उधार न चुकाने पर जिगरी दोस्त को उतारा मौत के घाट
पैसा क्या कुछ नहीं कराता है। ये रिश्ते भी बिगाड़ता है और हत्या तक करवा देता है। रायपुर के धरसींवा में पांच हजार रुपये नहीं लौटाने पर दोस्त ही जानी दुश्मन बन गया और पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी। आरोपित नंदू यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
गुरुवार को धरसींवा पुलिस को सूचना मिली कि सिलतरा के स्टील फैक्ट्री के पास सड़क किनारे झाड़ियों में एक युवक का शव पड़ा हुआ है। पुलिस मौके पर पहुंची तो शव के पास ही खून से सना हुआ पत्थर भी मिला। इसके बाद पुलिस ने आसपास पूछताछ की और शव की पहचान कराई। मृतक की पहचान मुन्नी लाल सिंह (35) के रूप में हुई। वह यहीं स्थानीय फैक्ट्री में काम करता था और पास ही एक कमरे में किराए से रहता था।
पुलिस उसके घर पहुंची तो वहां कोई नहीं मिला। उसका परिवार मध्य प्रदेश के शहडोल में रहता है। पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि आखिरी बार मुन्नी लाल को नंदू यादव के साथ देखा गया था। दोनों के कमरे अगल-बगल ही हैं और दोनों शहडोल के ही रहने वाले हैं। पुलिस ने संदेह के आधार पर नंदू को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पहले तो वह गुमराह करता रहा, फिर हत्या की बात कबूल ली।
साथ में बैठकर पी शराब फिर कर दी हत्या
आरोपित नंदू ने पुलिस को बताया कि मुन्नी लाल सिंह ने उससे कुछ महीने पहले पांच हजार रुपये उधार लिए थे। जब उसे जरूरत पड़ी तो उसने रुपये वापस मांगे, लेकिन मुन्नी उसे लंबे समय से नहीं लौटा रहा था। इसके चलते उन दोनों के बीच मनमुटाव चल रहा था। गुरुवार को दोनों ने साथ में शराब पी। इसके बाद फिर नशे में पैसे को लेकर झगड़ा हो गया। वे एक-दूसरे को गालियां देने लगे। इस दौरान नंदू ने गुस्से में मुन्नी को धक्का दिया। वह जमीन पर गिरा तो पास ही पड़े पत्थर से मुन्नी का सिर कुचल दिया। इसके बाद वहां से भाग निकला।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (19 मार्च 2026)
तखतपुर के किसानों ने अपनाई उन्नत खेती, बढ़ी कमाई
नल का जल बना सहारा, राधिका की बदली जिंदगी
ट्रंप का बयान: ईरान से युद्ध जल्द खत्म, ब्रिटिश-फ्रांसीसी प्रतिक्रिया पर भी टिप्पणी
सामुदायिक जवाबदेही से ही जल जीवन मिशन होगा सफल : मंत्री उइके
वर्षा की हर एक बूंद के संचयन का संकल्पबद्ध होकर करेंगे प्रयास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
NIA की कार्रवाई: ड्रोन से हमला करने की साजिश में सात विदेशी नागरिक पकड़े गए
पीएम योजना के तहत विद्यार्थियों ने कोलकाता में लिया ज्ञान-विज्ञान का अनुभव
आंगनबाड़ी केन्द्रों में ‘न्योता भोज’ कार्यक्रम : पोषण, शिक्षा और जनभागीदारी का राज्यव्यापी अभियान
राष्ट्रपति मुर्मु से मिले राज्यपाल पटेल
