सोलर हाउस वेयरहाउस में लगी भीषण आग
पटना। पटना के बाईपास थाना क्षेत्र में एनएच-30 के पास स्थित सोलर हाउस वेयरहाउस में भीषण आग लग गई। इस घटन में किसी के हताहत होने की खबर तो नहीं है लेकिन इस आगजनि में वेयरहाउस में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर खाक होने की बात बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आग लगने के समय वेयरहाउस में कुछ लोग मौजूद थे, लेकिन सभी सुरक्षित बाहर निकल आए। दमकल विभाग की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने में जुटी रही। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आसपास के इलाकों को खाली करा लिया गया है। फ़िलहाल आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। हालांकि शार्ट सर्किट के चलते आग लगने का अनुमान जताया गया है। पुलिस व दमकल विभाग आग लगने की जांच में जुटे हैं।
सुनील सरयाम मामले में जांच तेज, मेडिकल स्टाफ पर गिरी गाज
पाकिस्तान कनेक्शन की आशंका, आरोपी ATS की रिमांड पर
अपहरणकांड के बाद एनकाउंटर, पुलिस ने 3 आरोपियों को दबोचा
अबोहर में राजनीतिक गरमाहट, रैली में सीएम सैनी का जोरदार संबोधन
वैभव सूर्यवंशी के नक्शेकदम पर आशीर्वाद, विस्फोटक शतक से खींचा सबका ध्यान
जी7 समिट में भारत की मजबूत मौजूदगी, फ्रांस और स्लोवाकिया पहुंचे पीएम मोदी
टीएमसी में बदले समीकरण? कल्याण बनर्जी ने अभिषेक पर दिखाया नरम रुख
केरल में राजनीतिक घमासान, विजयन की टिप्पणी से बढ़ी हलचल
युवती पर हमला कर फरार हुआ आरोपी, पुलिस ने शुरू की तलाश
