इजराइली हमले में अब तक यूएनआरडब्ल्यूए के 199 सहयोगियों की मौत
गाजा। फिलिस्तीन शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र राहत एवं कार्य एजेंसी (यूएनआरडब्ल्यूए) ने कहा कि इजरायल और हमास के बीच संघर्ष की शुरुआत के बाद से गाजा में हजारों फिलिस्तीनियों के साथ मारे गए उसके कर्मचारियों की संख्या भी बढ़कर 199 हो गई है।
यूएनआरडब्ल्यूए ने एक बयान जारी कर कहा कि युद्ध शुरू होने के बाद से गाजा में यूएनआरडब्ल्यूए के 199 सहयोगी मारे गए हैं। इसने कहा कि गाजा में अस्पतालों और स्वास्थ्य सुविधाओं में करीब एक हजार से ज्यादा कर्मचारी काम कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि साता अक्टूबर, 2023 को हमास ने इज़राइल पर रॉकेट हमला किया और नागरिकों और सैन्य ठिकानों पर हमला कर इज़राइल में करीब 1200 लोग मारे गए थे, और 240 लोगों को बंदी बना लिया था। इज़राइल ने जवाबी हमला कर नाकाबंदी का आदेश दिया और फिलिस्तीनी एन्क्लेव में जमीनी घुसपैठ शुरू कर दी। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि इजरायली हमले में मरने वालों की संख्या 39 हजार से ज्यादा हो गई है और 90 हजार से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
विकास का दम: छिंदवाड़ा ने बनाई अलग पहचान, पीएम की गुड लिस्ट में पहला स्थान
