Accident:स्कूल छात्र की सड़क हादसे मे मोत, ओवरटेक करना पड़ा महंगा
पंजाब : थाना ब्यास के अधीन आते क्षेत्र बाबा बकाला साहिब में एक सड़क दुर्घटना में एक छात्र की मौत हो गई। छात्र स्कूल से परीक्षा देकर अपनी बाइक पर अपने दोस्त के साथ घर जा रहा था।इस दौरान उसने सामने से आ रहे ट्रैक्टर ट्रॉली को ओवरटेक करने की कोशिश की तो वह उसकी चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना बुधवार बाद दोपहर की है, जब वह स्कूल से परीक्षा देकर वापस घर जा रहा था।घटना में मृतक का दोस्त भी घायल हुआ है। मृतक की पहचान अमृतपाल सिंह निवासी गांव वडाला के रूप में हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर उसे स्जवनों को सौंप दिया। वही इस दुर्घटना का वीडियो वहां लगे सीसीटीवी में भी कैद हो गया जिसमें साफ देखा जा सकता है कि छात्र तेज रफ्तार बाइक पर सवार होकर ट्रैक्टर ट्राली को ओवरटेक करने की कोशिश कर रहा है।
ऐसे हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार अमृतपाल सिंह बाबा बकाला साहब के एक स्कूल से दसवीं की परीक्षा देकर अपने दोस्त अमितोज के साथ वापस घर लौट रहा था कि इसी दौरान रास्ते में सामने से आ रही ट्रैक्टर ट्रॉली को उसने ओवरटेक करने की कोशिश की। ट्रैक्टर ट्रॉली के साथ ही एक एक्टिवा पर सवार युवक भी आ रहा था।इसी दौरान वह ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आ गया और गंभीर घायल हो गया। इस दौरान एक्टिवा सवार युवक व मृतक का दोस्त भी गंभीर घायल हुआ है। घायलों को बाबा बकाला साहिब के अस्पताल में दाखिल करवाया गया है,जहां उनका इलाज चल रहा है। एक्टिवा सवार की घायल की पहचान गोरा सिंह निवासी गांव में वडाला के रूप में हुई है।

CG – चाकूबाजी से दहली न्यायधानी : इस दिग्गज कांग्रेस नेता के बेटे पर हुआ जानलेवा हमला, युवकों ने कई बार किया चाक़ू से वार
टोल प्लाजा पर अब नहीं चलेगा कैश, 1 अप्रैल से छत्तीसगढ़ में भी लागू होगा नियम
ब्रेकिंग : पूर्व मंत्री कवासी लखमा बजट सत्र में होंगे शामिल, जानिए किन शर्तों का करना होगा पालन
फेल रही ट्रंप की टैरिफ नीति?: अमेरिका ने लगाया भारी शुल्क, फिर भी भारत से व्यापार घाटा 58.2 अरब डॉलर तक बढ़ा
US Tariff: अमेरिकी टैरिफ बदलाव के बावजूद भारत मजबूत स्थिति में, सीआईटीआई की महासचिव चंद्रिमा चटर्जी बोलीं
Homemade Face Pack: आज रात चेहरे पर ये चीज लगाकर सो जाएं, जिससे कल चमक उठे आपका चेहरा
दक्षिण में भारी बारिश का अलर्ट, उत्तर में चढ़ेगा पारा; पढ़ें मौसम विभाग का अपडेट
Holi Party Outfit Ideas: होली पार्टी में जाना है? ये कपड़े पहनेंगे तो सबकी नजरें आप पर टिक जाएंगी!
Holi Fashion 2026: होली पर सफेद नहीं? ट्राई करें ये ट्रेंडी रंग और दिखें सबसे अलग!
