हिमाचल में सभी मतभेद खत्म: शिवकुमार
शिमला। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार पर संकट फिलहाल के लिए टल गया है। राज्य की एकमात्र राज्यसभा सीट पर हुए चुनाव में कांग्रेस के 6 विधायकों ने पार्टी लाइन से हटकर बीजेपी के लिए क्रॉस वोटिंग की थी। इसके बाद सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार के गिरने का खतरा बढ़ गया था। हालांकि, ऐन वक्त पर कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने हालात संभाल लिया।
गौरतलब है कि मौजूदा सियासी संकट को सुलझाने के लिए कांग्रेस आलाकमान ने डीके शिवकुमार और हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंदर सिंह हुडा को पर्यवेक्षक बनाया था।
दोनों नेताओं ने शिमला में वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह और उनके बेटे विक्रमादित्य सिंह से बात की। इसके बाद गुरुवार प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार, हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी और विधायकों के बीच सारे मतभेद सुलझा लिए गए हैं। सुखविंदर सिंह सुक्खू सीएम बने रहेंगे। प्रदेश में ऑपरेशन लोटस फेल हो गया है। हमारे लिए अब लोकसभा चुनाव प्राथमिकता है।
शिव कुमार ने कहा कि हम सभी विधायकों को सुन रहे हैं। सरकार में कोई समस्या नहीं है। डीके शिवकुमार ने राज्य की एकमात्र राज्यसभा सीट के लिए हुए चुनाव में कांग्रेस की करारी हार का जिक्र करते हुए कहा, सुक्खू ने राज्यसभा चुनाव में हार की जिम्मेदारी ली है। 6 कांग्रेस विधायकों के क्रॉस वोटिंग के बाद पार्टी के सीनियर नेता अभिषेक मनु सिंघवी बीजेपी के हर्ष महाजन से हार गए थे।
प्रेस कांफ्रेंस के में मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि मैं मानता हूं कि मैं असफल रहा। लेकिन ये खुफिया विफलता भी थी। हमें नहीं पता था कि बीजेपी हमारे विधायकों को तोड़ने की कोशिश कर रही है।

सिंघार के सवालों पर विजयवर्गीय का पलटवार, बढ़ा सियासी तापमान
पीएम मोदी ने पेश किया 'MANAV' विजन, जानिए क्या है यह
बच्चा चोरी अफवाहों पर इंदौर पुलिस का एक्शन, 3 सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ मामला दर्ज
क्लाइमेट चेंज से निपटने में लीडर बन रहा है मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पेट लवर्स के भड़कने के बाद तलवार से हमले का आरोप
IND vs PAK: ऐसा हुआ तो टी20 विश्वकप में फिर होगा महामुकाबला! भारत-पाकिस्तान आ सकते हैं आमने-सामने, पूरा समीकरण
सरूपगंज पुलिस की दबिश, तीन आरोपी गिरफ्तार
Rajasthan News: अचरोल अस्पताल मुद्दे पर सदन में हंगामा
AI Summit: जीत अदाणी बोले- एआई आने वाले समय में संप्रभुता की परिभाषा बदल देगा, 100 अरब डॉलर निवेश की योजना
प्रेम प्रसंग के आरोपों के बीच युवक ने लगाए गंभीर आरोप
