गेमिंग जोन अग्निकांड में आरएमसी का एक और अधिकारी सस्पैंड
राजकोट| राजकोट के टीआरपी गेमिंग जोन अग्निकांड के मामले में राजकोट महानगर पालिका (आरएमसी) के एक और अधिकारी को सस्पैंड कर दिया गया है| पूर्व टाउन प्लानिंग ऑफिसर (टीपीओ) को बचाने के लिए रिकार्ड में छेड़छाड़ के आरोप में असिस्टेंट टाउन प्लानिंग ऑफिसर (एटीपीओ) सस्पैंड किया गया है| बता दें कि टीआरपी गेमिंग जोन मामले में गिरफ्तार पूर्व टीपीओ मनसुख सागठिया की एन्टी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) जांच कर रही है| जांच में मनसुख सागठिया ने बताया कि रिश्वत आती गई और वह सोने की खरीदी करता गया| कुछ दिन पहले ही एसीबी ने मनसुख सागठिया की ऑफिस से रु. 5 करोड़ नकद और 15 किलो सोना बरामद किया था| इस बीच टीआरपी गेमिंग जोन अग्निकांड मामले में आरएमसी के एक और अधिकारी को सस्पैंड कर दिया गया है| पूर्व टीपीओ मनसुख सागठिया को बचाने के आरोप में एटीपीओ राजेश मकवाणा को सस्पैंड किया गया है| राजेश मकवाणा ने मनसुख सागठिया को बचाने के लिए रिकार्ड में छेड़छाड़ की थी| गेमिंग जोन अग्निकांड मामले में अब तक आरएमसी के 8 अधिकारियों को सस्पैंड किया जा चुका है|

'विशेषाधिकार' प्रस्ताव के सवाल पर मीडिया पर भड़के राहुल गांधी, लगाये गंभीर आरोप
विदिशा में बारातियों से भरी कार हादसे का शिकार, 3 लोगों की मौत, 7 गंभीर घायल
10वीं की परीक्षा आज से शुरू! एग्जाम हॉल में घुसने से पहले छात्र जरूर पढ़ें ये 5 जरूरी नियम, वरना हो सकती है परेशानी
BJP ने असम–पश्चिम बंगाल चुनाव में छत्तीसगढ़ नेताओं को सौंपी अहम जिम्मेदारी
पश्चिम बंगाल में महिला नर्स की निपाह वायरस संक्रमण के बाद मौत
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, ठंड से राहत और तापमान में बढ़ोतरी
दोस्त को ट्रेन के सामने धक्का देने के मामले में दो दोषियों को 10 साल की सजा
छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 9 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, रेलवे के विकास कार्य से बदला शेड्यूल
दुर्ग में साइबर ठगी का बड़ा खुलासा, म्यूल अकाउंट नेटवर्क पर पुलिस की सख्त कार्रवाई
