ख़बर
दलाई लामा ने उत्तराधिकारी चुनने में चीन की भूमिका को नकारा, बीजिंग ने की कड़ी आलोचना
2 Jul, 2025 08:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बीजिंग। चीन ने तिब्बती बौद्ध धर्म की 600 साल पुरानी परंपरा की रक्षा के लिए उत्तराधिकारी की नियुक्ति संबंधी तिब्बती नेता दलाई लामा की टिप्पणियों पर कड़ी आलोचना करते हुए कहा है कि अगले दलाई लामा की नियुक्ति का अधिकार केवल चीन को है। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता माओ निंग ने कहा, “दलाई लामा, पंचेन लामा और अन्य महान बौद्ध हस्तियों के पुनर्जन्म का चयन स्वर्ण कलश से लॉटरी निकालकर किया जाना चाहिए और ये केंद्र सरकार द्वारा अनुमोदित होना चाहिए।”
14वें दलाई लामा तेनजिन ग्यात्सो (89) ने दलाई लामा चुनने मेें किसी भी राजनीतिक दबाव को खारिज कर दिया था। उन्होंने अपने 90 वें जन्मदिन के पहले कहा कि उत्तराधिकारी की नियुक्ति केवल तिब्बती बौद्ध धर्म की सदियों पुरानी पारंपरिक नियमों द्वारा की जा सकती है और इसमें चीन का कोई दखल नहीं होना चाहिए। वर्ष 2011 में जब दलाई लामा से पूछा गया था कि क्या ये परंपरा जारी रहेगी तो उन्होंने कहा कि उन्होंने इस मुद्दे पर कोई “सार्वजनिक चर्चा” नहीं होगा। इस वजह से पिछले 14 वर्षों से इस विषय पर अटकलें जारी हैं।
उन्होंने ‘एक्स’ पर कहा कि ये परंपरा जारी रहेगी, क्योंकि “निर्वासित तिब्बती संसद के सदस्यों, विशेष आम सभा की बैठक में भाग लेने वालों, केंद्रीय तिब्बती प्रशासन के सदस्यों, गैर सरकारी संगठनों, हिमालयी क्षेत्र, मंगोलिया, रूसी संघ के बौद्ध गणराज्यों और मुख्य भूमि चीन सहित एशिया के बौद्धों” ने उन्हें इसे जारी रखने के लिए पत्र लिखा था।
इस मुस्लिम देश ने महिलाओं के नकाब पर लगाया बैन
2 Jul, 2025 12:28 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
अस्ताना। कजाकिस्तान ने मुस्लिम महिलाओं के नकाब लगाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसके साथ ही यह मध्य एशिया का पहला देश बन गया है, जिसने महिलाओं के नकाब लगाने पर पाबंदी लगा दी है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कजाकिस्तान के राष्ट्रपति कासिम-जोमार्ट टोकायेव ने सोमवार को एक कानून पर हस्ताक्षर किए, जिसमें कानून द्वारा परिभाषित सीमित मामलों को छोड़कर सार्वजनिक रूप से ऐसे कपड़े पहनने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है, जो किसी व्यक्ति के चेहरे को छिपाते हैं।
कानून में हालांकि स्पष्ट रूप से धार्मिक पोशाक का नाम नहीं है, लेकिन समझा जाता है कि नकाब और बुर्का जैसे परिधानों को ध्यान में रखकर यह प्रतिबंध लगाया गया है। नये कानून के तहत चेहरा ढकने वाले कपड़ों को केवल विशिष्ट मामलों में जैसे आधिकारिक कार्यक्रमों, चिकित्सा कारणों, खराब मौसम से सुरक्षा, नागरिक सुरक्षा उद्देश्यों के लिए या खेल और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भागीदारी के वास्ते ही अनुमति दी गई है।
इससे पहले, किर्गिस्तान ने जनवरी 2025 में सार्वजनिक स्थानों पर नकाब लगाने पर प्रतिबंध लगाने वाला एक कानून पारित किया था। वहां के सांसदों ने तर्क दिया कि इस तरह के धार्मिक परिधान सरकारी भवनों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर व्यक्तियों की पहचान करना मुश्किल बनाते हैं। उज्बेकिस्तान ने 2023 में सार्वजनिक स्थानों पर बुर्का पहनने पर प्रतिबंध लगाया था।
आईएनएस तमाल नौसेना में शामिल, अरब सागर में चीन-पाक के वारशिप में खौफ, यह है खासियत
2 Jul, 2025 11:45 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली, भारतीय नौसेना के बेड़े में ताकतवर जंगी जहाजों की भरमार है। इसी में एक नया वॉरशिप और जुड़ गया है। रूस के कलिनिनग्राद में आईएनएस तमाल पर भारतीय ध्वज लहराया गया। आईएनएस तमाल ब्रह्मोस मिसाइल से लैस है और राडार की पकड़ में भी नहीं आएगा। भारतीय समयानुसार लगभग दो बजे इस मौके पर नौसेना के वेस्टर्न नेवल कमांड के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ वाइस एडमिरल संजय जे सिंह की मौजूदगी में नौसेना में शामिल किया गया। यह दुनिया का सबसे घातक मल्टी रोल स्टेल्थ गाइडेड मिसाइल फ्रिगेट है, जिसे रूस के यांतर शिपयार्ड में तैयार किया गया है। इस वॉरशिप से दुनिया की सबसे खतरनाक एंटी शिप मिसाइल ब्रह्मोस को दागा जा सकेगा।
तमाल एक तरह की तलवार को कहा जाता है। उसी तलवार की धार जैसी इस वॉरशिप की मार भी होने वाली है। खास बात यह है कि यह गुजरात से लेकर महाराष्ट्र तक के समुद्री इलाके की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालेगा। नौसेना के वेस्टर्न नेवल कमांड जिसे ‘स्वॉर्ड आर्म’ के नाम से जाना जाता है, यह उसका हिस्सा है। वेस्टर्न सी बेड पर तलवार और तेग क्लास के अब 8 स्टेल्थ फ्रिगेट्स की तैनाती होगी। तमाल समंदर में 30 नॉटिकल मील प्रति घंटे की रफ्तार से मूव कर सकता है। इससे एंटी शिप ब्रह्मोस मिसाइल फायर किया जा सकता है। तमाल 3000 किमी तक की दूरी एक बार में तय कर सकता है। इसका वजन 3900 टन है।
कैप्टन श्रीधर टाटा आईएनएस तमाल के कमांडर
आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले के कैप्टन श्रीधर टाटा को कमीशन किए गए नए अत्याधुनिक युद्धपोत आईएनएस तमाल का कमांडर नियुक्त किया गया है। कैप्टन श्रीधर 250 नौसैनिकों की टीम का नेतृत्व कर इस जहाज को भारतीय नौसेना में शामिल करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
बिना सबसिडी बंद हो जाएगी मस्क की दुकान, ट्रंप की खुली धमकी, कहा… पढ़ें पूरी खबर
2 Jul, 2025 10:45 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
वाशिंगटन, अरबपति एलन मस्क और अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच लड़ाई बढ़ती जा रही है। ‘वन बिग ब्यूटीफुल बिल’ को लेकर शुरू हुए विवाद में दोनों एक दूसरे को धमकियां दे रहे हैं। एलन मस्क के वन बिग ब्यूटीफुल बिल को घटिया बताने और नई पार्टी बनाने की बात कहने के बाद ट्रंप ने पलटवार किया है। ट्रंप ने एलन मस्क की कंपनियों की सबसिडी में कटौती की धमकी दी है। उन्होंने कहा कि ऐसा हुआ तो मस्क को बिजनेस छोडक़र दक्षिण अफ्रीका वापस जाना पड़ जाएगा। डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर कहा कि एलन को शायद इतिहास में किसी भी इनसान से ज्यादा सबसिडी मिलती है। बिना सबसिडी के उनको अपनी दुकान बंद करके दक्षिण अफ्रीका जाना होगा।
सबसिडी रुकी तो फिर रॉकेट लांच, सेटेलाइट या इलेक्ट्रिक कार उत्पादन नहीं हो सकेगा। इतना ही नहीं ट्रंप ने डीओजीई के कामकाज की जांच की बात भी कह दी है, जिसका कमान उन्होंने प्रेजिडेंट बनने के बाद मस्क को सौंपी थी। ट्रंप ने एलन मस्क को उनके कारोबार को चोट पहुंचाने की धमकी देने के साथ ही यह भी याद दिलाने की कोशिश की है कि वह अमेरिकी नहीं है। उन्होंने एलन मस्क को साउथ अफ्रीका लौटाने की बात कही है, जहां उनका जन्म हुआ था। मस्क साउथ अफ्रीका से कनाडा आए और फिर अमरीका शिफ्ट हुए।
एलन मस्क का पलटवार; सबसिडी काट दो, मैं तैयार हूं
डोनाल्ड ट्रंप की सबसिडी खत्म कर अमरीका छोडऩे की धमकी पर टेक अरबपति एलन मस्क ने जवाब में ट्रंप को चुनौती देते हुए कहा कि सब कुछ काट दो, मैं तैयार हूं। मस्क ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर तुरंत पलटवार करते हुए कहा कि मैं सच में कह रहा हूं, सब कुछ काट दो अभी। उन्होंने साफ कहा कि वह किसी सबसिडी पर निर्भर नहीं हैं।
आतंक पर कार्रवाई भारत का अधिकार, क्वाड मीटिंग में क्या बोले विदेश मंत्री जयशंकर, जानिए
2 Jul, 2025 09:15 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
वाशिंगटन, अमरीका में आयोजित क्वाड समूह के विदेश मंत्रियों की बैठक में डा. एस जयशंकर ने आतंकवाद, क्षेत्रीय सुरक्षा और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में स्वतंत्रता को लेकर कड़ा और स्पष्ट संदेश दिया। अपने संबोधन में जयशंकर ने आतंकवाद के खिलाफ भारत के रुख को दोहराते हुए कहा कि दुनिया को जीरो टॉलरेंस की नीति अपनानी चाहिए और पीडि़तों तथा अपराधियों के बीच कभी समानता नहीं की जानी चाहिए। जयशंकर ने हालिया घटनाओं का हवाला देते हुए कहा कि हम अपने लोगों की रक्षा का अधिकार रखते हैं। भारत को आतंकवाद के खिलाफ अपने नागरिकों की रक्षा करने का पूरा अधिकार है और हम इस अधिकार का प्रयोग करना जारी रखेंगे। हम अपने क्वाड साझेदारों से उम्मीद करते हैं कि वे इसे समझेंगे और इसकी सराहना करेंगे। यह बयान ऐसे समय में आया है ,जब भारत हाल ही में जम्मू-कश्मीर और अन्य क्षेत्रों में आतंकवादी हमलों से जूझ रहा है। विदेश मंत्री के इस संदेश को भारत की आक्रामक और स्पष्ट विदेश नीति दृष्टिकोण के रूप में देखा जा रहा है, विशेषकर सुरक्षा के मामलों में।
जयशंकर ने इस मौके पर यह भी घोषणा की कि भारत अगली क्वाड शिखर बैठक की मेजबानी करेगा। उन्होंने कहा कि हमारे पास कुछ प्रस्ताव हैं जो इस बैठक को अधिक उत्पादक बना सकते हैं। मुझे विश्वास है कि हमारे क्वाड साथी भी कुछ अच्छे विचार लेकर आए होंगे। हम उस पर चर्चा करेंगे और सहमति तक पहुंचेंगे। बता दें कि क्वाड जिसमें भारत, अमरीका, जापान और ऑस्ट्रेलिया शामिल हैं, का उद्देश्य हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा, आर्थिक सहयोग, और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करना है।
हिंद-प्रशांत क्षेत्र में स्वतंत्रता और विकास पर जोर
डा. जयशंकर ने क्वाड के उद्देश्यों को रेखांकित करते हुए कहा कि मैं इस वर्ष दूसरी बार वाशिंगटन डीसी आकर क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक में भाग लेते हुए बहुत प्रसन्न हूं। हम सभी हिंद-प्रशांत क्षेत्र को स्वतंत्र और खुला बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इस दिशा में हमारी कोशिशें नियम-आधारित अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था को बढ़ावा देने पर केंद्रित हैं। यह आवश्यक है कि हिंद-प्रशांत क्षेत्र के देशों को विकास और सुरक्षा के मामले में स्वतंत्र निर्णय लेने की पूर्ण स्वतंत्रता मिले।
राजनाथ ने अमरीकी रक्षा मंत्री से की फोन पर बातचीत
नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को अमरीकी डिफेंस सेक्रेटरी पीट हेगसेथ से बातचीत की। दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय रक्षा संबंधों को बेहतर करने को लेकर चर्चा हुई। राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्वीट कर इस बातचीत के बारे में जानकारी दी। अपने एक्स पोस्ट में राजनाथ ने कहा कि पीट हेगसेथ से बात करके बहुत खुशी हुई। भारत-अमरीका रक्षा साझेदारी को और गहरा करने तथा क्षमता निर्माण में सहयोग को मजबूत करने के लिए चल रही और नई पहलों की समीक्षा करने के लिए बहुत बढिय़ा चर्चा हुई। रक्षा मंत्री ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में अमरीका द्वारा भारत को दिए गए अटूट समर्थन के लिए अपनी गहरी सराहना व्यक्त की।
Thailand की प्रधानमंत्री पेटोंगटार्न शिनावात्रा सस्पेंड, जानिए क्या है मामला
2 Jul, 2025 08:15 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बैंकॉक, थाईलैंड की प्रधानमंत्री पेटोंगटार्न शिनावात्रा को सस्पेंड कर दिया गया है। देश के संवैधानिक न्यायालय ने मंगलवार को उन्हें सस्पेंड करने का बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट का यह फैसला एक लीक हुई टेलीफोन कॉल को लेकर आया है, जिसमें उन्होंने कंबोडिया के साथ सीमा विवाद पर अपनी भूमिका में कथित रूप से मंत्री पद की नैतिकता का उल्लंघन किया है। थाईलैंड की संवैधानिक अदालत ने 7-2 के बहुमत से फैसला लेते हुए कहा कि संवैधानिक अदालत बहुमत से निर्णय लेते हुए पहली जुलाई से प्रधानमंत्री को उनके कार्यों से निलंबित करती है, जब तक कि अदालत इस मामले में अंतिम निर्णय न सुना दे।
जब तक इस मामले पर अंतिम फैसला नहीं होता, तब तक डिप्टी पीएम फुमथम वेचायाचाई सरकार चलाएंगे। बता दें कि सीमा पर चल रही तनातनी के बीच प्रधानमंत्री पेटोंगटार्न ने कंबोडियाई नेता और पूर्व प्रधानमंत्री हुन सेन को फोन किया था। हाल ही में वही टेलीफोन कॉल की एक रिकॉर्डिंग लीक हो गई, जिसमें थाईलैड की प्रधानमंत्री पेटोंगटार्न ने हुन सेन को ‘अंकल’ कहकर संबोधित किया था और थाईलैंड की सेना के एक वरिष्ठ कमांडर को अपना विरोधी कहा था।
बहादुरगढ़ में UP के शख्स की हत्या का खुला राज! पत्नी ही निकली कातिल
1 Jul, 2025 06:14 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बहादुरगढ़। शहर के धर्म विहार एरिया में रह रहे उत्तर प्रदेश मूल के एक युवक की गला रेतकर व सिर में चोट मारकर हत्या किए जाने के मामले में राजफाश हो गया है। उसकी पत्नी ही कातिल निकली, लेकिन वारदात में महिला के एक परिचित के भी शामिल होने का शक है। इसको लेकर पुलिस ने अभी कुछ स्पष्ट नहीं किया है, लेकिन पति की हत्या के आरोप में महिला को गिरफ्तार कर लिया गया।
पूछताछ में महिला ने बताया है कि उसका पति उसके काफी समय से प्रताड़ित कर रहा था। इसी से तंग आकर उसने यह कदम उठाया। आरोपित महिला को मंगलवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। इधर, सोमवार को मृतक का पोस्टमार्टम हुआ। इसके बाद शव उसके भाइयों को सौंपा गया। मृतक भानूप्रताप (36) हरदोई जिले के उसैनापुर का रहने वाला था। वह पत्नी और दो बच्चों के साथ दिल्ली रोड पर श्यामजी कॉम्प्लेक्स के पास किराये पर रहता था। उसकी हत्या शनिवार की रात में की गई।
हत्या के बाद शव के पास बैठी रही आरोपित पत्नी
मृतक भानूप्रताप चार भाइयों में बड़ा था। कई साल से बहादुरगढ़ में रहता था। वह ढाबे पर काम करता था जबकि उसकी पत्नी कुसुम फुटकर दुकान चलाती रही है। दो बच्चों में बड़ा लड़का है और छोटी लड़की। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी में अक्सर तकरार होती थी। शनिवार की शाम को किसी पड़ाेसी ने दोनों के बीच झगड़ा होने से इनकार किया, लेकिन इसी रात भानूप्रताप की हत्या कर दी गई। शव को बिस्तर पर ही रखकर उसकी आरोपित पत्नी रातभर वहीं बैठी रही। मृतक का बेटा बाहर रोता रहा। हर परिचित से कहता रहा, मेरे पापा खत्म हो गए। इधर, आरोपित महिला इस हत्या को छिपाने की कोशिश में लगी रही।
मृतक की पत्नी पर शक हुआ तो उससे पूछताछ शुरू की
शव को गांव लेकर जाने के लिए सीधे एंबुलेंस बुला ली गई, लेकिन जब एंबुलेंस चालक ने हालात देखे तो वह वापस चला गया था। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मृतक का भाई यहां पहुंचा। पुलिस भी पहुंची। मौके के हालात देख पहली नजर में ही मृतक की पत्नी पर शक हुआ तो उससे पूछताछ शुरू की गई। जहां पर यह परिवार रहता है, वहां पड़ाेस में और भी कई किरायेदार हैं, लेकिन सभी कामगार हैं। एक-दो पड़ोसी को सुबह ही हत्या का पता लग गया था, लेकिन किसी ने पुलिस को सूचना नहीं दी थी।
पुलिस की पूछताछ में यह पता लगा
इधर, पुलिस की पूछताछ में पता लगा कि भानूप्रताप की हत्या उसकी पत्नी ने ही की। इसके बाद शहर थाना पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। शक जताया जा रहा है कि वारदात में महिला का एक परिचित भी शामिल है, लेकिन उसके संबंध में पुलिस ने अभी कुछ सार्वजनिक नहीं किया है। शहर थाना प्रभारी दिनकर ने बताया कि आरोपित महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि महिला ने पति की ओर से प्रताड़ित किए जाने के बाद यह कदम उठाया। भानूप्रताप के सिर में ईंट और गर्दन पर चाकू से वार किए गए।
शव को गांव लेकर जाने के लिए सीधे एंबुलेंस बुला ली गई, लेकिन जब एंबुलेंस चालक ने हालात देखे तो वह वापस चला गया था। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मृतक का भाई यहां पहुंचा। पुलिस भी पहुंची। मौके के हालात देख पहली नजर में ही मृतक की पत्नी पर शक हुआ तो उससे पूछताछ शुरू की गई। जहां पर यह परिवार रहता है, वहां पड़ाेस में और भी कई किरायेदार हैं, लेकिन सभी कामगार हैं। एक-दो पड़ोसी को सुबह ही हत्या का पता लग गया था, लेकिन किसी ने पुलिस को सूचना नहीं दी थी।
हरियाणा में किराएदारों को लेकर अलर्ट मोड में अफसर
1 Jul, 2025 06:09 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बहादुरगढ़। बहादुरगढ़ में झज्जर पुलिस कमिश्नर डा. राजश्री सिंह ने जिले में शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से बहादुरगढ़ लघु सचिवालय में थाना प्रबंधकों व चौकी प्रभारियों की बैठक बुलाई। इसमें बहादुरगढ़ के डीसीपी मयंक मिश्रा और एसीपी भी मौजूद रहे। पुलिस कमिश्नर ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश देते हुए कहा कि झज्जर जिले का बहादुरगढ़ दिल्ली से सटा है। औद्योगिक एरिया होने के कारण अलग-अलग राज्य के लोग यहां आकर काम करते हैं। सबसे पहले तो हमें यहां पर पर्चे अजनबी करने हैं और कंपनी मालिकों व अन्य लोगों को समझाना है कि जब भी किसी को नौकरी पर रखते हैं या फिर अपना मकान दुकान-किराये पर देते हैं तो उसकी पुलिस वेरिफिकेशन जरूर करवा लें।
यह बहुत ही जरूरी है, क्योंकि कई बार व्यक्ति अपराध करके यहां आकर छुप सकता है या फिर यहां कोई अपराध करके चला जाता है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति की पुलिस वेरिफिकेशन करवाना बहुत जरूरी है। एनसीआर से लगता हुआ और औद्योगिक एरिया होने के कारण से पुलिस की जिम्मेदारी यहां पर और ज्यादा बढ़ गई है।
उन्होंने प्रत्येक पुलिस अधिकारी व कर्मचारी को पूरी मेहनत-लगन से अपनी ड्यूटी निभाने के आदेश दिए। ताकि जिले में शांति और कानून व्यवस्था बनी रहे। इसके लिए नाकाबंदी करके संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की गहनता से जांच करनी है। वहीं, बैठक में चौकी और थानों में आने वाले फरियादियों को लेकर पुलिस कमिश्नर ने कहा कि जो भी फरियादी आता है, उसके साथ विनम्रता से व्यवहार करते हुए उनकी शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई की जाए। ताकि दोषियों को शीघ्रता से सजा दिलवाई जा सके।
पुलिस कमिश्नर ने कहा कि युवा पीढ़ी देश का भविष्य है और देश का भविष्य अपने पथ से भटके ना, इसको केंद्र में रखते हुए पुलिस को जिम्मेदारी के साथ काम करना है। युवा पीढ़ी को नशे व अपराध के दलदल में फंसने से बचाना है। जागरूकता अभियान के माध्यम से युवाओं को नशे और अपराध के प्रति जागरूक किया जाए। सभी पुलिस कर्मचारी अपने अपने एरिया के मौजिज व्यक्तियों के साथ तालमेल बनाकर रखें।
गांव व शहर में अपने बच्चों से पीड़ित बुजुर्गों की हर संभव मदद करते हुए उनका हक व सम्मान दिलाने का काम करें। अपराधियों से संबंध रखने वाले नवयुवकों पर विशेष निगाह रखें। शराब व नशे के अवैध धंधे में लिप्त व्यक्तियों की गतिविधियों पर भी कड़ी निगाह रखी जाए। ताकि जिले में पुलिस नशा तथा अपराध जैसी घटनाओं पर लगाम लगा सके। बैठक में एसीपी शमशेर सिंह, एसीपी प्रदीप नैन, एसीपी प्रणय कुमार भी मौजूद रहे।
घटिया निर्माण सामग्री तो हाल ही में बनीं सड़कों के टूटने की शिकायतों पर मंत्री ने लिया बड़ा फैसला
1 Jul, 2025 06:03 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
फरीदाबाद। जिले में हाल ही में बनी सड़कों की गुणवत्ता की जांच होगी। इन सभी सड़कों की वीडियोग्राफी, फोटोग्राफी और सैपलिंग कराई जाएगी। देखा जाएगा कि निर्माण सामग्री में कोई गड़बड़ तो नहीं है। नवनिर्मित सड़कों के टूटने की लगातार आ रही शिकायतें के चलते यह निर्णय जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में लिया गया। मंगलवार को बैठक लघु सचिवालय सभागार में हुई। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने की। बैठक में केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए 59 एजेंडों पर चर्चा की गई।
मानसून में हाईवे पर विशेष निगरानी
बैठक में मानसून को देखते हुए जलभराव से निपटने की तैयारियों पर विशेष ध्यान दिया गया। दिल्ली-मथुरा हाईवे के जेसीबी चौक, वाईएमसीए, सीकरी, गुडईयर जैसे प्रमुख स्थानों पर जलभराव और सीवर की समस्या के स्थायी समाधान के लिए फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण को जिम्मेदारी सौंपी गई। साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि प्रमुख ड्रेनेज प्वाइंट नालों की समयबद्ध सफाई, पंपिंग व्यवस्था और जल निकासी तंत्र की पूरी तैयारी की जाए।
तीन गांव का होगा सुंदरीकरण
मेवला महाराजपुर, नवादा और भांकरी गांवों का सुंदरीकरण करने का भी निर्णय लिया गया। गांव में नियमित रूप से कचरा उठाना, पानी निकासी सहित अन्य काम कराए जाएंगे। भांकरी सहित अन्य गांवों में निर्मित अमृत सरोवरों को संरक्षण और प्रबंधन के लिए पौंड अथाॅरिटी को सौंपने के लिए कहा गया। एनआइटी क्षेत्र में जून 2026 तक पर्याप्त जलापूर्ति सुनिश्चित करने के लिए बूस्टर स्टेशनों में वृद्धि की योजना पर कार्य शुरू किया जाएगा।
मंझावली पुल पर भी हुई चर्चा
बैठक में तिगांव क्षेत्र में मंझावली पुल काे लेकर भी चर्चा हुई। बताया गया कि हरियाणा की ओर से काम लगभग पूरा हो चुका है जबकि उत्तर प्रदेश की ओर जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया आरंभ हो गई है। उत्तर प्रदेश सराकर ने इस परियोजना को जल्द पूरा करने के लिए आश्वासन दिया है।
बड़खल झील का काम सितंबर में होगा पूरा
बड़खल झील के जीर्णोद्धार का काम सितंबर तक पूरा करने के निर्देश दिए गए। इसके बाद इसे आमजन के लिए खोल दिया जाएगा। इसके अलावा जिले की 100 ग्राम पंचायतों में प्राइमरी एग्रीकल्चरल क्रेडिट सोसायटी की स्थापना की जाएगी। ग्रेटर फरीदाबाद में टाउन पार्क, केंद्रीय विद्यालय और आल वेदर स्विमिंग पूल जैसी प्रस्तावित परियोजनाओं की प्रगति की भी बैठक में समीक्षा की गई। बैठक में बिजली की तार को भूमिगत किए जाने की प्रक्रिया शुरू होने के बारे में बताया गया। इसके लिए निविदाएं लग चुकी हैं, जिन्हें हाई पावर परचेज कमेटी में स्वीकृति के लिए रखा जाएगा। मानसून के दौरान जिले भर में व्यापक पौधारोपण अभियान चलाए जाने की भी रूपरेखा प्रस्तुत की गई।
जनप्रतिनिधियों ने रखीं समस्याएं
बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने अपने क्षेत्रों से संबंधित समस्याएं भी रखीं। इनमें सड़कों की स्थिति, पेयजल आपूर्ति, स्कूलों की मरम्मत, स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता मुख्य रूप से थी। केंद्रीय मंत्री ने इन सभी विषयों पर संबंधित विभागों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। बैठक में एनआईटी के विधायक सतीश फागना, पृथला विधायक रघुवीर तेवतिया, महापौर प्रवीण जोशी, मंडल आयुक्त संजय जून, नगर निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा, जिला उपायुक्त विक्रम सिंह, अतिरिक्त उपायुक्त सतबीर मान सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
दिल्ली हाई कोर्ट का सख्त फैसला: नाबालिग की सहमति नहीं मान्य, दुष्कर्मी की 10 साल की सजा कायम
1 Jul, 2025 05:56 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली। दिल्ली हाई कोर्ट ने एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के मामले में दोषी ठहराए गए आरोपित की 10 साल की सजा को बरकरार रखते हुए उसकी 10 साल की जेल की सजा को चुनौती देने वाली याचिका खारिज कर दी। अदालत ने कहा कि घटना के समय पीड़िता की उम्र 15 वर्ष थी, इसलिए भले ही यौन संबंध सहमति से प्रतीत होते हों, यह मामला कानूनन दुष्कर्म की श्रेणी में ही आता है। न्यायमूर्ति अमित महाजन की पीठ ने 2023 में निचली अदालत के फैसले को सही ठहराया और कहा कि अभियोजन पक्ष की ओर से पेश साक्ष्य और गवाहियों पर विश्वास किया जा सकता है।
कोर्ट ने कहा- पीड़िता की उम्र को लेकर कोई विवाद नहीं उठाया गया
अदालत ने कहा कि अपीलकर्ता यह साबित करने में असमर्थ रहा है कि पीड़िता का यह बयान कि अपीलकर्ता ने प्रह्लादपुर में उसके साथ यौन संबंध बनाए थे, झूठा है। अदालत ने कहा कि अपीलकर्ता ने पीड़िता की उम्र को लेकर कोई विवाद नहीं उठाया। साथ ही यह कहा कि निचली अदालत ने अपीलकर्ता के पक्ष में कम उम्र और पहली बार अपराध करने के कारण होने वाली परिस्थितियों पर पहले ही विचार कर लिया है, लेकिन यह भी कहा कि अपराध की गंभीरता को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।
हाई कोर्ट ने कहा कि पीड़िता के बयान में आई कुछ मामूली विसंगतियां उसकी पूरी गवाही को अविश्वसनीय नहीं बनातीं।
कोर्ट ने कहा कि पीड़िता का बयान यह प्रमाणित करता है कि उसके और अपीलकर्ता के बीच वास्तव में यौन संबंध बने थे। अदालत ने यह भी स्पष्ट किया कि दोषी को दी गई 10 साल की सजा कानून द्वारा निर्धारित न्यूनतम अवधि है और यह अपराध की गंभीरता के अनुरूप है।
जानिए क्या था पूरा मामला
यह मामला वर्ष 2017 का है। पीड़िता के पिता ने समयपुर बादली पुलिस स्टेशन में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी बेटी स्कूल गई थी लेकिन वापस नहीं लौटी। उसे लगभग एक माह बाद हरियाणा के बल्लभगढ़ से आरोपित के साथ बरामद किया गया। लड़की ने आरोप लगाया कि वह स्कूल गई थी, जहां उसकी मुलाकात आरोपनत व्यक्ति से हुई, जो उसका रिश्तेदार था, और वह उसे कालकाजी मंदिर ले गया और आश्वासन दिया कि वे दोपहर तक वापस आ जाएंगे।
उसने आरोप लगाया कि वह लौटने में देरी करता रहा और फिर उसे अपने घर ले गया जहां उसने नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाई, जिससे वह बेहोश हो गई और जब होश आया तो वह नग्न अवस्था में थी। पीड़िता का आरोप है कि आरोपित ने उसे व परिवार को बदनाम करने की धमकी दी और 24 अप्रैल 2017 तक उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। बाद में 28 अप्रैल, 2017 को पुलिस ने उसे बचाया। हालांकि, उस व्यक्ति ने आरोपों से इनकार किया और मामले में खुद को निर्दोष बताया।
हरियाणा बोर्ड 10th, 12th कंपार्टमेंट एडमिट कार्ड यहां से करें डाउनलोड, इन डेट्स में होगी परीक्षा
1 Jul, 2025 01:47 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली। हरियाणा बोर्ड कंपार्टमेंट/ इम्प्रूवमेंट/ फुल सब्जेक्ट/ फुल इम्प्रूवमेंट एग्जाम में भाग लेने वाले छात्रों के लिए के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। स्टूडेंट्स BSEH Compartment Admit Card 2025 तुरंत ही बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट bseh.org.in पर जाकर या इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए छात्रों को लॉग इन क्रेडेंशिएल दर्ज करना होगा।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की स्टेप्स
हरियाणा 10th 12th कंपार्टमेंट एडमिट कार्ड सभी छात्रों केवल ऑनलाइन माध्यम से ही डाउनलोड कर सकते हैं। किसी भी स्टूडेंट को पर्सनल रूप से प्रवेश पत्र नहीं भेजा जायेगा। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए छात्रों को प्रिवियस रोल नंबर, न्यू रोल नंबर, नाम, पिता का नाम, मां का नाम एवं रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करना होगा। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की स्टेप्स निम्नलिखित हैं-
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर विजिट करें।
वेबसाइट के होम पेज पर एडमिट कार्ड से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
अब नए पेज पर मांगी गई डिटेल दर्ज करके सर्च बटन पर क्लिक करें।
इसके बाद आपका प्रवेश पत्र स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड करके इसका प्रिंटआउट निकाल लें।
इन डेट्स में होंगी परीक्षाएं
हरियाणा बोर्ड की ओर से सीनियर सेकेंडरी (12th) कंपार्टमेंट एग्जाम का आयोजन केवल 1 दिन 4 जुलाई 2025 को करवाया जायेगा। इसके अलावा 10वीं (सेकेंडरी) क्लास की परीक्षाओं का आयोजन 5 जुलाई से 14 जुलाई 2025 तक आयोजित होंगी। आपको बता दें कि 12वीं कक्षा में 16, 842 स्टूडेंट्स कंपार्टमेंट परीक्षा में भाग लेंगे वहीं कक्षा 10वीं में 10,794 स्टूडेंट्स एग्जाम देंगे।
सीनियर सेकेंडरी क्लास की परीक्षा दोपहर 2 बजे से लेकर सायं 5 बजे तक आयोजित की जाएंगी। हालांकि, कुछ विषयों के लिए परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 तक संपन्न होंगी। इसी प्रकार 10th के कुछ विषयों का एग्जाम दोपहर 2 बजे से लेकर सायं 5 बजे तक एवं कुछ विषयों के लिए दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 तक होगा।
कैंसर पीड़ित मां के लिए बनाए कपड़े, 6 महीने में होने लगा करोड़ों का टर्नओवर
1 Jul, 2025 01:38 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
जींद। हरियाणा के जींद जिले के नरवाना के पतराम नगर निवासी कंचन गुप्ता को पांच जुलाई को ब्राजील में होने वाले कार्यक्रम में ब्रिक्स देशों का विशेष पुरस्कार दिया जाएगा। इस सम्मान के लिए वह अपनी मां को समर्पित करती हैं। छह महीने पहले शुरू किए गए स्टार्टअप का अब डेढृ करोड़ का कारोबार कर रहा है।
कैंसर पीड़ित मां की परेशानी देखी तो कुछ करने की ठानी। मां को कपड़े बदलने में असहनीय पीड़ा हुई तो विशेष प्रकार के कपड़े डिजाइन किए। हालांकि, मां इन कपड़ों को पहन नहीं पाई। उनका निधन हो गया। कंचन ने विशेष आवश्यकता व बीमारियों से जूझ रहे लोगों के लिए विशेष वस्त्र डिजाइन किए। कंचन गुप्ता ने बताया कि वर्ष 2022 में मां को कैंसर की बीमारी हो गई। उन्होंने पहला विशेष कपड़ा अपनी मां के लिए ही बनाया। इसे बनाने में करीब 20 दिन लग गए, लेकिन इससे पहले ही उनकी मां का निधन हो गया। ऐसे में मां तो इस वस्त्र का प्रयोग नहीं कर पाई, लेकिन इस घटना ने विश्वभर के विशेष बीमारियों से पीड़ित लोगों के लिए रास्ता खोल दिया।
कंचन के ससुर सुरेश कुमार ठेकेदार नरवाना के जाने-माने व्यक्ति हैं। उनके बेटे हिमांशु गुप्ता दिल्ली में ही सोने-चांदी के आभूषणों का व्यापार करते हैं। गुरुग्राम की रहने वाली कंचन की शादी 2022 में हिमांशु से हुई थी। कंचन ने इसी साल हिसार स्थित गुरु जंभेश्वर तकनीकी विश्वविद्यालय से एमबीए की डिग्री की। अपनी पढ़ाई का प्रयोग नौकरी करने के बजाय व्यावसायिक रूप से करने की योजना बनाई। इसमें परिवार का भी पूरा सहयोग मिला। ससुर ने भी इसके लिए प्रेरित किया और इसी साल जनवरी में अपना स्टार्टअप पंजीकृत कर काम शुरू किया।
नौ बीमारियों से पीड़ित लोगों के लिए 150 से अधिक वस्त्र कंचन ने तैयारी पहले ही कर ली थी, लेकिन स्टार्टअप करने के बाद व्यावासायिक रूप से इसका उत्पादन शुरू किया। इसके लिए सबसे बड़ी चुनौती ऐसे कपड़े के चयन की थी, जो बीमारी से पीड़ित लोगों को राहत दे सके। कई बीमारी ऐसी होती हैं, जिसमें मरीज उठ भी नहीं पता। ऐसे में इस प्रकार के कपड़े का चयन करना था कि लेटे रहने पर भी यह कपड़ा शरीर को आराम दे। कंचन ने इस पर स्वयं शोध किया और कपड़े को तैयार कराया। इसके बाद अलग-अलग तरह की नौ बीमारियों से ग्रस्त मरीजों के लिए वस्त्र तैयार किए। इसमें बिना किसी परेशानी व दूसरे व्यक्ति की मदद के पीड़ित व्यक्ति स्वयं ही कपड़े पहन सकता है।
ऐसे कपड़े किए डिजाइन
कंचन का कहना है कि उन्होंने मुख्य रूप से ऑर्थराइटिस के लिए वस्त्र डिजाइन किए। इस बीमारी में मरीज को जोड़ों में सूजन होती है। इससे दर्द, अकड़न होने से गतिशीलता में परेशानी होती है। इसके कारण मरीज बटन बंद करने व जिप बंद करने में भी सक्षम नहीं होता। ऐसे में कंचन ने इसके लिए चुंबक का विकल्प बनाया और आसानी से पहने जाने वाले वस्त्र तैयार किए। इसी प्रकार अल्जाइमर से ग्रस्त लोगों का मस्तिष्क पर पूरी तरह से नियंत्रण नहीं रहता। इससे यह पता नहीं चलता कि कपड़े का रंग क्या है। आगे व पीछे के हिस्से में मरीज अंतर नहीं कर पाता। ऐसे में इस प्रकार के वस्त्र तैयार किए, जिसमें ऐसी परेशानी ही नहीं हो। ठीक इसी प्रकार पूरी तरह से व्हील चेयर पर रहने वाले लोगों के लिए भी ऐसे वस्त्र डिजाइन किए, जिससे उनके पूरे शरीर को बिना उठाए ही ढका जा सकता है। कृत्रिम अंग लगवाने वालों के लिए भी विशेष कपड़े बनाए हैं।
यह है ब्रिक्स देशों का पुरस्कार
ब्रिक्स उभरती अर्थव्यवस्थाओं वाले पांच देशों का समूह है। इसमें ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका शामिल हैं। यह समूह 2006 में स्थापित किया गया था। इसका उद्देश्य आर्थिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक क्षेत्रों में अपने सदस्यों के बीच सहयोग को बढ़ाना है। इसके चलते पांच जुलाई को कंचन गुप्ता को ब्राजील में पुरस्कृत किया जाएगा। उन्हें प्रतिष्ठित ब्रिक्स वुमेन स्टार्टअप स्पर्धा 2025 में चयनित किया गया है। इसमें विश्वभर के 21 देशों से 18 महिलाओं को चयनित किया गया है। इसके लिए एक हजार से अधिक आवेदन किए गए थे। विशेष उपलब्धि और समाज सेवा पर इस यह सम्मान दिया जाता है। इसके लिए आवेदन करना पड़ृता है। इसी वर्ष मार्च में कंचन गुप्ता ने इसके लिए आनलाइन आवेदन किया था। उन्हें पांच जुलाई को सम्मानित किया जाएगा।
इस सफलता के पीछे मेरी मां की भूमिका है। मां कैंसर से पीड़ित होने के कारण जो दर्द सहती थी, उसने ऐसे उत्पाद बनाने को प्रेरित किया। इसके बाद ससुराल से भी बहुत सहयोग मिला। यह अभियान जरूरतमंद लोगों को समर्पित है। वैश्विक स्तर पर पहचान मिल रही है। यह बहुत बड़ी बात है। कंचन गुप्ता।
तेज हवा में बोइंग-737 विमान एक तरफ झुका और रनवे से टकरा गया
1 Jul, 2025 12:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
जकार्ता। अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया के बोइंग-737 प्लेन क्रैश की दर्दनाक यादें अभी मिटी भी नहीं है कि इसी बीच इंडोनेशिया के टैंगरैंग प्रांत से एक और बोइंग-737 विमान बड़े हादसे का शिकार होने से बच गया। घटनाक्रम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखकर लोगों की साँसें अटक गईं।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इंडोनेशिया के सोएकरनो हट्टा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बैटिक एयरलाइन की एक फ्लाइट खराब मौसम के कारण लैंडिंग के दौरान क्रैश होने से बच गई। पायलट की सूझबूझ ने समय रहते विमान पर नियंत्रण पा लिया। इस घटनाक्रम का एयरपोर्ट पर खड़े लोगों ने वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया।
जानकारी के मुताबिक रनवे पर लैंडिंग के दौरान फ्लाइट पीके-एलडीजे बैटिक एयरलाइन का बोइंग-737 विमान खराब मौसम और तेज़ हवाओं के कारण डगमगा गया। वीडियो में देख सकते हैं कि तेज़ हवा के झोंके के कारण रनवे पर लैंडिंग करता विमान एक तरफ झुक गया और उसका एक पंख रनवे से टकरा गया। यह दृश्य बेहद खतरनाक था और किसी भी पल बड़ा हादसा हो सकता था। बैटिक एयरलाइन के कॉर्पोरेट ने इस घटनाक्रम की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि एयरलाइन का बोइंग-737 विमान भारी बारिश के बीच हवाई अड्डे पर उतरा लेकिन रनवे पर तेज हवा के झोंके ने विमान को उड़ा दिया और उसे एक तरफ झुका दिया। हालांकि पायलट ने अपनी असाधारण सूझबूझ और कौशल का परिचय देते हुए विमान को नियंत्रित कर लिया और सुरक्षित लैंडिंग कराई। लैंडिंग के बाद इंजीनियर्स की टीम ने विमान की गहन जाँच की और पाया गया कि विमान को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।
हादसे का यह खौफनाक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया गया है, जो अब एक्स पर भी तेज़ी से वायरल है। वीडियो में साफ देख सकते हैं कि रनवे के पास पहुँचने पर विमान कई सेकंड के लिए अपनी दाहिनी तरफ किस तरह झुका हुआ है, जिससे देखने वालों की धड़कनें तेज हो जाती हैं। यह घटना एक बार फिर दिखाती है कि पायलटों का कौशल और तुरंत निर्णय लेने की क्षमता कितनी अहम होती है, खासकर खराब मौसम की स्थिति में।
फिलाडेल्फिया में धमाके से 5 मकान ढहे, एक की मौत, दो घायल
1 Jul, 2025 11:30 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
वाशिंगटन। अमेरिका के फिलाडेल्फिया में रविवार को धमाके से इलाके के कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए। इस घटना में एक शख्स की मौत की खबर भी सामने आ रही है। वहीं, दो लोग घायल भी हो गए हैं जिनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मीडिया रिपोर्ट में अधिकारियों ने इस घटना की जानकारी दी।
दरअसल, धमाके की ये पूरी घटना अमेरिका के फिलाडेल्फिया के उत्तरी भाग में रविवार तड़के हुई। जानकारी के मुताबिक सुबह 5 बजे के करीब धमाके की जानकारी मिली। इसके बाद फायर डिपार्टमेंट के कर्मी मौके पर पहुंचे और राहत अभियान चलाया। फायर डिपार्टमेंट के अधिकारी ने बताया है कि धमाके कारण यहां पर करीब पांच घरों को भारी नुकसान पहुंचा है। घटना में एक शख्स की मौत हो गई है। धमाके के बाद बचाए गए 2 लोगों को अस्पतला में भर्ती कराया है। इनमें से एक की हालत स्थिर और दूसरे की गंभीर है। अधिकारियों ने अब तक धमाके के कारण के बारे में खुलासा नहीं किया है।
ओमान की खाड़ी में ऑयल टैंकर में आग
1 Jul, 2025 10:30 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली। ओमान की खाड़ी में एक ऑयल टैंकर एमटी वायआई चेंग 6 में सोमवार को आग लग गई। इस पर भारतीय मूल के 14 क्रू मेंबर्स सवार थे। इन्होंने भारतीय नौसेना से मदद मांगी, जिसके बाद नौसेना का स्टील्थ फ्रिगेट आईएनएस तबर रेस्क्यू के लिए पहुंचा। 13 भारतीय नौसैनिक और ऑयल टैंकर के 5 क्रू मेंबर्स अभी आग बुझाने में जुटे हैं। लपटों पर काबू पा लिया गया है।
भारतीय नौसेना ने एक्स पर घटना की जानकारी देते हुए रेस्क्यू की तस्वीरें पोस्ट की। नौसेना ने बताया कि यह शिप भारत के कांडला से ओमान के शिनस जा रहा था। इसके इंजन रूम में भीषण आग लग गई और बिजली सप्लाई भी ठप हो गई थी। आईएनएस तबर से पहुंची फायर फाइटिंग टीम और उपकरणों को शिप की नाव और हेलीकॉप्टर से ट्रांसफर किया गया।
ईरान का बड़ा फैसला, हमले रोककर शांति वार्ता को दी प्राथमिकता
गृह मंत्री से माफी की मांग के बीच बीजेपी का पलटवार, कहा- कांग्रेस पहले अपना घर संभाले
प्रधान के इस्तीफे के बाद उद्धव ठाकरे की हुंकार, तिरंगा विजय रैली से सरकार पर निशाना
महाराष्ट्र में पेपर लीक विवाद गहराया, रोहित पवार बोले- CBI करे जांच
'दमन नहीं, संवाद चाहिए', CJP ने छात्रों के समर्थन में सरकार को घेरा
अंतरिक्ष से दिखा भूकंप का असर, वेनेजुएला में जमीन 2 फीट तक खिसकी
सरकारी नौकरी का सपना दिखाकर लूटे 70 लाख, पुलिस ने दबोचे 5 ठग
'मलेरिया मुक्त' दावों पर सवाल, बस्तर संभाग में 8426 पॉजिटिव; कांकेर में 3 बच्चों की मौत
शिक्षा के क्षेत्र में नई उड़ान, 'निपुण हरियाणा' अभियान से स्कूलों में दिखा बदलाव
₹2500 करोड़ निवेश के साथ टाटा स्टील का बड़ा कदम, ईजीमेल्ट तकनीक से 50% तक कम होगी कोक की खपत
