गोरखपुर के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, फ्लाइट के महंगे टिकटों से मिली बड़ी राहत
धनबाद में SSC MTS परीक्षा में नकल कांड, सेंटर मैनेजर सहित 3 गिरफ्तार
लखनऊ, अयोध्या और काशी की 19 कचहरी में बम धमकी, सुरक्षा कारणों से परिसर खाली कराया गया
मैक्सीजोन स्कैम का 'मास्टरमाइंड' दंपती बेनकाब: 21 बैंक खातों में खपाए 521 करोड़, ED की चार्जशीट से मंचा हड़कंप
मौसम का दोहरा खेल: पहले कड़ाके की ठंड की वापसी, फिर सीधे 28°C पहुंचेगा तापमान; जानें आपके शहर का हाल
आधार सुधार में मनमानी पर रोक, नए नियम जल्द लागू
“हम जनप्रतिनिधि हैं, हमें जनता के बीच जाना......किसानों को लेकर भ्रम पैदा कर रहा विपक्ष
