पाकिस्तान में चीनी नागरिकों पर हमले का सिलसिला....
इस्लामाबाद। पाकिस्तान में चीनी नागरिकों पर हमले का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। खैबर पख्तूनख्वा में मंगलवार को एक जलविद्युत परियोजना पर आत्मघाती हमला हुआ था, जिसमें पांच चीनी नागरिकों की मौत हो गई थी।
आत्मघाती हमले के बाद चीनी कंपनियों में डर का माहौल
वहीं, इस हमले के बाद चीन सहमा हुआ है। इस आत्मघाती हमले के दो दिन के बाद एक चीनी कंपनी ने अशांत क्षेत्र खैबर पख्तूनख्वा में एक अन्य जलविद्युत परियोजना को बंद कर दिया है। इस परियोजना में काम कर सैकड़ों श्रमिकों को भी नौकरी से निकाल दिया है।
कंपनी ने 2000 से अधिक श्रमिकों को बाहर निकाला
पाकिस्तानी अखबार डॉन के मुताबिक, चीनी कंपनी, पावर कंस्ट्रक्शन कॉरपोरेशन ऑफ चाइना ने शांगला जिले में आत्मघाती हमले में चीनी नागरिकों की मौत के बाद केपी प्रांत के स्वाबी जिले में तारबेला 5वीं एक्सटेंशन हाइड्रोपावर परियोजना में सिविल कार्यों को निलंबित कर दिया है और 2,000 से अधिक श्रमिकों को निकाल दिया है।
कंपनी ने सुरक्षा कारणों का दिया हवाला
देश में मंगलवार को हुए इस आत्मघाती हमले की जिम्मेदारी किसी भी आतंकी संगठन ने नहीं ली है। वहीं, पीसीसीसी के प्रबंधक ने इस बारे में एक नोटिफिकेशन भी जारी किया है। नोटिफिकेशन के मुताबिक, परियोजना के साइट कर्मचारियों और कार्यालय स्टाफ सदस्यों को सुरक्षा कारणों से अगले आदेश तक के लिए हटा दिया गया है। प्रबंधक ने अपने आदेश में कहा कि केवल उनके संबंधित अनुभागों के प्रमुखों द्वारा बुलाए गए कर्मचारी ही काम पर आएंगे।
पहले भी हुआ है चीनी नागरिकों पर हमला
मालूम हो कि यह पहला मौका नहीं है, जब पाकिस्तान में चीनी नागरिकों पर हमला हुआ हो। इससे पहले चीनी नागरिकों पर हमला 14 जुलाई, 2021 को कोहिस्तान में दासू बांध स्थल से कुछ किलोमीटर की दूरी पर किया गया था, जिसमें नौ चीनी इंजीनियरों और चार पाकिस्तानी श्रमिकों की मौत हो गई थी, जबकि 23 से अधिक घायल हो गए थे।

कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त की मेहनत को राज्य ने किया पहचान
नगर निगम पर प्रदर्शन, बैरिकेडिंग के बीच कार्यकर्ताओं ने किया हनुमान चालीसा का पाठ
एमपी विधानसभा के बजट सत्र को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड मे, निजी सुरक्षा कर्मियों पर रोक, नए नियम लागू
9 साल की उम्र में आत्मदाह की चेतावनी, सिस्टम पर सवाल
असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव
जनसंपर्क अधिकारी पर दबाव और झूठे आरोपों का मामला: रॉयल प्रेस क्लब ने एमपी नगर थाने में दी शिकायत
वाराणसी कचहरी में बम धमकी से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास
मंत्रालय की सुरक्षा में सेंध? नकली IAS पकड़ाया
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
