अरबिंदो फार्मा का मुनाफा पहली तिमाही में 61 फीसदी बढ़ा
नई दिल्ली । अरबिंदो फार्मा का जून 2024 को समाप्त चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में उसका मुनाफा सालाना आधार पर 61 प्रतिशत बढ़कर 919 करोड़ रुपये हो गया। हैदराबाद स्थित दवा विनिर्माता ने पिछले वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में 571 करोड़ रुपये का लाभ दर्ज किया था। कंपनी ने एक बयान में कहा कि जून तिमाही में परिचालन आय बढ़कर 7,567 करोड़ रुपये हो गई, जबकि एक साल पहले इसी अवधि में यह 6,851 करोड़ रुपये थी। अरबिंदो फार्मा के एक अधिकारी ने कहा कि हम इस तिमाही में अपने लगातार मजबूत प्रदर्शन से खुश हैं, जिसमें हमारे सभी व्यावसायिक क्षेत्रों में उल्लेखनीय आय वृद्धि हुई है।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (22 मार्च 2026)
केंद्रीय नीतियों पर उठाए सवाल, आम आदमी की चिंता व्यक्त की
लोगों ने जताई नाराजगी, सोशल मीडिया पर हो रही तीखी प्रतिक्रिया
न्यायिक सुधारों में पारदर्शिता और जवाबदेही पर जोर
‘भाजपा की बी-टीम है कांग्रेस’ – सीएम विजयन का विवादित बयान
