उत्तराखंड में 24 घंटे में जंगलों में आग की 46 घटनाएं
देहरादून। उत्तराखंड में बढ़ते तापमान के साथ जंगलों में आग लगने की घटनाओं में पिछले 24 घंटों में 46 घटनाएं हुई जिसमें 53.15 हेक्टेयर जंगल जलकर खाक हो गया। वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, इससे 1,09,700 रुपये की आर्थिक क्षति का आंकलन किया गया है। प्रदेश में एक नवंबर, 2023 से लेकर 23 अप्रैल 2024 तक आग की अब तक 477 घटनाएं सामने आई हैं, जिनमें 570.07 हेक्टेयर जंगल जलकर राख हो गया और 12,40,151 रूपये का आर्थिक नुकसान पहुंचा है।
मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने मंगलवार को स्थिति की समीक्षा की तथा अधिकारियों को इसे रोकने के उपायों में तेजी लाने के निर्देश दिए। बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए सभी जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक तथा वन अधिकारी शामिल हुए जबकि पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार, प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु और रंजीत कुमार सिन्हा मौजूद रहे। बैठक में मुख्य सचिव ने अधिकारियों से जंगल में आग की बढ़ती घटनाओं को रोकने के उपायों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जंगल में आग की सूचना मिलते ही तत्काल उसकी रोकथाम करने के निर्देश दिए। उन्होंने इस संबंध में लोगों को जागरूकता करने को कहा ताकि जंगल में आग की घटनाओं को रोका जा सके।

चुनावी तालमेल पर चर्चा, कांग्रेस-डीएमके में सीटों को लेकर खींचतान
पिकनिक से लौट रहे दो दोस्तों के साथ हुआ दर्दनाक हादसा
मामूली रकम के विवाद में खूनी खेल, रायगढ़ में युवक पर ताबड़तोड़ चाकू से वार
राज्यसभा चुनाव में भाजपा का बड़ा दांव, लक्ष्मी वर्मा को मौका
बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर फैसला, जबलपुर में LPG स्कूल वाहनों पर प्रतिबंध
साव का कांग्रेस पर तंज- किसानों के नाम पर सिर्फ राजनीति
हुड़दंगियों पर सख्त कार्रवाई के लिए 400 पुलिसकर्मी तैनात
Jonny Bairstow: इंग्लैंड लायंस नहीं, परिवार के साथ दुबई में फंसे बेयरस्टो? सुरक्षा को लेकर जताई चिंता, जानें
जबलपुर का फ्लाईओवर पर स्टंट और सेलिब्रेशन, नियमों की उड़ रही धज्जियां
हत्या के बाद घर में बैठकर खाई बिरयानी, पड़ोसियों को नहीं हुआ शक
