नालंदा में वज्रपात से 3 लोगों की मौत
नालंदा । बिहार के नालंदा में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में वज्रपात से 3 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक महिला, एक बुजुर्ग और एक बच्ची शामिल है। यह घटना गोखुलपुर, कतरीसराय और अस्थावां थाना क्षेत्र में हुई है। देर शाम परिजन शव के पोस्टमॉर्टम के लिये शरीफ सदर अस्पताल पहुंचे।
पहली घटना गोखुलपुर थाना क्षेत्र के पकड़िया बिगहा गांव की है। जहां 30 वर्षीय पिंकी देवी खेत में घास काट रहीं थीं तभी बारिश के बीच वज्रपात हुआ। जिसकी चपेट में आकर उनकी मौत हो गई। गोखुलपुर थानाध्यक्ष शिवम कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है।
वहीं दूसरी घटना कतरीसराय थाना क्षेत्र के बरांदी गांव में हुई है जहां 60 वर्षीय सचित सिंह खेत में काम कर रहे थे तभी वे वज्रपात की चपेट में आ गए। पंचायत समिति सदस्य ने बताया कि सचित सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे लेकिन उसके पूर्व ही बुजुर्ग की मौत हो चुकी थी। वहीं तीसरी घटना अस्थावां थाना क्षेत्र के चकदीन गांव की है। जहां 8 वर्षीय सुष्मिता कुमारी बारिश के बीच छत पर नहा रही थी। तभी वह वज्रपात की चपेट में आ गई। स्थानीय डॉक्टर के पास इलाज के लिए ले जाया गया हालांकि उसके पूर्व ही बच्ची की मौत हो चुकी थी। प्रभारी थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

पहले बल्ला फिर गेंद का धमाका, पाकिस्तान पर 61 रन की जीत के साथ भारत सुपर-8 में
टीपू सुल्तान पर सियासत तेज: अंगूठी, इतिहास और विरासत को लेकर बयानबाज़ी, ओवैसी की एंट्री से विवाद गहराया
पीपरवार में खूनी अफवाह! बच्चा चोरी के शक में युवक को बेरहमी से पीटा, हालत नाजुक; रांची RIMS रेफर
नकली आरटीओ ई-चालान एपीके से बैंक खाते साफ! सूरत में जामताड़ा गैंग के तीन सदस्य गिरफ्तार
आधार में सिर्फ एक बार ही बदल पाएगी जन्मतिथि, नियमों में सख्ती के बाद रांची में मची अफरा-तफरी; जानें नया प्रोसेस
नक्सलवाद पर अंतिम प्रहार! पश्चिमी सिंहभूम ने बदली अपनी तकदीर, जानें मोस्ट अफेक्टेड सूची से बाहर होने के क्या हैं मायने
Jharkhand Weather: संभल जाइए! 17 फरवरी से झारखंड में मौसम लेगा यू-टर्न, होली से पहले ही पसीने छुड़ाएगी गर्मी
विधानसभा सत्र का आगाज़ आज, आधा दर्जन विधेयकों पर होगी चर्चा; 18 फरवरी को बजट पेश
