अमिताभ कांत ने तीसरी शेरपा बैठक में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का किया नेतृत्व
रणधीर जायसवाल ने कहा कि कांत ने ब्राजील की जी20 अध्यक्षता की प्राथमिकताओं का समर्थन करते हुए आर्थिक वृद्धि, सतत विकास, वित्त और ऊर्जा संक्रमण पर ध्यान केंद्रित करने के लिए जी20 के महत्व पर प्रकाश डाला।विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत के जी20 शेरपा अमिताभ कांत ने रियो डी जनेरियो में तीसरी जी20 शेरपा बैठक में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया।विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर बताया, 'भारत के जी 20 शेरपा अमिताभ कांत ने रियो डी जनेरियो में तीसरी जी20 शेरपा बैठक में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया। जी20 शेरपाओं की बैठक में कांत ने अन्य बातों के अलावा आर्थिक वृद्धि और सतत विकास पर ध्यान देने की जरूरत पर जोर दिया।'
रणधीर जायसवाल ने आगे कहा, 'उन्होंने ब्राजील की जी20 अध्यक्षता की प्राथमिकताओं का समर्थन करते हुए आर्थिक वृद्धि, सतत विकास, वित्त और ऊर्जा संक्रमण पर ध्यान केंद्रित करने के लिए जी20 के महत्व पर प्रकाश डाला।'इससे पहले मार्च में, ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी (ओएसडी) जी20 अभय ठाकुर ने 18-19 मार्च को ब्रासीलिया में जी20 डेवलपमेंट वर्किंग ग्रुप की बैठक में भाग लिया था। बैठक के दौरान, उन्होंने ग्रामीण विकास, सामाजिक कल्याण, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में डीपीआई-सक्षम राष्ट्रीय कार्यक्रमों के सफल उपयोग पर प्रकाश डाला।
बता दें, ब्राजील के पास पिछले साल एक दिसंबर से इस साल की 30 नवंबर तक जी20 की अध्यक्षता है। जी-20 नेताओं का शिखर सम्मेलन 18 से 19 नवंबर तक रियो डी जनेरियो में होने वाला है, जिसमें 19 सदस्य देशों के साथ-साथ अफ्रीकी संघ और यूरोपीय संघ के नेता भी भाग लेंगे।अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, कोरिया, मैक्सिको, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, रूस, तुर्की, ब्रिटेन और अमेरिका और दो क्षेत्रीय निकाय: अफ्रीकी संघ और यूरोपीय संघ।

बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
विकास का दम: छिंदवाड़ा ने बनाई अलग पहचान, पीएम की गुड लिस्ट में पहला स्थान
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे
