बिहार चुनाव: तैयारियों का जायजा लेने पटना पहुंचे मुख्य चुनाव आयुक्त विवेक जोशी
बिहार विधानसभा चुनाव तैयारी की समीक्षा को लेकर भारत सरकार के मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) डॉ. विवेक जोशी चार दिवसीय दौरे पर पटना पहुंचे हैं. इस दौरान वह बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लेंगे. चुनाव आयुक्त राज्य के सभी जिलों के डीएम, एसएसपी, आईजी, डीआईजी के साथ बैठक करेंगे.
साथ ही मोतिहारी और बेतिया जाकर EVM के फस्ट लेवल चेकिंग (एफएलसी) का निरीक्षण करेंगे. इसके अलावा विधानसभा चुनाव में पारदर्शिता, सुरक्षा, मतदान केंद्रों की स्थिति का जायजा लेंगे.
आज मोतिहारी जाएंगे CEC
जानकारी के अनुसार चुनाव आयुक्त डॉ. विवेक जोशी आज मोतिहारी पहुंचेंगे और 17 मई की सुबह कलेक्ट्रेट स्थित ईवीएम और वीवी पैट गोदाम का निरीक्षण करेंगे. इसके बाद वो बेतिया के लिए निकल जाएंगे. चुनाव आयुक्त भारत सरकार का दौरा कई मायने में महत्वपूर्ण माना जा रहा है.
पूर्वी चंपारण संवेदनशील
बता दें कि लोकसभा चुनाव में पूर्वी चंपारण जिला के डीएम सौरभ जोरवाल बेहतर कार्य और चुनाव संचालन में राष्ट्रीय स्तर पर अव्वल आकर सम्मानित हो चुके हैं. वहीं दूसरी ओर विधानसभा चुनाव की नजरिए से बिहार में पूर्वी चंपारण पटना के बाद दूसरा जिला है, जहां 12 विधानसभा क्षेत्र है. नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र होने के कारण पूर्वी चंपारण की संवेदनशीलता हर मायने में बनी रहती है.
विवेक जोशी देंगे दिशा निर्देश
जिला उपनिर्वाचन पदाधिकारी सरफराज नवाज ने बताया कि पूर्वी चंपारण में 12 विधानसभा है और करीब 36 लाख वोटर हैं. चुनाव के लिए करीब 3511 मतदान केंद्र बनाया गया है, जिसमें सर्वाधिक मतदान केंद्र पीपरा में करीब 358 है. अधिक वोटर और विधानसभा वाले पूर्वी चंपारण में तैयारी की समीक्षा कैसी है और आगे कैसे करना है, इस पर भी मुख्य चुनाव आयुक्त विवेक जोशी दिशा निर्देश दे सकते हैं.

पाकिस्तान पर संकट गहराया! ईरान युद्ध के बीच Shehbaz Sharif का बड़ा फैसला—आज से लॉकडाउन
प्रशासन द्वारा हटाई गई दुकानों के खिलाफ अनोखा अंदाज
नवजोत कौर सिद्धू का सियासी कदम: कांग्रेस छोड़, नई पार्टी का ऐलान
कैबिनेट में लगी मुहर: मोहन सरकार के बड़े निर्णय, शिक्षा और कृषि क्षेत्र को मिलेगा सीधा फायदा
चोरी से पहले दावत, CCTV में कैद हुई ‘खाने-पीने’ वाले चोरों की करतूत
सुनेत्रा पवार का बयान: अजित पवार के विकास एजेंडे को आगे ले जाएंगे, बारामती में मुकाबला तेज
रहाणे के बयान पर सहवाग ने जताई नाराजगी, कहा टीम भावना को समझो
कॉपी चेक करते वक्त छात्र का फनी नोट पढ़कर टीचर्स हक्के-बक्के
युवा खिलाड़ी का IPL डेब्यू फैंस के लिए रोमांचक होगा
