उल्टापानी में दिखा अनोखा नज़ारा: केंद्रीय मंत्री शिवराज के सामने उल्टी दिशा में बही नाव
अंबिकापुर। मैनपाट में प्रशिक्षण शिविर में शामिल होने मंगलवार को केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान पहुंचे। उन्होंने यहां सांसद-विधायकों की क्लास लेने के बाद मैनपाट के टूरिस्ट स्पॉट्स का भ्रमण किया। वे रहस्यमयी स्थल उल्टापानी पहुंचे। यहां उन्होंने पानी में कागज की नाव डाली तो वह उल्टी दिशा (चढ़ान की ओर) में बहने लगी। जब वे इसी जगह पर एसपी की कार में सवार हुए तो वह भी उल्टी दिशा में चलने लगी। इसका उन्होंने लुत्फ उठाया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ‘सचमुच, अद्भुत है हमर छत्तीसगढ़।’
शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मैनपाट प्राकृतिक रूप से खूबसूरत तो है ही, साथ में यहां रहस्यमयी स्थल भी हैं। उल्टापानी जैसी चीज मैंने पहली बार देखा। यह चमत्कार (Mainpat Ultapani) है। वैज्ञानिक रीजन क्या है, इसका पता करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि इस स्थल को संजोने के अलावा इसे प्रचारित करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि उल्टापानी में नाव बहाकर बचपन की याद ताजा हो गई। इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद स्व-सहायता समूह की महिलाओं से भी बातचीत की। महिलाओं को उन्होंने लखपति दीदी बनाने की बात भी कही।
लगाया सिंदूर का पौधा
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उल्टापानी (Mainpat Ultapani) का लुत्फ उठाने के बाद उन्होंने यहां सिंदूर के पौधे का रोपण किया।
इस दौरान सीएम विष्णु देव साय, गृहमंत्री विजय शर्मा, विनोद तावड़े, भारत सिंह सिसोदिया, कलेक्टर विलास भोसकर, एसपी राजेश अग्रवाल समेत अन्य उपस्थित रहे।

ड्रीम मीनिंग: सपने में पैसे दिखें तो क्या होता है इशारा—सिक्का या नोट कौन बेहतर?
ईटिंग हैबिट्स से खुलता है व्यक्तित्व: जानें आपका खाना खाने का तरीका क्या कहता है
वास्तु टिप्स: दक्षिण दिशा में दरवाजा होने पर ऐसे करें दोष का समाधान
आज का राशिफल: 3 अप्रैल 2026 को किन राशियों की चमकेगी किस्मत
विकसित भारत की कल्पना हो रहा है साकार
औजार खरीदी अनुदान योजना- विदिशा के श्रमिक देवेंद्र शर्मा को ₹5000 की सहायता, कार्य में बढ़ी दक्षता
चारधाम यात्रा में गैस की भारी डिमांड, सरकार ने बढ़ाया अलर्ट
अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई ने वर्ष 2025-26 में दिखाया मास्टर क्लास प्रदर्शन
वन विभाग की बड़ी उपलब्धि : बारनवापारा का रामपुर ग्रासलैंड फिर हुआ काले हिरणों से आबाद
