शिया-सुन्नी के बीच झड़प में 49 की मौत
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा के कुर्रम जिले में शिया और सुन्नी समुदाय के बीच हुए एक जमीन विवाद में 49 लोगों की मौत हो गई है। इसके अलावा 200 से अधिक लोग घायल हुए हैं। इस विवाद की जड़ 30 एकड़ की जमीन है। इसके मालिकाना हक को लेकर कुर्रम जिले के बुशेहरा गांव में दो कबीलों के बीच विवाद है। ये लड़ाई पिछले सप्ताह बुधवार को दो परिवारों के बीच शुरू हुई थी, जो जल्द ही दो कबीलों के बीच फैल गई। अब इसे लेकर पूरे जिले में तनाव है। सुन्नी समुदाय को सीमा पार के अफगान कबीले का समर्थन मिल रहा है, जिसकी वजह से वे भारी पड़ रहे हैं। कुर्रम के डिप्टी कमिश्नर जावेदुल्लाह मेशूद ने लोकल मीडिया से कहा कि दो समुदायों के बीच ये लड़ाई 6 दिनों से जारी है। उन्होंने अधिकारियों के साथ मिलकर आदिवासी समुदाय जिरगा के बुजुर्गों और दूसरे लोगों की मदद से दोनों समुदायों के बीच समझौता कराया है, लेकिन जिले के दूसरे हिस्सों में अभी भी गोलीबारी की खबरें हैं। सुन्नी मिदगी और शिया मलीखेल समुदायों के बीच ये विवाद 2007 में शुरू हुआ था। तब भी हिंसा की घटनाएं हुई थीं। पिछले साल जुलाई में भी विवाद हुआ था, जिसके बाद शिया और सुन्नी समुदाय के बीच लड़ाई हुई थी। इसमें कई लोग मारे गए थे।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
विकास का दम: छिंदवाड़ा ने बनाई अलग पहचान, पीएम की गुड लिस्ट में पहला स्थान
