बजरंग पूनिया को एंटी डोपिंग नियम के उल्लंघन पर किया गया सस्पेंड
नेशनल एंटी डोपिंग एजेंसी (NADA) ने भारतीय पहलवान बजरंग पूनिया को एक फिर सस्पेंड कर दिया है। बजरंग पूनिया को डोपिंग रोधी नियम के उल्लंघन के लिए निलंबित किया गया है। साथ ही बजरंग पूनिया को नोटिस भेजा गया है और जवाब मांगा गया है।दरअसल, सोनीपत में हुए नेशनल ट्रायल के दौरान डोप टेस्ट में उन्होंने अपना डोप सैंपल देने से मना कर दिया था। इसके बाद नाडा ने ये बड़ा एक्शन लिया है। इससे पहले भी उन्हें सस्पेंड किया जा चुका है। डोप सैंपल ना देने पर बजरंग ने कहा कि टेस्ट के लिए जो उन्हें किट भेजी गई है वह एक्सपायर्ड किट भेजी गई थी।
पूनिया ने नहीं दिया था सैंपल
इसी वजह से बजरंग पूनिया ने सैंपल देने से मना कर दिया था। इसके चलते उन्हें 5 मई को सस्पेंड कर दिया गया था। उस वक्त बजरंग पुनिया को कोई नोटिस नहीं भेजा गया था, लेकिन इस बार नाडा ने सस्पेंड करते हुए 11 जुलाई तक नोटिस का जवाब देने को कहा है।गौरतलब हो कि बजरंग पूनिया उन पहलवानों में शामिल थे, जिन्होंने WFI के पूर्व चीफ बृज भूषण शरण सिंह के खिलाफ प्रदर्शन में हिस्सा लिया था। इसमें बजरंग पूनिया, विनेश फोगाट और साक्षी मलिक ने अगुआई की थी। महिला पहलवानों ने पूर्व WFI चीफ पर यौन शोषण का आरोप लगाया था।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (23 फ़रवरी 2026)
सशक्त समाज निर्माण में शिक्षा और संगठन की भूमिका अहम : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत का किया आत्मीय स्वागत
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुनी ‘मन की बात’ की 131वीं कड़ी
मालवा की अनुकूल भौगोलिक स्थिति और सुदृढ़ अधोसंरचना से औद्योगिक विकास को मिली नई गति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय की पहल ‘देखो अपना देश’ से जागा युवाओं में उत्साह
देश के प्रत्येक व्यक्ति को जनजातीय इतिहास को जानना चाहिए: चीफ जस्टिस न्यायमूर्ति सूर्यकांत
27 दिनों तक चिकित्सकों की देखभाल से नन्हीं जान को मिला नया जीवन
नवाचार और तकनीक से मध्यप्रदेश को बनाया जायेगा अग्रणी कृषि राज्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
"मन की बात" देश और देशवासियों की उपलब्धियों को सामने लाने का एक प्रभावी प्लेटफार्म : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
