केंद्र के बाद अब पंजाब सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी
खनौरी बॉर्डर पर मंगलवार को संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) की अन्य किसान संगठनों के साथ बैठक हुई। बैठक के बाद भारतीय किसान यूनियन एकता सिद्धूपुर के प्रधान जगजीत सिंह डल्लेवाल ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि केंद्र सरकार किसानों की मांगों पर तुरंत संज्ञान लेकर उसे पूरा करे।उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री रोजाना यह बात कहते हैं कि मसला बातचीत से ही हल होगा, लेकिन केंद्र मांगों के प्रति गंभीर नहीं है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ढीला रवैया अपनाए हुए है। चेतावनी दी कि यदि किसानों की मांगों के संबंध में कोई कदम न उठाया तो 29 फरवरी को होने वाली बैठक में पंजाब सरकार के खिलाफ भी सख्त एक्शन का एलान किया जाएगा।
उत्तर प्रदेश से आए किसान नेता हरपाल बुलारी ने कहा कि केंद्र सरकार यह गलत भ्रम फैला रही है कि एमएसपी की मांग पंजाब के किसान ही कर रहे हैं, जबकि हकीकत यह है कि यह मांग पूरे देश के किसान कर रहे हैं। उधर पटियाला में सरवन सिंह पंधेर ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि वर्तमान गतिरोध की स्थिति के लिए केंद्र सरकार जिम्मेदार है।शुभकरण के शव का सातवें दिन भी नहीं हुआ पोस्टमार्टम उधर, पटियाला के राजिंदरा अस्पताल के शव गृह में रखा किसान शुभकरण के शव का पोस्टमार्टम मंगलवार को सातवें दिन भी नहीं हो सका। किसान यूनियन के सदस्यों का कहना है कि जब तक पंजाब सरकार द्वारा हरियाणा पुलिस पर एफआइआर दर्ज नहीं की जाती, तब तक पोस्टमार्टम नहीं करवाया जाएगा। किसान यूनियन ने शवगृह के बाहर पक्का मोर्चा लगाया हुआ है।

CG – चाकूबाजी से दहली न्यायधानी : इस दिग्गज कांग्रेस नेता के बेटे पर हुआ जानलेवा हमला, युवकों ने कई बार किया चाक़ू से वार
टोल प्लाजा पर अब नहीं चलेगा कैश, 1 अप्रैल से छत्तीसगढ़ में भी लागू होगा नियम
ब्रेकिंग : पूर्व मंत्री कवासी लखमा बजट सत्र में होंगे शामिल, जानिए किन शर्तों का करना होगा पालन
फेल रही ट्रंप की टैरिफ नीति?: अमेरिका ने लगाया भारी शुल्क, फिर भी भारत से व्यापार घाटा 58.2 अरब डॉलर तक बढ़ा
US Tariff: अमेरिकी टैरिफ बदलाव के बावजूद भारत मजबूत स्थिति में, सीआईटीआई की महासचिव चंद्रिमा चटर्जी बोलीं
Homemade Face Pack: आज रात चेहरे पर ये चीज लगाकर सो जाएं, जिससे कल चमक उठे आपका चेहरा
दक्षिण में भारी बारिश का अलर्ट, उत्तर में चढ़ेगा पारा; पढ़ें मौसम विभाग का अपडेट
Holi Party Outfit Ideas: होली पार्टी में जाना है? ये कपड़े पहनेंगे तो सबकी नजरें आप पर टिक जाएंगी!
Holi Fashion 2026: होली पर सफेद नहीं? ट्राई करें ये ट्रेंडी रंग और दिखें सबसे अलग!
