3 साल की लव मैरिज का दर्दनाक अंत
आगरा|झांसी के शहर कोतवाली थाना क्षेत्र में एक प्रेम विवाह का खौफनाक अंत हुआ। मोहल्ला ढिमरयाना में दरवाजा बंद कर महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। बाजार से लौटे पति ने पत्नी को फंदे पर झूलता देखा तो चीख पड़ा। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर निकाला। मायके पक्ष ने गंभीर आरोप लगाए हैं। सकरार थाना क्षेत्र के गांव खिसनी निवासी रूबी अहिरवार और टहरौली बंगरा-बंगरी निवासी राजकुमार अहिरवार दूर के रिश्तेदार थे और एक-दूसरे अच्छी तरह जानते थे। तीन साल पहले दोनों ने प्रेम विवाह (Love Marriage) कर ली थी।झांसी के ढिमरयाना में किराए के मकान में वे पति-पत्नी की तरह रहते थे। देर रात राजकुमार मजदूरी कर घर लौटा और बाजार सामान खरीदने चला गया। इसी बीच रूबी दौड़कर कमरे में गई। उसने अंदर से कुंदी लगाई और पंखे के सहारे रस्सी से फांसी फंदा बनाकर झूल गई। कुछ देर बाद जब राजकुमार लौटा तो यह देखकर चीख पड़ा। उस वक्त रूबी तड़प रही थी। शोर सुनकर आसपास हड़कंप मच गया। सूचना पर कोतवाली प्रभारी विद्यासागर शुक्ल पुलिस बल के साथ पहुंचे।
आगे-आगे सांसद पीछे-पीछे पुलिस, रोके जाने पर हाइवे पर दौड़ पड़े चंद्रशेखर
पुलिस ने दरवाजा तोड़कर रूबी को बाहर निकाला। उसे तुरंत मेडिकल कॉलेज भिजवाया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जिससे राजकुमार बिलख पड़ा। उसने बताया कि कोई बात नहीं थी। पता नहीं रूबी ने ऐसा कदम क्यों उठाया है। जबकि मृतका के चाचा जगदीश अहिरवार ने राजकुमार पर गंभीर आरोप लगाए। बताया, भतीजी को करीब तीन साल पहले राजकुमार बहलाकर ले गया था। हालाकि मायके वालों ने शव लेने से इंकार कर दिया है। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
तीन साल पहले किया था प्रेम विवाह
झांसी में एक प्रेम कहानी का खौफनाक अंत हो गया। परिजनों की मानें तो रूबी ने करीब तीन साल पहले अपने ही शादीशुदा रिश्तेदार राजकुमार अहिरवार के साथ घर से भागकर प्रेम विवाह किया था। लेकिन, इस प्रेम कहानी का इतना खौफनाक अंत होगा किसी ने सोचा तक नहीं था।
UP में ठंड के चलते नहीं खुल पा रहे स्कूल, अब इन जिलों में DM आदेश से छुट्टी बढ़ी
साहब! बाजार गए थे
पति राजकुमार ने बताया कि वह घटना के समय बाजार गया था। जब वह लौटा तो घर का दरवाजा अंदर से बंद था। खिड़की से झांककर देखा तो रूबी पंखे से लटकी और तड़प रही था। उसे मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

क्यों मनाया जाता है विश्व होम्योपैथी दिवस? जानें इसका इतिहास
मौसम बदलते ही डायबिटीज मरीजों पर बढ़ता खतरा, ऐसे रखें अपना ध्यान
पूछताछ में वॉर्नर ने स्वीकार की अपनी गलती
डॉ. सुरेंद्र सिंह को सौंपी गई नई जिम्मेदारी
भारत और बांग्लादेश की कूटनीतिक वार्ता सक्रिय, डोभाल और खलीलुर रहमान की डिनर मीट में चर्चा की उम्मीद
ऑर्गेनिक बाजार में ताजी और बिना केमिकल वाली सब्जियां उपलब्ध
होमगार्ड की आड़ में चल रहा था ड्रग्स का कारोबार, बड़ा खुलासा
CM ममता बनर्जी का बयान: SIR पर केस जारी रहेगा, 91 लाख वोटरों के नाम हटना चिंता का विषय
पिच रिपोर्ट: बल्लेबाजों के लिए मददगार, हाई स्कोरिंग मैच की उम्मीद
मामले को गंभीरता से लेते हुए कोर्ट ने की कार्रवाई
