भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर भाजपा नेता ने कसा तंज; कहा.....
कांग्रेस के राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा फ्लाप शो साबित हो रही है। वह जहां जा रहे हैं, वहां लोग विरोध कर रहे हैं। झारखंड के लोगों ने इन्हें इनकार दिया है। राज्य में कांग्रेस कुछ नहीं है। राहुल गांधी गोबर में घी डालने का काम कर रहे हैं। वह यहां आकर अपना समय नष्ट कर रहे हैं। यह बातें धनबाद के सांसद पशुपति नाथ सिंह ने स्थानीय परिसदन में संवाददाताओं से बातचीत के क्रम में कहीं।
उन्होंने कहा कि इस यात्रा से राहुल गांधी को कुछ हासिल होने वाला नहीं है। कांग्रेस झारखंड में शून्य है। बीजीएच में मरीजों व नगर में नगरवासियों की समस्या के सवाल में इन्होंने कहा कि बीजीएच में मरीजों को सुविधा एवं नगर में तीन वक्त पेयजल उपलब्ध कराने को लेकर निदेशक प्रभारी से वार्ता की जाएगी।
बजट से देश की अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी- सांसद
सांसद ने कहा कि 2024 का अंतरिम बजट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के विजन को साकार करने वाला है। इससे देश की अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी। जब केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनी थी तब हमारे समक्ष कई चुनौतियां थीं, लेकिन केंद्र सरकार ने सबका साथ-सबका विकास को मूल मंत्र मान कर चुनौतियों को विजय प्राप्त की।
एशियाई खेलों में पहली बार खिलाड़ियों ने 100 से अधिक पदक जीते। नारी को नारायणी मान कर महिलाओं के सशक्तीकरण की दिशा में काम किया जा रहा है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत लोकसभा व विधानसभा में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिया गया। 25 करोड़ लोगों को गरीबी से छुटकारा दिलाया गया।
आंगनबाड़ी केंद्र के उन्नयन में तेजी लाई जाएगी- सांसद
किसान सम्मान योजना का लाभ 11.8 करोड़ किसान उठा रहे हैं। सर्वाइकल कैंसर के निवारण के लिए बालिकाओं का टीकाकरण किया जाएगा। आंगनबाड़ी केंद्र के उन्नयन में तेजी लाई जाएगी। रेल व विमानन के क्षेत्र में भी विकास जारी है। दस वर्ष में केंद्र सरकार में प्रत्यक्ष कर संग्रहण तीन गुना से अधिक हो गया है।
मौके पर विधायक बिरंची नारायण, भाजपा जिलाध्यक्ष जयदेव राय, रोहित लाल सिंह, विधा सागर सिंह, विनय किशोर आदि उपस्थित थे।

स्मार्ट सिटी का सपना टूटा? करोड़ों के बाद भी अधूरे प्रोजेक्ट
बेटी की मौत का सदमा, पिता ने भी तोड़ा दम; 262 करोड़ रुपये का मुआवजा तय
केंद्र और सीएम के बीच मतभेद? विपक्ष ने साधा निशाना
Trade Deal: डेयरी और पोल्ट्री के दरवाजे नहीं खोले गए, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बोले कृषि मंत्री चौहान
तबादला नीति पर गरमाया सदन, दिलावर-जूली आमने-सामने
ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ीं, 29 पर चार विकेट गंवाए, इंग्लिस-ग्रीन और डेविड-हेड आउट
बैन होने के बाद भी पाकिस्तान में जमकर बिक रही ‘धुरंधर’ की पाइरेटेड डीवीडी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
कौन था हुसैन उस्तरा जिसने दाऊद इब्राहिम को दी थी चुनौती? 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर ने निभाया उनका किरदार
IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे अभिषेक? वरुण चक्रवर्ती बोले- उन्होंने अभ्यास किया, स्थिति पहले से बेहतर
चुनावी तैयारी से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक फैसला
