ओसामा बिन लादेन का करीबी आतंकी अमीनुल पकडाया
इस्लामाबाद। पाकिस्तान को आतंकियों की सुरक्षित पनाहगाह माना जाता है और एक बार फिर ये बात साबित हो गई है। दरअसल खूंखार आतंकी संगठन अलकायदा के एक शीर्ष आतंकी अमीनुल हक को पाकिस्तान के पंजाब प्रांत से पकड़ा गया है। गौरतलब है कि अमीनुल हक, ओसामा बिन लादेन का करीबी था। पाकिस्तान पुलिस के आतंकवाद निरोधी विभाग ने शुक्रवार को अमीनुल हक को गिरफ्तार किया। पाकिस्तान पुलिस ने अमीनुल हक की गिरफ्तारी को आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में अहम सफलता बताया। पुलिस ने बताया कि विभिन्न खुफिया एजेंसियों के साथ मिलकर योजनाबद्ध तरीके से अभियान चलाया गया, जिसके बाद अमीनुल हक पकड़ में आया। पाकिस्तान पुलिस ने बताया कि अमीनुल हक साल 1996 से ओसामा बिन लादेन का करीबी सहयोगी था। पाकिस्तान पुलिस ने बताया कि आतंकी अमीनुल हक पूरे पंजाब राज्य में अराजकता फैलाने की साजिश रच रहा था और वह राज्य के अहम अहम संस्थानों और लोगों को निशाना बनाने की योजना भी बना रहा था। पाकिस्तान के आतंकवाद निरोधी विभाग ने अमीनुल हक को गिरफ्तार करने के लिए अज्ञात जगह पर रखा हुआ है और उससे पूछताछ चल रही है। अमीनुल हक का नाम संयुक्त राष्ट्र की अंतरराष्ट्रीय आतंकियों की लिस्ट में भी शामिल है। अमीनुल हक की गिरफ्तारी को पाकिस्तान पुलिस आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में अहम जीत बता रही है। पाकिस्तान की आतंकवाद निरोधी पुलिस ने खुफिया एजेंसियों के साथ मिलकर एक संयुक्त ऑपरेशन में गुजरांवाला से अमीनुल हक को गिरफ्तार किया। अमीनुल हक अफगानिस्तान के नांगरहार प्रांत का निवासी है और फिलहाल फर्जी दस्तावेजों की मदद से पाकिस्तान में रह रहा था। अल-कायदा के फिर से गठन में अमीनुल हक की अहम भूमिका बताई जाती है। अफगानिस्तान से नाटो फोर्स के जाने के बाद अमीनुल हक ने अफगानिस्तान का दौरा भी किया था।

बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
विकास का दम: छिंदवाड़ा ने बनाई अलग पहचान, पीएम की गुड लिस्ट में पहला स्थान
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
