पंजाब में नकली शराब से अब तक 14 की मौत
संगरूर । पंजाब के संगरूर जिले में सुनाम उधम सिंह वाला में नकली शराब पीने से बीमार पड़े 6 लोगों की मौत हो गई है, जिसके बाद इस घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 14 हो गई। पुलिस ने इस संबंध में 2 और लोगों को गिरफ्तार किया है जिससे इस मामले में अब तक 6 लोग गिरफ्तार किए जा चुके है। इससे पहले पुलिस ने इथेनॉल एवं कच्चा माल बरामद किया था जिनका इस्तेमाल अल्कोहल बनाने में किया जा रहा था। पुलिस अधिकारी ने कहा कि हमने इस मामले में 2 नई गिरफ्तारियां की है। जांच चल रही है तथा अपराधी बख्शे नहीं जाएंगे। स्थानीय रविदासपुरा टिब्बी में 6 मौतों से हड़कंप मच गया है। इसमें एक व्यक्ति गुरमीत सिंह की एक दिन पहले ही मौत हो चुकी है और उसका अंतिम संस्कार भी हो चुका है। पुलिस अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (03 मार्च 2026)
कोरिया के डकईपारा में बने “उजाला” से सजेगी हरित होली
छत्तीसगढ़ ज्ञान सभा विक्रम संवत 2082 में वन विभाग की सक्रिय भागीदारी
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से महिलाओं को मिली नई पहचान
ग्रामीण प्रतिभाओं के प्रोत्साहन के लिए दी जाएगी हर संभव मदद : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बिहान से बदल रहा ग्रामीण परिवेश, पुष्पा बनी लखपति दीदी
