तैयार रहें बिजली के झटके के लिए: इस हफ्ते बढ़ेंगी दरें, 15-20 पैसे प्रति यूनिट तक बढ़ोतरी के आसार
छत्तीसगढ़ के रायपुर में छत्तीसगढ़ के बिजली उपभोक्ताओं के लिए जुलाई माह में बिजली दरें बढ़ने जा रही हैं। वर्तमान टैरिफ रेट में बदलाव होने जा रहा है। घरेलू समेत सभी कैटेगरी के उपभोक्ताओं के लिए टैरिफ रेट में बदलाव किया जाएगा। राज्य विद्युत नियामक आयोग द्वारा दो सदस्यों की नियुक्त के बाद 30 जून को अंतिम जनसुनवाई प्रक्रिया पूरी कर ली है।
जनसुनवाई पूरी
जनसुनवाई में उपभोक्ताओं की मिली प्रक्रिया को सीएसपीडीसीएल के पास भेज दिया गया है। राज्य विद्युत नियामक आयोग के चेयरमैन हेमंत वर्मा ने बताया कि जनसुनवाई के कॉमेंट्स पर सीएसपीडीसीएल से जवाब मांगा गया है।
जवाब आने के बाद चेयरमैन समेत तीन सदस्यीय विद्युत नियामक आयोग बैठक होगी और नया टैरिफ रेट तय करने पर निर्णय लिया जाएगा। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उपभोक्ताओं के वर्तमान स्लैब में 15-20 पैस तक प्रति यूनिट रेट बढऩे की संभावना है। जुलाई माह से नया टैरिफ लागू होना निश्चित है।
सीएसपीडीसीएल ने दिखाया 4550 करोड़ घाटा
सीएसपीडीसीएल ने वियामक आयोग को 4550 करोड़ का घाटा दिखाया है, जिसकी भरपाई के लिए सभी कैटेगरी के वर्तमान टैरिफ रेट बढ़ाने का प्रस्ताव भेजा था। आयोग में लिगर और टेक्निकल सदस्य नहीं होने के कारण अब तक टैरिफ पर कोई फैसला नहीं हो सका था। 17 जून को आयोग के सदस्यों की नियुक्ति के बाद टैरिफ पर फैसला लेने की कार्रवाई तेज कर दी गई है।

आज का राशिफल: 3 अप्रैल 2026 को किन राशियों की चमकेगी किस्मत
विकसित भारत की कल्पना हो रहा है साकार
औजार खरीदी अनुदान योजना- विदिशा के श्रमिक देवेंद्र शर्मा को ₹5000 की सहायता, कार्य में बढ़ी दक्षता
चारधाम यात्रा में गैस की भारी डिमांड, सरकार ने बढ़ाया अलर्ट
अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई ने वर्ष 2025-26 में दिखाया मास्टर क्लास प्रदर्शन
वन विभाग की बड़ी उपलब्धि : बारनवापारा का रामपुर ग्रासलैंड फिर हुआ काले हिरणों से आबाद
सर्वाधिक परिवारो को रोजगार, सर्वाधिक मानव दिवस का रोजगार सहित सर्वाधिक दिव्यांगजनों को रोजगार देने के मामले में कबीरधाम प्रदेश में प्रथम स्थान पर
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्टेट हैंगर परिसर स्थित हनुमान मंदिर में किया नमन
मंत्री रह चुके और विधायक शामिल, मध्य प्रदेश बीजेपी ने घोषित किए नए प्रदेश प्रवक्ता
धर्म नगरी वाराणसी में महान शासक विक्रमादित्य के जीवन चरित्र मंचन तैयारी पूर्ण
