ख़बर
Pakistan's economy in shambles amid Indo-Pak tensions, foreign exchange reserves at lowest level
10 May, 2025 03:29 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को लेकर अब धीरे-धीरे युद्ध की आहट आनी शुरू हो गई है। पाकिस्तान के ड्रोन और मिसाइल हमले के जवाब में भारत लगातार जवाबी कार्रवाई कर रहा है। इस बीच खबर है कि लाहौर के बाद भारत ने चकलाला स्थित एयर डिफेंस सिस्टम को तबाह कर दिया। ऐसे में अगर ये शुरुआती हमले जंग में तब्दील होते तो इससे पाकिस्तान को कितना नुकसान होगा? क्या पाकिस्तान बुरी तरह नष्ट हो जाएगा? ऐसा इसलिए क्योंकि पाकिस्तान के पास अनाज खरीदने को पैसे नहीं है और दुनिया की चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था से जंग लड़ने के लिए आह्वान कर रहा है। ऐसे में आइये जानते हैं पाकिस्तान की हकीकत क्या है?
10 अरब डॉलर का विदेशी मुद्रा भंडार
पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था लंबे समय से संकट में है। आईएमएफ और वर्ल्ड बैंक जैसी संस्थाओं के सहारे जी रहा पाकिस्तान भारी कर्ज, बढ़ती महंगाई और कम विकास दर से जूझ रहा है। आईएमएफ ने कल ही पाकिस्तान को 100 करोड़ रुपये की मदद की है। पाकिस्तान का कुल विदेशी कर्ज 131 अरब डॉलर के पार जा चुका है। वहीं उसके पास सिर्फ 10 अरब डॉलर का विदेशी मुद्रा भंडार है जोकि तीन महीनों की जरूरतों को पूरा कर सकता है।
पाकिस्तान को आईएमएफ ने 2023 में 7 अरब डॉलर का बेलआउट पैकेज दिया था। मार्च 2024 में जलवायु परिवर्तन के लिए 1.3 अरब डॉलर का एडिशनल पैकेज दिया। पाकिस्तान फिलहाल आईएमएफ के बेलआउट पैकेज पर टिका है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह है कि पाकिस्तान भारत के सामने कितने दिन टिक पाएगा। अगर भारत के साथ युद्ध छिड़ता है तो एक दिन का खर्च ही 2000 करोड़ के आसपास होता है। ऐसे में पाकिस्तान के लिए आईएमएफ का बेलआउट पैकेज तो ऊंट के मुंह में जीरे के समान होगा।
384 अरब डॉलर की जीडीपी
पाकिस्तान ने यूक्रेन-रूस युद्ध के दौरान चोरी-छिपे यूक्रेन को हथियारों की सप्लाई की थी। ऐसे में फिलहाल उसके पास हथियारों की कमी भी है। ऐसे में वह अपने मित्र देशों जैसे चीन और तुर्किए से मदद मांग रहा है। हालांकि दोनों देशों अभी कोई विशेष मदद पाकिस्तान को नहीं मिली है। पाकिस्तान की जीडीपी 384 अरब डॉलर की है। जबकि भारत की अर्थव्यवस्था 4.3 ट्रिलियन डॉलर की है। इसके अलावा का रक्षा बजट 7 लाख करोड़ रुपये का है। जबकि पाकिस्तान की सेना का बजट 40-50 हजार करोड़ का है। ऐसे में पाकिस्तान के लिए यह युद्ध पूर्ण रूप से विनाशकारी हो सकता है।
दक्षिण एशिया की सबसे कमजोर इकोनॉमी
वर्ल्ड बैंक के अनुसार पाकिस्तान की इकोनॉमी में राजकोषीय और चालू खाता घाटे की ऊंची दरों जैसी समस्याओं से जूझ रही है। इसके अलावा कृषि क्षेत्र की उपलब्धता, व्यापार का मुश्किल वातावरण, उर्जा क्षेत्र में भारी भरकम कर्ज जैसी समस्याएं भी हैं। 2024-25 में 18 से अधिक पाकिस्तानी गरीबी रेखा से नीचे चले जाएंगे। इस बार गरीबी दर 42.3 प्रतिशत रहने की संभावना है। बता दें कि वर्ल्ड बैंक ने पाकिस्तान को दक्षिण एशिया की सबसे कमजोर इकोनॉमी बताया था।
हरियाणा में शिक्षकों के लिए ऑनलाइन तबादला प्रक्रिया में फिर देरी
10 May, 2025 02:10 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
हरियाणा में लंबे समय से ऑनलाइन स्थानांतरण के लिए प्रतीक्षारत सरकारी शिक्षकों को अभी पसंद के स्कूल में नियुक्ति के लिए और इंतजार करना पड़ेगा।
पहले 31 मार्च तक ऑनलाइन ट्रांसफर का काम पूरा करने का लक्ष्य लेकर चल रहे शिक्षा विभाग ने जहां समय सीमा को 31 मई तक बढ़ाया था, वहीं अब जून में यह काम पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। यानी कि ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद ही शिक्षकों के स्थानांतरण हो सकेंगे।
एक लाख शिक्षक ऑनलाइन ट्रांसफर का कर रहे इंतजार
प्रदेश में 14 हजार से अधिक सरकारी स्कूलों के करीब एक लाख शिक्षक ऑनलाइन ट्रांसफर शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने मॉडल संस्कृति और पीएमश्री सहित सभी राजकीय विद्यालयों में शिक्षकों के पदों के युक्तीकरण का काम 29 मई तक पूरा करने का लक्ष्य रखा है।
पोर्टल पर दर्ज छात्र और शिक्षकों के डेटा के आधार पर मुख्यालय स्तर पर पदों के युक्तीकरण का काम शुरू हो गया है, जिसे 13 मई तक पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद आईटी सेल के स्तर पर 16 मई , स्कूल स्तर पर 22 मई और फिर जिला स्तर पर 29 मई तक पदों के युक्तीकरण का काम पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
छठी से बारहवीं तक एक कक्षा में अधिकतम 50 छात्र होंगे
शिक्षा निदेशालय द्वारा जारी आदेशों में स्पष्ट किया गया है कि सभी सरकारी स्कूलों में प्रधानाचार्यों और मुख्याध्यापकों को प्रतिदिन दो पीरियड लेने होंगे। स्नातकोत्तर शिक्षकों (पीजीटी), प्रशिक्षित स्नातक शिक्षकों (टीजीटी), मौलिक स्कूल हेडमास्टर (ईएसएचएम) और भाषा अध्यापकों के लिए सप्ताह में 36 पीरियड लेना अनिवार्य रहेगा। छठी से बारहवीं तक एक कक्षा में अधिकतम 50 छात्र होंगे। इसके बाद प्रत्येक 40 छात्रों पर एक अतिरिक्त शिक्षक की नियुक्ति की जाएगी।
हरियाणा सरकार अलर्ट मोड में, कालाबाजारी और जमाखोरी पर लगेगा लगाम
10 May, 2025 02:05 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
देश में तनावपूर्ण हालात को ध्यान में रखते हुए हरियाणा सरकार ने एडवाइजरी जारी की है. सरकार ने कहा कि आवश्यक वस्तुओं की जमाखोरी और कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. साथ ही राज्य में आवश्यक वस्तुओं की सुचारू आपूर्ति और वितरण बनाए रखने को लेकर डीसी और डीएफएससी को निर्देश जारी किए गए हैं.
इसके साथ ही अधिकारियों को कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि युद्ध के नाम पर वस्तुओं की जमाखोरी और कालाबाजारी ना हो सके. हरियाणा सरकार ने कहा कि नागरिकों को घबराने की आवश्यकता नहीं है. राज्य में आवश्यक वस्तुओं की कोई कमी नहीं है.
जमाखोरी से जुड़े अफवाहों पर सख्ती
दरअसल पाकिस्तान से चल रहे तनाव के बीच खाद्य वस्तुएं, पेट्रोल, डीजल, चारा और अन्य दैनिक जरूरतों की वस्तुओं की जमाखोरी से जुड़े अफवाहों पर हरियाणा सरकार ने संज्ञान लेते हुए सख्त निर्देश जारी किए हैं. सरकार ने आवश्यकता पड़ने पर नियंत्रण आदेशों के अंतर्गत सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है.
आपूर्ति सुनिश्चित करने के आदेश
हरियाणा सरकार ने खाद्य पदार्थ, पेट्रोल, डीजल, चारा और रोजमर्रा की अन्य वस्तुओं की आपूर्ति सुनिश्चित करने के आदेश दिए हैं. इस संबंध में सभी उपायुक्तों और जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रकों को आदेश जारी किए गए हैं. सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि खाद्य पदार्थ, पेट्रोल, डीजल, चारा और दैनिक जरूरत की अन्य वस्तुओं की जमाखोरी की अफवाहों के बाद यह आदेश जारी किए गए हैं.
आवश्यक वस्तुओं की कोई कमी नहीं
उन्होंने कहा कि राज्य में आवश्यक वस्तुओं की कोई कमी नहीं है. प्रवक्ता ने कहा कि सभी पेट्रोलियम डीलर को पेट्रोल उत्पादों का अधिकतम भंडारण रखने और तेल उद्योग के जिला स्तरीय समन्वयक के साथ समन्वय करने की सलाह दी गई है.
भारत-पाकिस्तान तनाव के बढ़ते माहौल में इस्लामाबाद में पेट्रोल पंपों की आपूर्ति रोकी
10 May, 2025 01:48 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
पाकिस्तान की ओर से किए जा रहे मिसाइल और ड्रोन हमलों का भारत लगातार जवाब दे रहा है. तनाव की इस स्थिति के बीच पाकिस्तान में पीआईए की फ्लाइट ने इमरजेंसी लैंडिंग की है. पाकिस्तान में कोई भी कमर्शियल फ्लाइट उड़ान नहीं भर रही है. पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र बंद कर दिए गए हैं. पाकिस्तान के सभी एयरपोर्ट हर तरह की फ्लाइट के लिए बंद रहेंगे.
पाकिस्तान एयरपोर्ट अथॉरिटी (पीएए) ने एक बार फिर पूरे देश में एयर इमरजेंसी लगा दी है, जिससे सभी फ्लाइट ऑपरेशन सस्पेंड हो गए हैं. इस्लामाबाद कैपिटल टेरिटरी एडमिनिस्ट्रेशन ने सभी पेट्रोल और डीजल फिलिंग स्टेशनों को 48 घंटे के लिए पूरी तरह से बंद करने का तत्काल आदेश जारी किया है.
पाकिस्तान के ड्रोन हमलों का भारत का जवाब
पाकिस्तान ने ये कदम भारत की उत्तरी और पश्चिमी सीमाओं पर किए गए ज्यादा ड्रोन हमलों के बाद उठाया है. जब पाकिस्तान ने उत्तर में लेह से लेकर दक्षिण में सर क्रीक तक 26 स्थानों पर सैन्य बुनियादी ढांचे को निशाना बनाते हुए ड्रोन हमलों की संख्या ज्यादा कर दी थी. टार्गेरेटेड जगहों में से कई में प्रमुख हवाई क्षेत्र, सैन्य अड्डे और एयरपोर्ट की सुविधाएं शामिल थीं. भारत ने प्रत्येक हमले को सफलतापूर्वक विफल कर दिया.
पाकिस्तान ने 8-9 मई की रात को 300 से 400 ड्रोन से भारत पर हमले की कोशिश की. इनकी पहचान प्रारंभिक तौर पर तुर्की निर्मित असीसगार्ड सोंगर मॉडल के रूप में की गई है. इनमें से कई ड्रोन को बराक-8 और एस-400 ट्रायम्फ मिसाइल डिफेंस प्लेटफॉर्म, आकाश एसएएम और स्वदेशी एंटी-ड्रोन तकनीक सहित काइनेटिक और इलेक्ट्रॉनिक युद्ध प्रणालियों का इस्तेमाल करके रोका गया.
शहबाज ने बुलाई मीटिंग
रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने शनिवार को राष्ट्रीय कमान प्राधिकरण की बैठक बुलाई है. रिपोर्ट के अनुसार, भारत पर चौतरफा हमलों के बीच एक और बढ़त के तहत इस एनसीए की बैठक बुलाई है.
एनसीए पाकिस्तान के परमाणु हथियारों पर निर्णय लेने वाली शीर्ष संस्था है. एनसीए की यह बैठक शुक्रवार रात को भारत की ओर से आतंकवादियों के खिलाफ सैन्य कार्रवाई के जवाब में पाकिस्तान द्वारा ऑपरेशन बनयान-उन-मर्सूस शुरू किए जाने के बाद हुई है.
ऑपरेशन सिंदूर के बाद बौखलाया पाकिस्तान, G-7 ने दिया करारा जवाब
10 May, 2025 01:32 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव अपने चरम पर है और भारत ने आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान और पीओके के 9 स्थानों पर आतंकवादियों के ठिकानों को ध्वस्त किया है।
ऑपरेशन सिंदूर के तहत की गई कार्रवाई के बाद पाकिस्तान काफी ज्यादा बौखलाया हुआ है। इस बीच G-7 देशों ने पहलगाम हमले को लेकर एक बयान जारी किया है और हमले की कड़ी निंदा की है।
बयान में कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, ब्रिटेन, अमेरिका और यूरोपीय संघ ने सीमा के दोनों ओर संयम बरतने का आह्वान किया है।
G-7 देशों ने जारी किया बयान
बयान में कहा गया है, "हम, कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, यूनाइटेड किंगडम और संयुक्त राज्य अमेरिका के जी-7 विदेश मंत्री और यूरोपीय संघ के उच्च प्रतिनिधि, 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करते हैं और भारत और पाकिस्तान दोनों से अधिकतम संयम बरतने का आग्रह करते हैं।"
जी-7 देशों ने अपने बयान में कहा, "सैन्य कार्रवाई में और वृद्धि क्षेत्रीय स्थिरता के लिए गंभीर खतरा पैदा करती है। हम दोनों पक्षों के नागरिकों की सुरक्षा को लेकर बेहद चिंतित हैं।" बयान में कहा गया कि दोनों पक्षों को शांतिपूर्ण परिणाम के लिए बातचीत करनी चाहिए।
G-7 देशों का आह्वान
जी-7 देशों में आह्वान करते हुए कहा, "हम तत्काल तनाव कम करने का आह्वान करते हैं और दोनों देशों को शांतिपूर्ण परिणाम के लिए सीधी बातचीत करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। हम घटनाक्रम पर बारीकी से नजर रख रहे हैं और एक त्वरित और स्थायी कूटनीतिक समाधान के लिए अपना समर्थन व्यक्त करते हैं।"
इससे पहले, अमेरिकी व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष पर मध्यस्थता के अमेरिकी प्रयासों पर बोलते हुए कहा कि अमेरिका दोनों देशों के बीच तनाव कम करने का इरादा रखता है। लेविट ने कहा था कि अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो दोनों देशों के नेताओं के साथ तनाव कम करने के लिए बातचीत कर रहे हैं।
दोनों देशों के नेताओं के संपर्क में हैं अमेरिकी विदेश मंत्री
उन्होंने कहा, "यह ऐसा मामला है जिसमें विदेश मंत्री और निश्चित रूप से अब हमारे राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार मार्को रुबियो भी शामिल हैं। राष्ट्रपति चाहते हैं कि यह तनाव जल्द से जल्द कम हो।" लेविट ने कहा कि दोनों देशों के बीच संघर्ष पुराना है तथा इसे और बढ़ने से रोकने के लिए बातचीत जारी है।
उन्होंने कहा, "वह समझते हैं कि ये दो देश दशकों से एक-दूसरे के साथ मतभेद रखते हैं। हालांकि, दोनों देशों के नेताओं और विदेश मंत्री मार्को रुबियो के साथ उनके अच्छे संबंध हैं, मैंने उनसे कल ही बात की थी। वह दोनों देशों के नेताओं के साथ लगातार संपर्क में हैं और इस संघर्ष को समाप्त करने का प्रयास कर रहे हैं।"
पाकिस्तान को बड़ा नुकसान, भारतीय हमले में 4 एयरबेस ध्वस्त
10 May, 2025 11:30 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भारत के ऑपरेशन सिंदूर में मारे गए आतंकियों से पाकिस्तान इतना बौखलाया हुआ है कि वह अब भारत के सैन्य और नागरिक इलाकों पर लगातार ड्रोन और मिसाइल हमले कर रहा है। पाकिस्तान ने बीती रात और आज सुबह भी ड्रोन से हमला किया। पाकिस्तान की सेना ने दावा किया है कि भारत ने 6 बैलिस्टिक मिसाइल दागी है। भारत ने पाकिस्तान के 4 एयरबेस पर मिसाइल अटैक कर उन्हें नेस्तनाबुद कर दिया। ऐसे में आइये जानते हैं पाकिस्तान के पास कुल कितने एयरबेस हैं?
30 एयरबेस परमाणु हमले के लिए तैयार
रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान के पास कुल 40 एयरबेस हैं। इसमें से 30 एयरबेस ऐसे हैं जो युद्ध की स्थिति में परमाणु हमले के लिए तैयार हो सकते हैं। पाकिस्तान का शोरकोट, मसरूर कराची, क्वेटा के समुंगली, कामरा के मिन्हास जोकि पेशावर में स्थित हैं। पाकिस्तान के एयरबेस 3 कैटेगरी में बंटे हुए हैं। पहला मेजर ऑपरेशनल बेस, यह एयरबेस पूरी तरह से फंक्शनल होते हैं। दूसरे फॉरवर्ड ऑपरेशनल बेस होते हैं जोकि हमेशा सिर्फ एक्टिव रहते हैं लेकिन युद्ध जैसी स्थिति हो तो तुरंत फंक्शनल किए जा सकते हैं। तीसरे टाइप सैटेलाइट बेस का होता है जोकि शांतिकाल और युद्धकाल में विमानों की आपातकालीन लैंडिंग और रिकवरी के लिए काम आते हैं।
पाकिस्तान के पास कितने एयरबेस है?
बता दें कि पाकिस्तान के पास बदीन, भगतांवाला, चकलाला, रावलपिंडी, चंदर, चुक झुमरा, फैसल, ग्वादर, कालाबाग, कामरा मिन्हास, कोहाट, कोरंगी क्रीक, लाहौर, निचला टोपा, मालिर, मियांवाली, मसरूर, मीरपुर खास, मुल्तान, मुरीद, नवाबशाह, ओरमारा, पसनी, पेशावर, रफीकी शोरकोट, रहीम यार खान, राजनपुर, रिसालेवाला फैसलाबाद, रिसालपुर, साकेसर, समुंगली क्वेटा, सरगोधा, शाहबाज जकोबाबाद, सिणधरी, स्कर्दू, सुक्कुर, तलहर, विहारी। ये 40 एयरबेस पाकिस्तान के पास है। इसके अलावा दो दर्जन नागरिक हवाई अड्डे भी स्थित हैं। जिन्हें आवश्यकता पड़ने पर सैन्य विमानों की लैंडिंग और ऑपरेशन के लिए काम में लाया जा सकता है। इनमें से कुछ पूरी तरह नागरिकों के यूज के लिए हैं जबकि कुछ जगहों पर एक रनवे और सीमित सुविधा उपलब्ध हैं।
अमेरिका में चीनी माल पर टैरिफ बढ़ाने का प्रस्ताव, ट्रंप ने किया समर्थन
10 May, 2025 10:00 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
वाशिंगटन। आयात शुल्क को लेकर चीन से होने वाली वार्ता से ठीक पहले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने टैरिफ घटाने का संकेत दिया है। अभी चीन से अमेरिका आने वाले माल पर 145 प्रतिशत टैरिफ लगता है लेकिन ट्रंप ने इसे घटाकर 80 प्रतिशत करने का संकेत दिया है।
इंटरनेट मीडिया साइट ट्रूथ सोशल पर ट्रंप ने कहा, चीनी माल पर 80 प्रतिशत टैरिफ ठीक लगता है। लेकिन इस बारे में अंतिम फैसला वित्त मंत्री स्काट बेसेंट करेंगे।
चीन को भी अमेरिका के लिए अपना बाजार खोलना चाहिए
एक अन्य पोस्ट में ट्रंप ने कहा, चीन को भी अमेरिका के लिए अपना बाजार खोलना चाहिए, यह उनके लिए अच्छा होगा। अन्य देशों के उत्पादों के लिए बाजार बंद करके अच्छा व्यापार नहीं हो सकता।
ट्रंप के ये पोस्ट जेनेवा में शनिवार को वित्त मंत्री बेसेंट और अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि जैमिसन ग्रीयर की चीन के उप प्रधानमंत्री ही ली फेंग के साथ होने वाली वार्ता से पहले सार्वजनिक हुए हैं।
चीन ने अमेरिकी माल पर 125 प्रतिशत शुल्क लगाया
विदित हो कि अमेरिका के 145 प्रतिशत टैरिफ के जवाब में चीन ने उसके माल पर 125 प्रतिशत शुल्क लगाया है। अमेरिका जहां विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश है तो चीन का अर्थव्यवस्था के लिहाज से दूसरा स्थान है।
दोनों देशों के बीच ट्रेड वार शुरू हो गई थी
इतना ही नहीं अमेरिका चीन का सबसे बड़ा व्यापार साझीदार है। जनवरी में ट्रंप ने राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के बाद चीन समेत विश्व के सभी प्रमुख देशों के माल पर टैरिफ बढ़ाने की घोषणा की थी। उसी के बाद दोनों देशों के बीच ट्रेड वार शुरू हो गई थी।
फ्लाइट में व्हाइट वाइन परोसी गई बच्चे को, माता-पिता हैरान
9 May, 2025 09:02 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
हांगकांग। अक्सर फ्लाइट में सवार कर रहे यात्रियों को छोटी-मोटी असुविधा फेस करनी पड़ती है। लेकिन कभी-कभी ये लापरवाही इतनी बड़ी हो जाती है, जिसे अनदेखा करना मुश्किल हो जाता है। हाल ही में हांगकांग से लंदन जा रही कैथे पैसिफिक की फ्लाइट से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक तीन साल के बच्चे को पानी की जगह व्हाइट वाइन परोस दी गई।
बिजनेस क्लास में लापरवाही
बच्चा अपने मम्मी-पापा के साथ बिजनेस क्लास में ट्रैवल कर रहा था। जब फ्लाइट अटेंडेंट ने रात का खाना परोसा, तो उन्होंने बच्चे को एक गिलास में लिक्विड दिया जो देखने में पानी जैसा लग रहा था। बच्चे ने जैसे ही एक घूंट लिया। उसने कहा, ‘ये बहुत कड़वा है।’
फ्लाइट अटेंडेंट का रवैया
ये सुनकर उसके मम्मी-पापा को कुछ गड़बड़ लगी और उन्होंने भी उस लिक्विड को टेस्ट किया। जैसे ही उन्होंने इसकी एक घूंट ली, वो चौंक गए। गिलास में वाइन थी। बच्चे की मां ने तुरंत फ्लाइट अटेंडेंट से इस गलती को लेकर शिकायत की। जिस पर फ्लाइट अटेंडेंट ने सिर्फ माफी मांगी और वाइन की जगह पानी दे दिया।
एयरलाइन का जवाब
महिला को ये बात ठीक नहीं लगी, इसलिए उन्होंने एयरलाइन की इन-फ्लाइट मेडिकल सेवा से बात की। जिसके बाद डॉक्टरों ने बच्चे की जांच की और बताया कि उसे कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। इसके बाद मां ने बताया कि जब उन्होंने एयरलाइन से मामले की कंप्लेन की तो शुरुआत में एयरलाइन ने मामले को इतनी गंभीरता से नहीं लिया। ऐसा लगा जैसे वो अपनी जिम्मेदारी से बचना चाह रहे थे।
ऑपरेशन सिंदूर के बीच अंबाला में सुरक्षा के मद्देनज़र ब्लैकआउट घोषित
9 May, 2025 07:16 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
ऑपरेशन सिंदूर और भारत-पाकिस्तान में चल रहे तनाव के बीच देश के प्रमुख सैन्य ठिकानों में से एक हरियाणा के अंबाला में आज रेड अलर्ट है. इसी क्रम में अंबाला के डिप्टी कमिश्नर अजय सिंह तोमर ने आज रात के लिए शहर में ब्लैक आउट का ऐलान किया है. उन्होंने बताया कि मौजूदा परिस्थितियों में सार्वजनिक सुरक्षा और रणनीतिक हितों को देखते हुए यह फैसला लिया गया है. उन्होंने इस शहर वासियों से सहयोग की भी अपील करते हुए इसे गंभीरता से पालन करने को कहा है.
डिप्टी कमिश्नर की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि आज रात जिले में 8 बजे से सुबह 6 बजे तक बाहर की लाइट, बिलबोर्ड, स्ट्रीट लाइट आदि बंद रहेंगी. हालांकि लोग अपने घर के अंदर दरवाजे खिड़कियां बंद कर लाइट जला सकते हैं. इसके लिए जरूरी है कि सभी दरवाजे और खिड़कियां मोटे पर्दों से पूरी तरह ढंकी हों. उन्होंने इस ब्लैक आउट में शहरवासियों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि उल्लंघन करने पर संबंधित के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी.
बाड़मेर में भी ब्लैक आउट
उधर, राजस्थान के बाड़मेर में आज शाम से ही ब्लैक आउट की घोषणा करते हुए सभी तरह के प्रतिष्ठान बंद रखने के आदेश दिए गए हैं. जिला कलेक्टर ने जिले में सभी तरह के वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी है. जिला कलेक्टर के मुताबिक शाम पांच बजे से सभी दुकानें बंद हो जाएंगी. इसके अलावा डिफेंस एरिया के 5 किलोमीटर की परिधि में नागरिकों की एंट्री पर रोक लगा दी गई है. इसी के साथ उन्होंने जिले में आतिशबाजी और ड्रोन उड़ाने पर रोक लगा दी है. कहा कि कहीं भी कोई संदिग्ध व्यक्ति नजर आया तो कठोर कार्रवाई होगी.
चंडीगढ़ में आतिशबाजी पर रोक
पाकिस्तान के साथ जारी तनाव के बीच चंडीगढ़ प्रशासन ने आतिशबाजी पर रोक लगा दी है. प्रशासन की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि 9 मई से 7 जुलाई तक शहर में किसी भी प्रकार के पटाखे, बम या आतिशबाजी प्रतिबंधित है. ये प्रतिबंध शादियों, धार्मिक आयोजनों समेत सभी तरह के कार्यक्रमों और उत्सवों पर भी लागू होगा. इन कार्यक्रमों में ड्रोन का भी इस्तेमाल नहीं किया जा सकता. प्रशासन के मुताबिक बम या पटाखों की आवाज से लोगों में दहशत हो सकती है. इस दौरान प्रशासन खाने-पीने के सामन, पेट्रोल डीजल के अलावा फल-सब्जियां जैसी जरूरी वस्तुओं की जमाखोरी और कालाबाजारी पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है.
हरियाणा की बिल्ली ने पार की सरहदें, विदेशी महिला डॉक्टर बनीं नई मालिक
9 May, 2025 07:10 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
विदेशी लोग अक्सर भारत से डॉगी और बिल्ली जैसे जानवरों को गोद लेते हैं. इसी तरह का मामला अब हरियाणा के फरीदाबाद से सामने आया है. एक विदेशी वेटनरी डॉक्टर को भारत की बिल्ली इतनी पसंद आई कि उन्होंने उसे गोद लेने का फैसला लिया. अब यह बिल्ली नीदरलैंड में महिला डॉक्टर इल्शा के पास रहेगी.
फरीदाबाद की आस्था एनिमल हॉस्पिटल फाउंडेशन की तरफ से इस बिल्ली को दिल्ली से रेस्क्यू कर इलाज के लिए फरीदाबाद लाया गया था. नीरलैंड की डॉ. इल्शा जब शेल्टर के दौरे पर आईं तो उन्हें बिल्ली पसंद आ गई. गुरुवार को वह बिल्ली को लेकर नीदरलैंड के लिए रवाना हो गईं. इससे पहले भी भारतीय नस्ल के तीन डॉग इंग्लैंड भेजे जा चुके हैं.
आस्था एनिमल हॉस्पिटल फाउंडेशन के ट्रस्टी की मानें तो दिल्ली में एक बिल्ली के बीमार होने की सूचना साल 2024 अगस्त में मिली. इसे लेकर उनकी टीम दिल्ली पहुंची. वहां से बिल्ली जिसका नाम भूरी है, उसे इलाज के लिए आस्था एनिमल हॉस्पिटल लेकर आए. यहां उसका कई महीनों तक इलाज चला. वह ट्रीटमेंट के बाद ठीक भी हो गई.
कैट लवर हैं डॉक्टर इल्शा
दिसंबर 2024 में नीदरलैंड की वेटनरी डॉक्टर इल्शा शेल्टर का दौरा करने आईं तो उन्होंने इस बिल्ली को देखा. देखते ही उन्होंने इसे गोद लेने का फैसला कर लिया. इल्शा एक कैट लवर हैं. इसलिए वह बिल्ली को अपने यहां ले जाना चाहती थीं. इसके बाद फाउंडेशन के सदस्यों ने बिल्ली को नीदरलैंड भेजने की तैयारी शुरू कर दी. सारे कागजात पूरे किए गए और गुरुवार को बिल्ली ने शाम 6 बजे नीदरलैंड के लिए उड़ान भर ली.
विदेशी लोगों इंडी ब्रीड भा रही
इससे पहले साल 2021 से लेकर 2023 तक भारतीय नस्ल (इंडी ब्रीड) के तीन डॉग रॉकी, मोहिनी और लक्की भी इंग्लैड जा चुकी हैं. वहां के रहने वाले लोगों ने इन तीनों भारतीय नस्ल के देसी कुत्तों को गोद लिया है.
भारत के सामने कमजोर पड़ा पाकिस्तान? शहबाज को कहा गया डरपोक
9 May, 2025 04:47 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भारत और पाकिस्तान के हालात काफी तनावपूर्ण बने हुए हैं। चंडीगढ़ और अंबाला में शुक्रवार को हवाई हमले की चेतावनी जारी की गई है। वहीं राजस्थान बॉर्डर पर 20 किलोमीटर दायरे के गांव खाली कराए जा रहे हैं। उधर जम्मू-कश्मीर के सांबा में बीएसएफ ने 7 आतंकियों को ढेर कर दिया। दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सैन्य अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की। इस बीच पाकिस्तान की संसद से हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है।
पाकिस्तान की संसद में पीएम शहबाज शरीफ को एक सासंद ने बुजदिल करार दिया। सांसद ने कहा कि शहबाज शरीफ में हिम्मत नहीं है कि वह मोदी का नाम ले। नेशनल असेंबली में अपनी बात रखते हुए सांसद ने कहा कि पाकिस्तान के पीएम ने भारत के प्रधानमंत्री पर एक भी शब्द नहीं कहा। उन्होंने आगे कहा कि मुझे यह हालात देखकर टीपु सुल्तान की एक बात आ रही है। कि अगर एक सरदार जो शेर हो लेकिन उसकी सेना में अगर गीदड़ हो तो वो शेरों की तरह लड़ते हैं लेकिन अगर किसी सेना की अगुवाई गीदड़ कर रहा हो और उसकी सेना में शेर हो तो पूरी सेना गीदड़ की तरह लड़ती है और वो जंग हार जाते हैं।
पीएम मोदी का नाम नहीं ले पा रहे
ऐसे में पाकिस्तान के सांसद ने पीएम शहबाज शरीफ को गीदड़ करार दिया है। हमारी फौज आज सीमा पर खड़ी है लेकिन हमारे पीएम आज मोदी का नाम ले पा रहे हैं तो वे हमारे फौजियों को क्या पैगाम देंगे।
बता दें कि पाकिस्तान के हमले के जवाब में भारत भी लगातार ड्रोन और मिसाइल से हमले कर रहा हैं। इसकी एक बानगी बुधवार और गुरुवार को देखने को मिली जब भारत ने लाहौर में तैनात एयर डिफेंस सिस्टम को तबाह कर दिया। इसके अलावा भारत ने पाकिस्तान के कई शहरों में ड्रोन अटैक किया है।
ख्वाजा आसिफ ने खोली पाकिस्तान की पोल, बोले – भारत से लड़ाई में धार्मिक छात्र रक्षा कवच
9 May, 2025 04:44 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भारत जहां पाकिस्तानी ड्रोन को मारने के लिए एस-400 रक्षा कवच का इस्तेमाल कर रहा है. वहीं पाकिस्तान अपने बचाव के लिए मदरसे के बच्चे को आगे कर दे रहा है. यह खुलासा पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने किया है. पाकिस्तान के संसद में आसिफ ने कहा कि मदरसे के बच्चे हमारे बचाव के काम में आ रहे हैं. आसिफ के मुताबिक ये बच्चे एक तो धार्मिक काम को बढ़ावा दे रहे हैं. वहीं भारत के अटैक के वक्त ये बचाव के भी काम आ रहे हैं. आसिफ के इस बयान पर पाकिस्तान में बवाल हो गया है.
दरअसल, भारत ने स्ट्राइक के तहत पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों को नष्ट किया था. इन ठिकानों पर स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान ने मदरसे के बच्चों को आगे कर दिया था. पाकिस्तान इन्हीं बच्चों के जरिए सिंपैथी बटोर रहा था.
ख्वाजा आसिफ ने और क्या-क्या कहा?
मदरसे के बच्चे के अलावा आसिफ ने ड्रोन फटने को लेकर भी बयान दिया है. आसिफ के मुताबिक कुछ ड्रोन हमारे इलाके में नजर आए. इन ड्रोन को हम मार सकते थे, लेकिन उसे सेना के जवानों ने छोड़ दिया.
आसिफ के मुताबिक अगर इन ड्रोनों को मारा जाता तो भारत हमें ट्रेस कर लेता, जिसका बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता था. आसिफ का कहना है कि पाकिस्तान को ड्रोन फटने से कोई नुकसान नहीं हुआ.
अपने 8 मिनट के भाषण में पाकिस्तान ने कहा कि हमारे साथ तुर्की और चीन जैसे देश खुलकर खड़ा है. अब तक हमारे सैन्य ठिकाने पर अटैक नहीं हुआ है. भारत ने कुछ जगहों पर हमला किया, लेकिन उससे हमें कोई नुकसान नहीं है.
आसिफ ने ही कबूली थी आतंक की बात
ख्वाजा आसिफ ने ही पाकिस्तान में आतंकवादी गतिविधियों की बात पहली बार कबूली थी. स्काई न्यूज के इंटरव्यू में ख्वाजा का कहना था कि पाकिस्तान ने ब्रिटेन और अमेरिका के शह पर आंतकवाद को बढ़ावा दिया.
आसिफ के मुताबिक इसका नतीजा आज तक पाकिस्तान को भुगतना पड़ता है. आसिफ ने यह भी कहा कि भारत अगर हमला नहीं करता है तो हम शांत बैठ जाएंगे.
पाक के करीबी चीन ने भी मोड़ा मुंह, भारत-पाक से संयम बरतने की अपील
9 May, 2025 01:24 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बीजिंग। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन जियान ने भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे घटनाक्रम पर चिंता व्यक्त की।
चीन ने दोनों देशों से शांति एवं स्थिरता के व्यापक हित में कार्य करने, संयुक्त राष्ट्र चार्टर सहित अंतर्राष्ट्रीय कानून का पालन करने, शांत रहने, संयम बरतने तथा ऐसी कार्रवाई करने से बचने का आह्वान किया है, जिससे स्थिति और खराब हो सकती है।
गुरुवार को एक प्रेस ब्रीफिंग को संबोधित करते हुए लिन जियान ने दोनों देशों के बीच तनाव कम करने में रचनात्मक भूमिका निभाने के लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय के साथ काम करने की चीन की तत्परता व्यक्त की। उन्होंने आतंकवाद के सभी रूपों की चीन की निंदा को दोहराया।
'भारत और पाक हमेशा रहेंगे पड़ोसी'
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के इस बयान के बारे में पूछे जाने पर कि पाकिस्तान भारत के हमलों का जवाब देगा, उन्होंने कहा, "हमने भारत और पाकिस्तान के बीच चल रही स्थिति पर कल चीन की स्थिति साझा की है। चीन मौजूदा घटनाक्रम से चिंतित है। भारत और पाकिस्तान हमेशा एक दूसरे के पड़ोसी हैं और रहेंगे।"
उन्होंने कहा, "वे दोनों चीन के पड़ोसी भी हैं। चीन सभी प्रकार के आतंकवाद का विरोध करता है।"
लिन जियान ने कहा, "हम दोनों पक्षों से शांति और स्थिरता के हित में कार्य करने, संयुक्त राष्ट्र चार्टर सहित अंतर्राष्ट्रीय कानून का पालन करने, शांत रहने, संयम बरतने की अपील करते हैं।"
भारतीय सेना की ताबड़तोड़ कार्रवाई
बता दें, जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है।
पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में भारतीय सशस्त्र बलों ने 7 मई को पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में आतंकी ढांचों पर सटीक हमले किए।
भारतीय सेना द्वारा शुरू किए गए ऑपरेशन सिंदूर में नौ आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया, जिन्हें सफलतापूर्वक निशाना बनाया गया।
भारतीय सेना ने कहा कि 8 और 9 मई की मध्य रात्रि के दौरान, भारतीय सेना ने पश्चिमी सीमा और जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा (LOC) पर पाकिस्तान द्वारा किए गए कई ड्रोन हमलों और संघर्ष विराम उल्लंघनों को सफलतापूर्वक नाकाम कर दिया और निर्णायक जवाब दिया।
पाकिस्तान का हमला हर मोर्चे पर हुआ विफल
शुक्रवार को एक्स पर एक पोस्ट में, अतिरिक्त लोक सूचना महानिदेशालय (ADG PI) ने कहा कि ड्रोन हमलों को "प्रभावी रूप से निष्प्रभावी" कर दिया गया और संघर्ष विराम उल्लंघन का उचित तरीके से जवाब दिया गया।
एडीजी पीआई ने यह भी उल्लेख किया कि भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा सफल जवाबी कार्रवाई भी ऑपरेशन सिंदूर के तहत की गई थी, जिसे बुधवार की सुबह शुरू किया गया था, जिसके दौरान सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में नौ आतंकी शिविरों को ध्वस्त कर दिया था।
सेना ने कहा, "पाकिस्तान सशस्त्र बलों ने 8 और 9 मई की मध्यरात्रि को पूरे पश्चिमी सीमा पर ड्रोन और अन्य हथियारों का उपयोग करके कई हमले किए। पाक सैनिकों ने जम्मू और कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर कई बार संघर्ष विराम का उल्लंघन भी किया।"
सीजफायर उल्लंघन का दिया गया करारा जवाब
सेना ने कहा कि ड्रोन हमलों को प्रभावी ढंग से विफल कर दिया गया और सीजफायर उल्लंघन का मुंहतोड़ जवाब दिया गया। भारतीय सेना राष्ट्र की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। सभी नापाक मंसूबों का बलपूर्वक जवाब दिया जाएगा।
इससे पहले गुरुवार को भारतीय सेना ने एलओसी और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बड़े पैमाने पर काउंटर-ड्रोन ऑपरेशन के दौरान 50 से अधिक पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया था, सूत्रों ने बताया।
यह ऑपरेशन तब शुरू किया गया था जब पाकिस्तान ने अलग-अलग जगहों पर भारतीय क्षेत्र में कई झुंड ड्रोन भेजने की नाकाम कोशिश की थी।
भीख मांगने से यू-टर्न, पाकिस्तान ने हैकिंग का बहाना बनाकर खुद को बचाया
9 May, 2025 01:01 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भारत के एक्शन के बाद से अब पाकिस्तान बौखला गया है। पहले पाकिस्तान सरकार के आर्थिक सलाहकार विभाग की तरफ से एक्स पर एक पोस्ट किया गया। इस पोस्ट में पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय साझेदारों और विश्व बैंक से लोन की मांग कर रहा है। अब इसके बाद पाकिस्तान अपने ही बयान से पलट गया और कह रहा है उसने इस तरह का कोई पोस्ट नहीं किया है।
पाकिस्तान सरकार ने अपने पोस्ट से पीछे हटते हुए दावा किया कि इस एक्स हैंडल को 'हैक' कर लिया गया है। पाकिस्तान के आर्थिक मामलों के मंत्रालय ने कहा कि उसने एक्स पर इस तरह का कोई पोस्ट नहीं किया और दावा किया कि उनका एक्स अकाउंट हैक हो गया है।
पहले पाकिस्तान ने किया था ऐसा पोस्ट
इस पोस्ट में पाकिस्तान भारत के हमले के बाद विश्व बैंक सहित अंतरराष्ट्रीय साझेदारों से अधिक लोन की मांग कर रहा है। पाकिस्तान का कहना है बढ़ते युद्ध और शेयर बाजार में गिरावट के बीच हम अंतरराष्ट्रीय समुदाय से आग्रह करते हैं कि वो हमारी मदद करे। साथ ही पोस्ट में राष्ट्र से दृढ़ रहने का आग्रह किया गया।
IMF बैठक में भारत रखेगा अपना पक्ष
यह पोस्ट शुक्रवार (अमेरिकी समय) को वाशिंगटन में पाकिस्तान के लिए बेलआउट पैकेज पर फैसला करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) की महत्वपूर्ण बैठक से पहले आया है।
पाकिस्तान को आर्थिक संकट से निकालने के लिए आज अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) की बैठक है। इसके मद्देनजर विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा कि आईएमएफ में भारत के कार्यकारी निदेशक वैश्विक निकाय के बोर्ड की बैठक के दौरान देश का पक्ष रखेंगे। उन्होंने एक मीडिया ब्रीफिंग में कहा, 'मुझे यकीन है कि हमारे कार्यकारी निदेशक भारत का पक्ष रखेंगे।'
भारत के एक्शन से घबराया बांग्लादेश, हिंदुओं पर विशेष निगरानी का आदेश
9 May, 2025 01:01 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष बढ़ गया है. पाकिस्तान ने गुरुवार रात को जम्मू-कश्मीर, पंजाब और राजस्थान में ड्रोन और मिसाइल से हमले किए. भारत ने उसके हर हमले को नाकाम किया है.पाकिस्तान पर भारत के सख्त रुख और एक्शन का असर अब पड़ोसी देश बांग्लादेश में भी दिखने लगा है. हालात ऐसे बन गए हैं कि वहां की पुलिस को हिंदू समुदाय की सुरक्षा के लिए अलग से अलर्ट जारी करना पड़ा है.
डर इस बात का है कि कहीं भारत-पाक तनाव का गुस्सा बांग्लादेशी हिंदुओं पर न उतरे. दंगे फसाद की नौबत न आए इसलिए बांग्लादेश पुलिस मुख्यालय (PHQ) ने बुधवार को एक चिट्ठी जारी कर सभी पुलिस इकाइयों को अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का आदेश दिया है.
पुलिस हेडक्वार्टर्स का सख्त निर्देश
बांग्लादेश पुलिस मुख्यालय (PHQ) की ओर से बुधवार को एक पत्र जारी किया गया, जिसमें देश के सभी पुलिस यूनिट्स को कहा गया है कि वे हिंदू समुदाय की सुरक्षा को प्राथमिकता दें. ये निर्देश ऑपरेशन्स ब्रांच की तरफ से जारी किया गया है, जिस पर एडिशनल DIG शाहजादा मोहम्मद असदुज्जमान ने इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस की ओर से दस्तखत किए हैं.
बॉर्डर एरिया और सोशल मीडिया पर नजर
पुलिस को कहा गया है कि बॉर्डर इलाकों में खास सतर्कता बरती जाए ताकि कोई उपद्रवी तत्व हिंदुओं के खिलाफ हिंसा या दंगे न भड़का सके. इसके साथ ही मोबाइल, इंटरनेट और सोशल मीडिया पर भी कड़ी निगरानी रखने को कहा गया है. मकसद ये है कि कोई अफवाह या नफरत फैलाने वाली पोस्ट देश में अस्थिरता न फैला सके.
दंगे-फसाद रोकने के लिए चौकसी
पुलिस को आदेश दिए गए हैं कि किसी भी तरह की तोड़फोड़, भड़काऊ बयानबाजी या सांप्रदायिक तनाव की कोशिशों को सख्ती से रोका जाए. किसी भी साजिश को पहले ही पहचानकर कार्रवाई की जाए. बांग्लादेश सरकार नहीं चाहती कि भारत-पाकिस्तान की तनातनी का खामियाजा उनके देश की कानून-व्यवस्था और हिंदू समुदाय को भुगतना पड़े. इन कदमों का मकसद देश में सांप्रदायिक सौहार्द और शांति बनाए रखना है. बांग्लादेश पहले भी कई बार सांप्रदायिक हिंसा का शिकार हो चुका है, और अब जब भारत-पाक के बीच तनाव चरम पर है, तब वहां की सरकार कोई रिस्क नहीं लेना चाहती.
बाघ सप्ताह के अंतर्गत वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में पॉम पेंटिग प्रतियोगिता का आयोजन
सुशासन का ‘सेवा सेतु’: नेतानार के फूलसिंह और रामबती को आवेदन के दिन ही मिला विवाह प्रमाण पत्र
डिजिटल क्रांति से जगमगाया अबूझमाड़
बाहरी आडंबरों से अलग है दादाजी धूनीवाले धाम, जहां आध्यात्मिक शक्ति का होता है अनुभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल से समय पर उपचार ने बचाई 4 वर्षीय मासूम की जान
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल से दिव्यांग समझराम साहू को मिली बैटरी चलित मोटराइज्ड ट्रायसायकल
निशातपुरा रेलवे स्टेशन से भोपाल के विकास को मिलेगी नई रफ्तार : मंत्री सारंग
जौहर यूनिवर्सिटी को राहत, ध्वस्तीकरण आदेश पर रोक से टली कार्रवाई
पेपर लीक पर संसद में होगी बहस? सरकार-विपक्ष के बीच बनी सहमति के संकेत
