मध्य प्रदेश के 15000 डॉक्टर हड़ताल पर
भोपाल । मध्य प्रदेश के 15000 डॉक्टर 24 और 25 फरवरी को हड़ताल पर रहेंगे। डॉक्टर एसोसिएशन ने हड़ताल पर जाने की घोषणा कर दी है। 24 और 25 फरवरी को भोपाल में ग्लोबल इन्वेस्टर समिट होने जा रहा है। इसमें प्रधानमंत्री सहित देश और विदेश के राजनेता और उद्योगपति बड़ी संख्या में भाग ले रहे हैं। डॉक्टर एसोसिएशन ने कहा है, समिट के दौरान जिन डॉक्टरों की ड्यूटी सरकार द्वारा लगाई गई है। वह अपने काम को पूरी शिद्दत के साथ करेंगे।
प्रदेश के सभी जिलों के अस्पतालों में ओपीडी और इमरजेंसी की सेवाएं जरूर प्रभावित हो सकती हैं। हड़ताल के दौरान ऑपरेशन नहीं होंगे। गुरुवार से डॉक्टरों का काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है। डॉक्टरों की मांग है कि सातवें वेतन आयोग का पूरा लाभ उन्हें दिया जाए। सही समय पर डीएसीपी कराई जाए। प्रशासनिक हस्तक्षेप कम से कम हो। डॉक्टर की विभिन्न समस्याओं के निराकरण के लिए तत्काल रूप से निर्णय लिए जाएं।

नक्सलवाद का अंधेरा छोड़ शर्मिला ने थामी स्वावलंबन की सुई
स्वस्थ जीवन का आधार है इन्द्रियों पर नियंत्रण: राज्यपाल पटेल
ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क निर्माण में आधुनिक तकनीक का अधिक से अधिक करें उपयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
शादी की खुशियाँ मातम में बदलीं: इंदौर में लिफ्ट हादसा, कई महिलाएं घायल
CM योगी बोले—पत्रकारिता जनविश्वास का प्रतीक, जिम्मेदारी निभाएं पत्रकार
घबराकर गैस बुकिंग या स्टॉक करने कि जरुरत नहीं, मध्यप्रदेश में ऑयल कंपनियों द्वारा ईंधन की पर्याप्त आपूर्ति जारी
केंद्रीय जांच एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर प्रियंका गांधी ने उठाए सवाल
‘ऐसा शासन दोबारा नहीं झेलना पड़ेगा’, जयराम ठाकुर का कांग्रेस पर बड़ा बयान
NSG कमांडोज का दमदार प्रदर्शन, भोपाल में ‘पराक्रम’ शो ने बढ़ाया जोश
राहुल गांधी बोले, LPG संकट में PM मोदी नाकाम, कोविड काल जैसी परेशानी दोहराई जा रही
