अनुसूचित जातियों के लिए किए काम को लेकर आप-भाजपा आमने-सामने
चंडीगढ़। कांग्रेस के विधायक सुखविंदर सिंह कोटली ने मुख्यमंत्री भगवंत मान की ओर से उनके खिलाफ की गई टिप्पणी को लेकर आज लगातार दूसरे दिन भी विधानसभा के बाहर धरना दिया और उनसे माफी मांगने को कहा हालांकि कल उनके साथ पार्टी के कई विधायक भी साथ दे रहे थे।लेकिन आज वह अकेले ही धरने पर बैठे हुए हैं लेकिन आज एक दिलचस्प स्थिति उस समय पैदा हो गई कि जब आम आदमी पार्टी के विधायक मनजीत सिंह बिलासपुरी भी विधानसभा के द्वार पर पहुंचे तो पत्रकारों ने सुखविंदर कोटली के सामने ही घेर लिया।मनजीत सिंह बिलासपुरी ने कहा कि यह सब ड्रामेबाजी की जा रही है। दलितों का जितना सम्मान आम आदमी पार्टी की ओर से किया गया है उतना कभी किसी पार्टी ने नहीं किया। उनका इतना कहते ही दोनों विधायकों में अनुसूचित जाति के लिए गए काम को लेकर बहस शुरू हो गई।दोनों नेता मीडिया के अलग-अलग ग्रुपों से बात करने लगे। सुखविंदर कोटली ने मनजीत सिंह बिलासपुरी को चुनौती देते हुए कहा कि अगर उनमें हिम्मत है तो वह दलितों का डिप्टी सीएम बना कर दिखाएं, बेशक आपको ही बना दें। मैं अपना आंदोलन वापस ले लूंगा।उन्होंने कहा कि सरकार को बने हुए दो साल हो गए हैं लेकिन अभी तक अनुसूचित जाति कमीशन का चेयरमैन और एक भी सदस्य नहीं लगाया गया है बल्कि एक बिल लाकर अनुसूचित जाति कमीशन के सदस्यों की गिनती कम कर दी गई है। मनजीत सिंह बिलासपुरी के पास इन सवालों के जवाब दिखाई नहीं पड़ रहे थे।

CG – चाकूबाजी से दहली न्यायधानी : इस दिग्गज कांग्रेस नेता के बेटे पर हुआ जानलेवा हमला, युवकों ने कई बार किया चाक़ू से वार
टोल प्लाजा पर अब नहीं चलेगा कैश, 1 अप्रैल से छत्तीसगढ़ में भी लागू होगा नियम
ब्रेकिंग : पूर्व मंत्री कवासी लखमा बजट सत्र में होंगे शामिल, जानिए किन शर्तों का करना होगा पालन
फेल रही ट्रंप की टैरिफ नीति?: अमेरिका ने लगाया भारी शुल्क, फिर भी भारत से व्यापार घाटा 58.2 अरब डॉलर तक बढ़ा
US Tariff: अमेरिकी टैरिफ बदलाव के बावजूद भारत मजबूत स्थिति में, सीआईटीआई की महासचिव चंद्रिमा चटर्जी बोलीं
Homemade Face Pack: आज रात चेहरे पर ये चीज लगाकर सो जाएं, जिससे कल चमक उठे आपका चेहरा
दक्षिण में भारी बारिश का अलर्ट, उत्तर में चढ़ेगा पारा; पढ़ें मौसम विभाग का अपडेट
Holi Party Outfit Ideas: होली पार्टी में जाना है? ये कपड़े पहनेंगे तो सबकी नजरें आप पर टिक जाएंगी!
Holi Fashion 2026: होली पर सफेद नहीं? ट्राई करें ये ट्रेंडी रंग और दिखें सबसे अलग!
