गोगामेड़ी जा रहे 8 श्रद्धालुओं की मौत
नरवाना। हरियाणा के जींद में हिसार-चंडीगढ़ हाईवे पर बिधराना गांव के पास सोमवार-मंगलवार रात ट्रक ने आगे चल रहे टाटा मैजिक को टक्कर मार दी। जिससे मैजिक सडक़ किनारे गड्ढों में जाकर पलट गया। हादसे में टाटा मैजिक सवार 2 महिलाओं और बच्चे समेत 8 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। करीब 10 लोग घायल हैं। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक कुरुक्षेत्र के मर्चहेड़ी गांव के रहने वाले कुछ लोग सोमवार शाम को टाटा मैजिक में सवार होकर राजस्थान के गोगामेड़ी धाम पर धोक मारने जा रहे थे। रात करीब साढ़े 12 बजे वह बिधराना गांव के पास पहुंचे तो पीछे से तेज रफ्तार ट्रक आया। उन्होंने मैजिक को टक्कर मार दी। जिससे मैजिक अनबैलेंस होकर सडक़ किनारे गड्ढों में पलट गया।

हर आंगन में सुख, शांति और समृद्धि के नए रंग बिखेरता है होली का उत्सव: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
गेहूं उपार्जन प्रक्रिया में किसानों को ना हो कोई परेशानी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
MVA में फैसला: Aaditya Thackeray की दावेदारी पीछे, राज्यसभा के लिए Sharad Pawar का नाम तय
‘पीएम मोदी ने कर दिया आत्मसमर्पण’, Mallikarjun Kharge ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना
मध्य प्रदेश में प्रशासनिक बदलाव, राजेश राजौरा संभालेंगे मुख्य सचिव का अतिरिक्त दायित्व
वैश्विक हालात पर चर्चा, नरेंद्र मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से की बात
वैश्विक कूटनीति का बड़ा मंच, उद्घाटन करेंगे Narendra Modi; मुख्य अतिथि होंगे Alexander Stubb
3 दिन तक छत्तीसगढ़ मार्ग की 13 ट्रेनों का संचालन रद्द, सफर से पहले खबर पढ़ें
