BMW वाले लूट ले गए Audi
साहिबाबाद। इंदिरापुरम कोतवाली की अभय खंड चौकी क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर बीएमडब्ल्यू कार सवार बदमाशों ने मैकेनिक से ऑडी कार लूट ली। मैकेनिक के साथ उसके दो सहायक भी सवार थे। कार में 18 हजार रूपये और मोबाइल भी थे। ऑडी कार वर्कशॉप पर सर्विस के लिए आई थी। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर जांच में जुटी है।
कार के पार्ट खरीदने जा रहे थे दिल्ली
नीति खंड में मोहम्मद नूरेन की कार की वर्कशाप है। उनके यहां विकास नाम के व्यक्ति की ऑडी कार सर्विस के लिए आई थी। वह कार के पार्ट खरीदने के दिल्ली जा रहे थे। उनके साथ में आमिर और इस्लाम भी थे। जैसे ही अभयखंड से नेशनल हाईवे के चढ़ाव पर पहुंचे, तभी एक लाल बीएमडब्ल्यू कार ने ओवरटेक कर उनकी कार रोक ली। कार में से चार लोग उतरे सभी के हाथों में लाठी डंडे थे।
एक ने ड्राइविंग सीट के पास आकर कहा...
उनमें से एक ने ड्राइविंग सीट पर आकर कहा, मेरा नाम बिलाल अहमद है और वह कार मालिक है। इसके बाद बदमाशों ने तीनों को कार से निकालकर पीटा और फिर कार लूटकर मौके से भाग गए। उन्होंने बताया कि कार में 18 हजार रुपए और मोबाइल भी था। उन्होंने कार मालिक विकास को जानकारी दी। जांच में सामने आया है कि आरोपित वर्कशॉप से ही उनका पीछा कर रहे थे। उन्होंने इंदिरापुरम कोतवाली पहुंचकर शिकायत दी। सहायक पुलिस आयुक्त इंदिरापुरम स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना है सीसीटीवी कैमरे की मदद से आरोपितों की तलाश की जा रही है।

CG News: 5वीं-8वीं की केंद्रीकृत परीक्षा में छात्रों को नहीं किया जाएगा फेल, मुख्य परीक्षा में असफलता मिलने पर मिलेगा पूरक परीक्षा का मौका
रफ्तार का कहर: रायपुर में ट्रक की चपेट में आने से श्रमिक की मौत, उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार
आध्यात्मिक मूल्यों एवं संस्कारों की पाठशाला है अघोर गुरु पीठ बनोरा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
मजबूत समाज के निर्माण से ही समृद्ध और सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
रायपुर को शहरी बाढ़ के खतरे से सुरक्षित करने की दिशा में सांसद बृजमोहन अग्रवाल की बड़ी पहल
छत्तीसगढ़ भाजपा की बड़ी बैठक कल,नई टीम के गठन के बाद पहली अहम बैठक
