समय से पहले एयरवेज विमान को किया लैंड, 12 लोग घायल
लंदन। दोहा से आयरलैंड के डबलिन जा रहे कतर एयरवेज का विमान में गड़बड़ी हो गई है, जिसके तहत 12 लोग घायल हो गए। एयरपोर्ट के अधिकारियों ने ये जानकारी दी है। 12 घायलों में से 8 को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।दरअसल विमान क्यूआर017, बोइंग 787 ड्रीमलाइनर,निर्धारित समय के अनुसार दोपहर 1 बजे (1200 जीएमटी) से पहले लैंड हो गया। जिसके चलते विमान में टर्बुलेंस आ गया। डबलिन एयरपोर्ट ने ये जानकारी दी है।एयरपोर्ट विभाग की तरफ से मिली जानकारी के मुताबिक, विमान के लैंड होते ही एयरपोर्ट पुलिस, अग्निशमन एवं बचाव विभाग समेत आपातकालीन सेवाएं तुरंत मुहैया कराई गईं। विमान में सवार सभी यात्रियों की गंभीर चोटें आईं हैं, जिनमें से 8 को अस्पताल ले जाया गया है।
बता दें कि विमान में बैठे यात्रियों ने भी अपने अनुभव शेयर किए हैं। यात्री पॉल मॉक ने आयरिश ब्रॉडकास्टर आरटी को कहा,उन्होंने कई यात्रियों को विमान की छत से टकराते हुए देखा है, साथ ही उन्होंने अपनी आंखों के सामने खाने-पीने के सामान को भी उड़ते हुए देखा।वहीं दूसरी यात्री एम्मा रोज पावर का कहना है, कुछ यात्रियों और विमान की टीम को भी इस हादसे में मामूली चोटे आई हैं, उनके चेहरे पर खरोंचे थीं। एम्मा रोज का कहना है, एक लड़की की बांह पर स्लिंग था। फिलहाल मामले को लेकर जांच जारी है।बता दें कि इससे पांच दिन पहले भी ऐसी ही एक घटना सामने आई थी,लंदन से सिंगापुर जा रहे एयरलाइंस में गड़बड़ी के कारण एक ब्रिटिश व्यक्ति को दिल का दौरा पड़ा था और दर्जनों लोग घायल हो गए थे। साथ ही 22 यात्रियों की रीढ़ की हड्डी में भी चोट आई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिछले कुछ सालों में ऐसे मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिली है।

एनसीपी विलय की चर्चाओं पर बोलीं सुप्रिया सुले- अधूरे सपने को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी
अंबेडकर विवाद पर हाईकोर्ट की टिप्पणी, आपराधिक अवमानना दायर करने एजी ऑफिस की अनुमति आवश्यक
बाथरुम में फिसले या सैनिकों ने पीटा?
होली पर घर जाना हुआ आसान! जयनगर-गोरखपुर के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, फ्लाइट के महंगे टिकटों से मिली बड़ी राहत
धनबाद में SSC MTS परीक्षा में नकल कांड, सेंटर मैनेजर सहित 3 गिरफ्तार
लखनऊ, अयोध्या और काशी की 19 कचहरी में बम धमकी, सुरक्षा कारणों से परिसर खाली कराया गया
मैक्सीजोन स्कैम का 'मास्टरमाइंड' दंपती बेनकाब: 21 बैंक खातों में खपाए 521 करोड़, ED की चार्जशीट से मंचा हड़कंप
मौसम का दोहरा खेल: पहले कड़ाके की ठंड की वापसी, फिर सीधे 28°C पहुंचेगा तापमान; जानें आपके शहर का हाल
“हम जनप्रतिनिधि हैं, हमें जनता के बीच जाना......किसानों को लेकर भ्रम पैदा कर रहा विपक्ष
बीजेपी के तीन मंत्रियों को दे देना चाहिए इस्तीफा, शहडोल में जीतू पटवारी के तीखे बोल
