केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पर हमला, किसी तरह की शारीरिक क्षति नहीं हुई
बेगूसराय । केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बेगूसराय के बलिया में जनता दरबार के हॉल से जब निकलने लगे तो एक युवक ने उन पर हमला कर दिया। गिरिराज सिंह बेगूसराय के ही सांसद हैं। हमले में केंद्रीय मंत्री को किसी तरह की शारीरिक क्षति नहीं हुई है। वह बिल्कुल स्वस्थ हैं। गिरिराज सिंह ने मीडिया से कहा यह दुःखद घटना है। हो सकता है कि आरोपी का चेहरा देखने के बाद तेजस्वी और अखिलेश यादव उसके समर्थन में उतरेंगे। आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। इस बीच गिरिराज सिंह की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
दरअसल, गिरिराज सिंह बलिया प्रखंड में जनता दरबार में लोगों की समस्याएं सुन रहे थे। तभी सफेद टोपी पहने एक शख्स वहां पहुंचा। माइक पर जाकर गलत बातें बोलने लगा। भाजपा कार्यकर्ताओं ने रोकने का प्रयास किया तो गिरिराज सिंह की ओर भागा और उनपर मुक्का मारने का प्रयास किया, मगर वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने उसे पकड़ लिया। युवक की पहचान मोहम्मद सैफी के तौर पर हुई है और वह वार्ड पार्षद बताया जा रहा है।
हमले के बाद गिरिराज सिंह ने कहा कि गिरिराज सिंह ऐसे लोगों से डरता नहीं है। वक्फ बोर्ड जमीन हड़पो अभियान चला रहा है। जिस जमीन पर कब्जा करना चाहता है, कर लेता है। बेगूसराय सहित पूरे देश में इस तरह का चल रहा है। देश में कभी भी दंगा हिंदुओं ने नहीं किया। मगर हिंदुओं के रामनवमी से लेकर सभी ऐसी धार्मिक यात्राओं पर हमले होते हैं। राहुल गांधी, तेजस्वी और अखिलेश यादव वोटों के सौदागर हैं और हमेशा ऐसे लोगों को बचाने के लिए आगे आ जाते हैं।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिवस पर लखनपुर में विशेष पूजा-अर्चना, मंत्री राजेश अग्रवाल ने मरीजों को बांटे फल
51 फीट की दिव्य वनवासी श्रीराम की प्रतिमा ग्वालियर से रवाना
"समृद्ध किसान-समृद्ध प्रदेश" के लक्ष्य को किया जा रहा है साकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
आश्रम-छात्रावास में ‘सीखो-सिखाओ, अंजोर फैलाओ’ कार्य संस्कृति के जरिए विद्यार्थियों को जीवन की चुनौतियों से मुकाबला करने किया जा रहा तैयार
परीक्षा पूर्व विद्यार्थियों के लिए ‘हेल्पलाइन 2026’ मार्गदर्शन एवं परामर्श की सशक्त पहल
समाज की प्रगति के लिए संगठित रहना आवश्यक - वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री देवांगन
‘प्रोजेक्ट चीता’ ‘प्रकृति से प्रगति’ का संदेश देती विश्व की सबसे सफल परियोजना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी भोपाल में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षकों के बीच मैत्री वॉलीबाल मैच आयोजित
रतलाम के डायल-112 हीरोज:
मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधों पर बड़ी कार्यवाही
