किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी पिता गिरफ्तार
मोदीनगर । मोदीनगर की एक कॉलोनी निवासी किशोरी ने अपने पिता पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया है। किशोरी ने पुलिस से कहा कि साहब मेरे पिता बहुत बुरे हैं। वह मेरे साथ अश्लील हरकत करते हैं और दुष्कर्म का प्रयास करते हैं। पिता को नशे और जुए की आदत है इसके चलते वह अपनी मां के साथ रहती है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।
किशोरी ने बताया कि उसके पिता नशे व जुआ के आदी हैं। रुपये की मांग को लेकर आए दिन मां और उसके साथ मारपीट करते हैं। परेशान होकर मां किशोरी को लेकर अलग रहने लगी। किशोरी ने आरोप लगाया कि लगभग 15 दिन पूर्व उसके पिता उसके घर पहुंचे और किशोरी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। उसके साथ अश्लील हरकत की। किशोरी व मां ने विरोध किया तो आरोपी पिता ने दोनों को बुरी तरह पीटा और मामले की शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। एसीपी ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर पिता के खिलाफ पॉक्सो, छेड़छाड़ व अश्लील हरकत सहित कई अलग-अलग धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मेडिकल कॉलेज हॉस्टल में छात्रा की मौत पर बवाल, पुलिस से छात्रों की झड़प
ट्रेडिंग कारोबारी से लूट मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 आरोपी पुलिस जवानों को नौकरी से किया बर्खास्त
CG High Court: 38 साल पुराने दवा प्रकरण में राज्य सरकार की अपील खारिज, आरोपियों के बरी होने को हाई कोर्ट ने माना सही
Dhamtari Accident: कोबरा बटालियन के 4 जवानों की दर्दनाक मौत
10 साल पुराने मामले में फंसे एक्टर धनुष, मिला 20 करोड़ का लीगल नोटिस, क्या है आरोप?
Andhra Pradesh Budget: आंध्र प्रदेश सरकार का 2026-27 के लिए ₹3.32 लाख करोड़ का बजट पेश, जानें किसे क्या मिला
Mahashivratri 2026: शिवलिंग में विराजमान है पूरा शिव परिवार... जानिए कौन-कौन हैं विराजमान
नई सड़क पर फॉर्च्यूनर दौड़ाने पर घिरी सपा, भाजपा ने कसा तंज
Bijapur में नक्सली स्मारक ध्वस्त, भारी हथियार बरामद
