कांग्रेस को दी नीतियों पर मंथन करने की नसीहत....
संगरूर। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की टिकट को लेकर आश्वस्त पूर्व विधायक दलवीर सिंह गोल्डी की टिकट कटने का दर्द आज साफ दिखाई दिया। हालांकि, गोल्डी ने पार्टी के फैसले का स्वागत तो जरूर किया, लेकिन पार्टी पर गुस्सा जाहिर करते धोखे में रखने की बात भी कही।
यही नहीं, गोल्डी ने संसदीय सीट संगरूर के एक बड़े कांग्रेस नेता का नाम लिए बगैर आड़े हाथ लेते कहा कि कांग्रेस नेता ने ही उसे परेशान करने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
मसलन, बेशक गोल्डी ने अपना दर्द झलका दिया है, लेकिन कहीं गोल्डी का यह दर्द कांग्रेस के आंसू न निकाल दे। दलवीर गोल्डी ने अपना दुख जाहिर करते इंटरनेट मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर लाइव होकर कांग्रेस को अपनी नीतियों पर मंथन करने की सलाह दी।
2017 में विधानसभा चुनाव में मारी थी बाजी
बता दें कि कांग्रेस ने संगरूर से सुखपाल सिंह खैहरा को टिकट दी है। गौर हो कि दलवीर सिंह गोल्डी साल 2017 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की तरफ से चुनाव में उतरे और विजयी हुए थे, लेकिन साल 2022 के चुनाव में धूरी से मुख्यमंत्री भगवंत मान के खिलाफ चुनाव में उतरे, तो हार गए थे।
साल 2022 के संसदीय उप चुनाव में कांग्रेस की तरफ से दलवीर सिंह गोल्डी को मैदान में उतारा गया, लेकिन वह अकाली दल (अ) के अध्यक्ष सिमरनजीत सिंह मान से हार गए।
गोल्डी ने कहा कि वह साल 2012 के विधानसभा चुनाव में टिकट के दावेदार थे, लेकिन पार्टी ने टिकट अरविंद खन्ना को दे दी, जो अब भाजपा में हैं।
फिर साल 2014 के लोकसभा उपचुनाव में दावेदारी के बावजूद कांग्रेस ने टिकट सिमरप्रताप बरनाला को दे दी, जो आजकल अकाली दल में है। 2019 में वह संसदीय चुनावों की टिकट के दावेदार थे, लेकिन पार्टी ने टिकट केवल सिंह ढिल्लों को दे दी, जो अब भाजपा में है।
सुखपाल खेहरा का स्वागत करने की कही बात
इतना होने के बावजूद वह पार्टी के साथ खड़े हैं। बहरहाल, गोल्डी ने सुखपाल खेहरा का स्वागत करने की बात जरूर कही है, लेकिन गोल्डी के ऐसे शब्द कहीं न कहीं गोल्डी समर्थकों के लिए संदेश जरूर है कि उनके साथ अच्छा नहीं हुआ।
गोल्डी ने कहा कि वह पार्टी के वफादार सिपाही हैं। वह लालच में आकर औैर किसी दूसरी पार्टी में नहीं जाएंगे। यह पहला अवसर नहीं है, जब उनकी टिकट काट दी गई है। इससे पहले भी ऐसा होता रहा है।

CG – चाकूबाजी से दहली न्यायधानी : इस दिग्गज कांग्रेस नेता के बेटे पर हुआ जानलेवा हमला, युवकों ने कई बार किया चाक़ू से वार
टोल प्लाजा पर अब नहीं चलेगा कैश, 1 अप्रैल से छत्तीसगढ़ में भी लागू होगा नियम
ब्रेकिंग : पूर्व मंत्री कवासी लखमा बजट सत्र में होंगे शामिल, जानिए किन शर्तों का करना होगा पालन
फेल रही ट्रंप की टैरिफ नीति?: अमेरिका ने लगाया भारी शुल्क, फिर भी भारत से व्यापार घाटा 58.2 अरब डॉलर तक बढ़ा
US Tariff: अमेरिकी टैरिफ बदलाव के बावजूद भारत मजबूत स्थिति में, सीआईटीआई की महासचिव चंद्रिमा चटर्जी बोलीं
Homemade Face Pack: आज रात चेहरे पर ये चीज लगाकर सो जाएं, जिससे कल चमक उठे आपका चेहरा
दक्षिण में भारी बारिश का अलर्ट, उत्तर में चढ़ेगा पारा; पढ़ें मौसम विभाग का अपडेट
Holi Party Outfit Ideas: होली पार्टी में जाना है? ये कपड़े पहनेंगे तो सबकी नजरें आप पर टिक जाएंगी!
Holi Fashion 2026: होली पर सफेद नहीं? ट्राई करें ये ट्रेंडी रंग और दिखें सबसे अलग!
