रिजल्ट से नाखुश छात्रों के लिए मौका, स्क्रूटनी प्रक्रिया आज से
पटना। बिहार बोर्ड (BSEB) ने 10वीं के रिजल्ट की दोबारा जांच (स्क्रूटिनी) के लिए आवेदन शुरू कर दिए हैं। जिन छात्रों को अपने नंबर कम लग रहे हैं या वे संतुष्ट नहीं हैं, वे अपनी कॉपियों की री-चेकिंग के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह प्रक्रिया छात्रों को अपने अंकों की सही जांच का मौका देती है। बिहार बोर्ड 10वीं की कॉपी की स्क्रूटनी के लिए छात्र 1 से 7 अप्रैल 2026 के बीच ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए matric.biharboardscrutiny.com या biharboardonline.com वेबसाइट पर जाना होगा। हर विषय के लिए 120 शुल्क देना होगा।
स्क्रूटनी में क्या-क्या होगा सुधार?
स्क्रूटनी के दौरान उत्तरपुस्तिका की पूरी जांच की जाती है। अगर अंदर के पन्नों के अंक मुख्य पेज पर नहीं चढ़ाए गए हैं, तो उन्हें सही किया जाएगा। अंकों के जोड़ में कोई गलती होने पर उसे भी ठीक किया जाएगा। इसके अलावा, अगर किसी प्रश्न या उसके किसी हिस्से की जांच नहीं हुई है, तो उसका मूल्यांकन करके अंक बढ़ाए जा सकते हैं।
स्क्रूटनी के बाद रिजल्ट और नियम
स्क्रूटनी के बाद अंक बढ़ भी सकते हैं, घट भी सकते हैं या पहले जैसे ही रह सकते हैं। यदि कोई छात्र दो विषयों में फेल है और उसने स्क्रूटनी के साथ कम्पार्टमेंट परीक्षा भी दी है, और स्क्रूटनी के बाद पास हो जाता है, तो उसी परिणाम को मान्य माना जाएगा, कम्पार्टमेंट परीक्षा का नहीं।
स्क्रूटनी के लिए कैसे करें आवेदन?
- सबसे पहले बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर "Scrutiny/Rechecking 2026" लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपना Roll Code और Roll Number डालकर लॉगिन करें।
- जिस विषय में आपको नंबर कम लग रहे हैं, उसे select (चुनें) करें।
- अब ₹120 प्रति विषय के हिसाब से फीस ऑनलाइन जमा करें।
- सारी जानकारी चेक करके फॉर्म सबमिट करें।
- अंत में रसीद (confirmation page) डाउनलोड या प्रिंट कर लें।

एलपीजी टैंकर संकट टला, 27 भारतीयों की जान सुरक्षित रही
एमपी सरकार ने जारी किया वेतन संशोधन आदेश, 1 अप्रैल से मिलेगा लाभ
अमेरिकी कंपनियों पर ईरान की कार्रवाई, राजनीतिक दबाव या प्रतिशोध की तैयारी?
कागजों में मृत घोषित कर जमीन हड़पने की कोशिश, कलेक्टर ने मामले की तुरंत जांच का आदेश दिया
ईंधन संकट की चिंता नहीं, भारत ने सुरक्षित किया 40 दिनों का स्टॉक
47 लाख आपत्तियों का निपटारा, हाईकोर्ट ने कहा: 7 अप्रैल तक सभी मामलों पर फैसला हो सकता है
